Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बढ़ा टोल शुल्क, जानिए कितना हुआ?

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बढ़ा टोल शुल्क, जानिए कितना हुआ?

पिछले 1 अप्रैल से देशभर के विभिन्न टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल शुल्क को बढ़ाने की घोषणा की है। इसी क्रम में मंगलवार (1 अप्रैल 2025) की आधी रात से अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे (NE-1) पर भी बढ़े हुए टोल शुल्क को लागू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 1 साल के दौरान दूसरी बार टोल शुल्क को बढ़ाया जा रहा है।

इससे पहले जून 2024 में टोल शुल्क को बढ़ाया गया था और अब अप्रैल 2025 में फिर से टोल शुल्क बढ़ा है।

toll tax increased ahmedabad

Ahmedabad Mirror की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टोल शुल्क के बढ़ने का असर नेशनल एक्सप्रेसवे 4 के वडोदरा-भरुच सेक्शन पर इसका असर पड़ा है। बताया जाता है कि छोटी गाड़ियों जैसे कार और जीप आदि को अब टोल शुल्क ₹140 चुकाना होगा। वहीं हल्की वाणिज्यिक गाड़ियों को नया टोल शुल्क ₹230 देना पड़ेगा। अगर छोटी और हल्की वाणिज्यिक गाड़ियां वापस भी लौटती हैं, तो उन्हें ₹345 टोल शुल्क देना होगा।

लेकिन टोल शुल्क बढ़ने और नया शुल्क लागू होने के बाद सबसे ज्यादा टोल शुल्क बस और ट्रकों को देना पड़ रहा है। बसों और ट्रकों जैसी भारी गाड़ियों को एक तरफ के यात्रा के लिए टोल शुल्क ₹480 देना पड़ता है और अगर ये बड़ी गाड़ियां वापसी की यात्रा समेत दोनों तरफ का टोल शुल्क जमा करती हैं तो उन्हें ₹760 का शुल्क देना पड़ेगा।

बात अगर वडोदरा से आनंद के बीच टोल शुल्क की करें, तो इस रूट पर भी शुल्क बढ़ गया है। वडोदरा और नदियाड रूट पर भी यात्रा करने वाली गाड़ियों को अब बढ़ा हुआ शुल्क देना पड़ेगा।

कितना बढ़ा है टोल शुल्क?

वाहन का प्रकार पुराना टोल शुल्क नया टोल शुल्क वापसी की यात्रा समेत टोल शुल्क
हल्के वाहन (कार-जीप) ₹135 ₹140 ₹215
हल्के वाणिज्यिक वाहन ₹220 ₹230 ₹345
बस और ट्रक जैसे भारी वाहन ₹465 ₹480 ₹760
  • वडोदरा-आनंद रूट पर नया टोल शुल्क - ₹50 से बढ़कर ₹55
  • वडोदरा-नदियाड रूट पर नया टोल शुल्क - ₹70 से बढ़कर ₹75

More News

    Read more about: ahmedabad vadodara expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+