Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के साबरमती रिवरसाइड पर बनने वाला है 7 एकड़ में विशाल Food Plaza, कब तक? जानिए पूरी योजना

अहमदाबाद के साबरमती रिवरसाइड पर बनने वाला है 7 एकड़ में विशाल Food Plaza, कब तक? जानिए पूरी योजना

अहमदाबाद के साबरमती रिवरसाइड को शानदार तरीके से बनाया गया है, जो स्थानीय लोगों से लेकर अहमदाबाद में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होता है। अब साबरमती रिवरफ्रंट पर एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ने वाली है। मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार जल्द ही साबरमती रिवरसाइड पर बनने वाला है विशाल फूड प्लाजा।

बताया जाता है कि साबरमती रिवरफ्रंट विकास प्राधिकरण (SRFDCL) ने इसके लिए जगह का चुनाव भी कर लिया है। बताया जाता है कि यहां बनने वाले फूड प्लाजा में इनडोर और आउटडोर दोनों तरह से बैठने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोग अपनी पसंद के आधार पर विकल्प चुन सकें।

ahmedabad sabarmati riverfront 7 acres food plaza

कहां बनेगा विशाल फूड प्लाजा?

अहमदाबाद के साबरमती रिवरसाइड पर 7 एकड़ की जमीन पर विशाल फूड प्लाजा बनाने के लिए जिस जगह का चुनाव किया गया है, वह रिवरसाइड का पश्चिमी किनारा है। Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार SRFDCL ने बीजे पार्क के ठीक विपरित में विवेकानंद ब्रिज और नेहरु ब्रिज के बीच की जगह को फूड प्लाजा बनाने के लिए चुना है।

इस फूड प्लाजा में न सिर्फ देसी और गुजराती बल्कि कई तरह के विदेशी व्यंजनों का स्वाद भी ले पाएंगे। बैठने के लिए लग्जरी इनडोर एरिया तो होगा ही लेकिन किसी को अगर साबरमती नदी का शानदार नजारा देखते हुए अपने भोजन को एंजॉय करना हो, तो आउटडोर टेरिस भी होगा, जहां बैठ सकेंगे।

कैसा होगा डिजाइन?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार फूड प्लाजा में बैठने की आउटडोर जगह को बहुत ही खूबसूरती के साथ डिजाइन किया जाएगा, जिसे छत जैसा बनाया जाएगा। इस जगह को लाइट्स, पेड़-पौधों और झाड़ियों से सुन्दर तरीके से सजाया जाएगा। इसके साथ ही कुछ जगहों पर छोटे-छोटे फव्वारे लगाने की योजना भी बनायी गयी है।

बीच में कुछ जगह को खाली मैदान की तरह छोड़ने की योजना बनायी गयी है ताकि पर्व-त्योहारों के दौरान यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकें। जरा सोचिए, आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डिनर पर आएं हो और सामने लोकनृत्य का लाइव परफॉर्मेंस चल रहा हो...कितना अच्छा लगेगा।

sabarmati riverfront food plaza

SRFDCL का दावा है कि इस फूड प्लाजा के बनने से न सिर्फ स्थानीय छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा बल्कि आर्थिक उन्नति भी होगी। यहां पार्किंग के लिए बेसमेंट में जगह बनाने की योजना बनायी जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा जगह का इस्तेमाल फूड प्लाजा के लिए किया जा सकें।

बेसमेंट पार्किंग बनाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जाएगा, जिसमें सबसे पहले मिट्टी की जांच और वहां सुरंग आदि बनाने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही ड्रेनेज सिस्टम, लाइट आदि की पूरी व्यवस्थाएं भी की जाएंगी, ताकि बारिश या अंधेरे में किसी को कोई दिक्कत न हो।

जितनी जगह पर लोग आ-जा सकेंगे यानी Footprint इलाके को 25 सालों के लिए लीज पर दिया जाएगा, जिसे आपसी सहमती से 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। लीज किराए में वृद्धि हो सकती है। 7 एकड़ के क्षेत्र में यह विशाल फूड प्लाजा कब तक बनकर तैयार होगा, इस बारे में कोई सटिक जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि इस परियोजना के लिए SRFDCL मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह से बोलियां आमंत्रित कर सकता है।

More News

    Read more about: ahmedabad food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+