Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में कहां होगा 'Vibrant नवरात्रि 2024'? नहीं रहेगी समय की पाबंदी : पूरी रात खेले गरबा, जाने कैसे!

अहमदाबाद में कहां होगा 'Vibrant नवरात्रि 2024'? नहीं रहेगी समय की पाबंदी : पूरी रात खेले गरबा, जाने कैसे!

नवरात्रि पर गुजरात की हवाओं में एक अलग ही रोमांच तैरता है। कोई भी मौका हो गुजराती गरबा करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में जब मौका नवरात्रि का हो तो पूरी रात जागकर गरबा खेलना तो बनता है। लेकिन हर साल समय की पाबंदी में फंसकर अहमदाबादियों को मन मारकर रह जाना पड़ता था। पर इस साल राज्य सरकार ने गरबा खेलने वालों के लिए नवरात्रि को बड़ा ही खास बना दिया है।

सिर्फ इतना ही नहीं, नवरात्रि के विशेष मौके पर गुजरात टूरिज्म की तरफ से भी विशेष कार्यक्रम 'वाइब्रेंट नवरात्रि 2024' (Vibrant Navratri 2024) का भी आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करने वाले हैं। क्या होगा इस कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल?

ahmedabad garba

गरबा खेलने पर से हटी समय की पाबंदी

गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट कर यह घोषणा की कि इस साल नवरात्रि के दौरान गरबा खेलने पर समय की कोई पाबंदी नहीं रहेगी। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पवित्र समय आने वाला है। इस समय श्रद्धालु मां अंबा की भक्ति में डुबकी लगाते हैं। सभी श्रद्धालु गरबा को लेकर की गयी सारी तैयारियों का भरपूर आनंद उठा सकें, इसे सुनिश्चित करने के लिए ही इस साल अहले सुबह तक गरबा खेलने की अनुमति दी जा रही है।

बता दें, हर साल आधी रात तक ही गरबा आयोजनों में म्यूजिक बजाने दिया जाता था। लेकिन इस साल अहमदाबाद वाले सुबह के 5 बजे तक गरबा खेल सकेंगे। साथ में सांघवी ने यह भी अनुरोध किया है कि इस वजह से स्थानीय लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी गरबा आयोजकों से लाउड म्यूजिक, बैंड और डीजे से अनुरोध किया है कि उनकी वजह से स्थानीय लोगों को, खासतौर पर अस्पताल के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करें।

vibrant navratri 2024

अमित शाह करेंगे 'वाइब्रेंट नवरात्रि 2024' का उद्घाटन

नवरात्रि के इस मौके पर और भी खास बनाने के लिए गुजरात टूरिज्म की ओर से विशेष कार्यक्रम 'वाइब्रेंट नवरात्रि 2024' का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात टूरिज्म का दावा है कि नवरात्रि दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला Dance Festival होता है। 3 से 11 अक्तूबर यानी 9 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्रभाई पटेल भी उपस्थित रहेंगे। अहमदाबाद में इसका आयोजन होने वाला है।

क्या-क्या होगा इस कार्यक्रम में खास?

गुजरात टूरिज्म द्वारा आयोजित 'वाइब्रेंट नवरात्रि 2024' कार्यक्रम का आकर्षण सिर्फ गरबा डांस ही नहीं बल्कि नवरात्रि और पारंपरिक गुजराती थीम पर सजाए गये स्टॉल, बाजार के साथ-साथ यहां आप पारंपरिक शेरी गरबा का भी आनंद ले सकते हैं।

क्या है कार्यक्रमों का शेड्यूल?

ahmedabad gujarat

उद्घाटन समारोह - 3 अक्तूबर 2024
समय - रात 8 बजे से
स्थान - गुजरात यूनिवर्सिटी ग्राउंड, हेलमेट चौराहा, अहमदाबाद
उद्घाटन समारोह का थीम - जय मां आद्याशक्ति।
कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
शेरी गरबा - 4 से 11 अक्तूबर, रात 9 से 11.45 बजे तक।
मुख्य स्टेज के पास आयोजित होने वाले शेरी गरबा में कई प्रसिद्ध कलाकार हिस्सा लेंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए पारंपरिक परिधान अनिवार्य हैं।
अन्य आकर्षण - 3 से 11 अक्तूबर 2024 तक।
समय - शाम 5 से रात 12 बजे तक।
थीम पैविलियन - एक ऐसी जगह जहां आपको गुजरात की परंपरा और संस्कृति को करीब से महसूस करने का मौका मिलेगा।
क्राफ्ट बाजार - यहां आप पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट खरीद सकेंगे।
फूड स्टॉल - स्थानीय और पारंपरिक गुजराती व्यंजनों का आनंद उठाएं।
आनंद और बाल नगरी - परिवार और बच्चों के लिए मनोरंजन का स्पेशल ज़ोन।
थीम गेट व अन्य - त्योहारों का सीजन बिना सजावट के कैसे पूरा हो सकता है भला।

garba ground

बता दें, गुजरात में नवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि गुजरात की संस्कृति का अहम हिस्सा है। हर साल गुजराती संस्कृति से आकर्षित होकर लाखों की संख्या में पर्यटक गुजरात आते हैं। गरबा को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया जा चुका है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+