Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद से सोमनाथ तक GSRTC का वॉल्वो बस टूर पैकेज : कितना किराया और कैसे करेंगे बुकिंग?

अहमदाबाद से सोमनाथ तक GSRTC का वॉल्वो बस टूर पैकेज : कितना किराया और कैसे करेंगे बुकिंग?

गुजरात राज्य परिवहन निगम (GSRTC) ने पिछले सप्ताह ही कई टूर पैकेज की घोषणा की है। इन टूर पैकेज को खास तौर पर गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया गया है। अगर आप भी अहमदाबाद या आसपास के किसी शहर में रहते हैं और लंबे समय से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जाने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अहमदाबाद से सोमनाथ तक खुद सभी बुकिंग करके आना-जाना थोड़ा मुश्किल भरा काम लग है।

अहमदाबाद से सोमनाथ तक का रास्ता थोड़ा आराम से और रिलैक्स होकर पूरा करना चाहते हैं और किसी अच्छे विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो एक बार GSRTC के वॉल्वो बस टूर पैकेज के बारे में जरूर सोचे। अहमदाबाद से सोमनाथ टूर पैकेज की शुरुआत अगले सप्ताह से होने वाली है।

somnath temple

अहमदाबाद से सोमनाथ 2 दिनों का टूर

GSRTC ने अहमदाबाद से सोमनाथ की 2 दिन 1 रात के वॉल्वो बस टूर पैकेज की घोषणा की है। इस टूर पैकेज की शुरुआत अगले सप्ताह 28 अप्रैल से होने वाली है। Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस टूर पैकेज में वॉल्वो बस, होटल में ठहरना, प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक जगहें जिसमें सोमनाथ मंदिर (लाइट एंड साउंड शो समेत), त्रिवेणी संगम आरती, भल्का तीर्थ, राम मंदिर और गीता मंदिर शामिल है। पर्यटकों को ठहरने के लिए 3 विकल्प - डिलक्स, स्टैंडर्ड और सूट दिये जाएंगे। होटल की बुकिंग इस टूर पैकेज की बुकिंग के समय ही की जा सकेगी।

कितना किराया?

अहमदाबाद से सोमनाथ के लिए वॉल्वो बस टूर की शुरुआत अहमदाबाद के रनीप से सुबह 6 बजे होगी, जो बस सोमनाथ शाम को 4 बजे पहुंचेगी। वर्तमान में इस टूर पैकेज का डिलक्स विकल्प ही उपलब्ध है जिसमें एक व्यक्ति की बुकिंग करने पर किराया ₹4000 और दो लोगों के लिए बुकिंग करने पर ₹7000 का किराया देना होगा।

इस ट्रिप के लिए सोमनाथ ट्रस्ट होटल ठहरने के प्राथमिक विकल्प होंगे। पर्यटक इस टूर पैकेज की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, जिसमें उन्हें यात्रा की तारीख, सीट का चुनाव आदि करने के साथ ही होटल बुक करने की भी आजादी दी जाएगी।

gujarat ahmedabad somnath tour

कैसे करेंगे बुकिंग?

इस पैकेज समेत अन्य सभी पैकेज की बुकिंग GSRTC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही की जा सकती है।

  • अहमदाबाद-सोमनाथ वॉल्वो बस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए वेबसाइट पर जाकर पैकेज को चुने। (28 अप्रैल के बाद से)
  • इसके बाद अपनी यात्रा की तारीख का चुनाव करें।
  • यात्रियों की संख्या बताएं।
  • अब Select पर क्लीक करें।
  • अगले चरण में अपनी पसंदीदा सीट का चुनाव करें।
  • फिर मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, यात्री का नाम, आयु और लिंग आदि पूछे गये जगहों पर भरे।
  • इसके अगले चरण में होटल की बुकिंग का विकल्प दिया जाएगा, जहां फोटो पहचान पत्र के तौर पर आपको अपना आधार, वोटर या सरकारी पहचान पत्र की डिजीटल कॉपी जमा करनी होगी।
  • GSRTC की शर्तों के स्वीकार करने के चेक बॉक्स पर क्लीक करें।
  • अगले चरण में एक बार अपनी भरी हुई सारी जानकारियों को एक बार जांच ले और OTP के माध्यम से सबमिट करें।
  • सबमिट करते ही आपके सामने पेमेंट पेज खुद जाएगा।
  • अब आपको पेमेंट करने का विकल्प जैसे - UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि में से अपनी सुविधानुसार विकल्प चुने।
  • पेमेंट पूरा होते ही आपके मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से कंफर्म कर दिया जाएगा।

More News

    Read more about: ahmedabad somnath gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+