Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में SP रिंग रोड पर अलग-अलग तरह के वाहनों के लिए बनाया जाएगा अलग-अलग लेन, जाने कितना होगा खर्चा?

अहमदाबाद में SP रिंग रोड पर अलग-अलग तरह के वाहनों के लिए बनाया जाएगा अलग-अलग लेन, जाने कितना होगा खर्चा?

अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड का होगा पुनर्निर्माण। ट्रैफिक के बहाव और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां कई तरह के विकास कार्य किये जाएंगे। कुछ ऐसा ही फैसला लिया है अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (AUDA) ने। बताया जाता है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने भी अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड के पुनर्विकास के लिए आवश्यक धनराशि को मंजूरी दे दी है।

क्या आप जानते हैं, AUDA इस पुनर्विकास परियोजना का एक हिस्सा मेट्रो को भी मानकर चल रहा है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स से कुछ ऐसी ही जानकारी मिल रही है। यानी अगर भविष्य में कुछ सालों बाद कभी अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड पर एलिवेटेड फ्लाईओवर से होकर आप मेट्रो को गुजरते हुए देखते हैं, तो आपको चौंकने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

ahmedabad sp ring road

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार AUDA ने अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड (SP Ring Road) के पुनर्विकास की योजना बनायी है। इस पुनर्विकास परियोजना के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ₹2100 करोड़ की मंजूरी दी है। इस पुनर्विकास योजना में एसपी रिंग रोड को 6 लेन चौड़ी एक सड़क में परिवर्तित किया जाएगा।

इस 6 लेन की सड़क पर तीन अलग-अलग तरह के वाहनों के लिए अलग-अलग लेन बनाए जाएंगे ताकि पिक आवर के समय भी ट्रैफिक के बहाव को नियंत्रित किया जा सकें। और न तो दुर्घटना की आशंका हो और न ही सड़क जाम जैसी परेशानियां हो।

एसपी रिंग रोड पर जिन 3 तरह के लेन बनाए जाएंगे वह हैं -

  • दो और तीन पहिया वाहन
  • चार पहिया वाहन
  • भारी वाहन

इनमें से दो-तीन पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों के लिए सड़क के बीच में लेन बनाए जाएंगे और भारी वाहनों की लेन सड़क के दोनों किनारों पर बनेगी। ताकि ट्रैफिक पर अच्छी नियंत्रण बनी रहे। बताया जाता है कि पूरे एसपी रिंग रोड को अलग-अलग लेन में बांटने से अधिक जगह भी मिलेगी जिससे गाड़ियां बिना रुके अपने-अपने गंतव्यों की ओर आगे बढ़ सकेंगे।

इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 लेन की सड़क बनाने के लिए मुख्य सड़क को और भी चौड़ा किया जा सकता है। मुख्य सड़क को चौड़ा करने के साथ ही सर्विस लेन को भी 3 लेन से बढ़ाकर 4 लेन का करने का प्रस्ताव दिया गया। इसके साथ ही इस सड़क को ग्रीन हाईवे बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

बताया जाता है कि इस पुनर्विकास योजना में भविष्य में एसपी रिंग रोड पर मेट्रो का निर्माण के बारे में भी सोचा गया है, ताकि भविष्य में जब ऐसा किया जाए तो कोई परेशानी न खड़ी हो। या उस समय फिर से सड़कों को या आस-पास के निर्माण को तोड़ना न पड़ जाए।

More News

    Read more about: ahmedabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+