Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के ये वाटर पार्क गर्मी के दिनों को भी बना देंगे Fun filled, जानिए कितनी है इनकी एंट्री शुल्क?

अहमदाबाद के ये वाटर पार्क गर्मी के दिनों को भी बना देंगे Fun filled, जानिए कितनी है इनकी एंट्री शुल्क?

भीषण गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर चुकी है। ऐसे में गर्मी से जो जगह सबसे ज्यादा राहत दिलाती है, वह है वाटर पार्क। गर्मी के मौसम में वाटर पार्क ही होते हैं, जो परिवार के साथ मिलकर, छात्रों या फिर दोस्तों के साथ घूमने की बेस्ट जगह होती है। अगर आप अहमदाबाद में या आसपास रहते हैं और गर्मी को मात देने के लिए एक दिन किसी वाटर पार्क में जाने, वहां के बेस्ट Deals और डिस्काउंट के बारे में जानना चाहते हैं...

तो हम आपकी मदद कर देते हैं। हम यहां आपको अहमदाबाद के कुछ सबसे अच्छे वाटर पार्क के बारे में बता रहे हैं, जहां आप परिवार के छोटे बच्चों को लेकर भी जा सकते हैं।

ahmedabad water park

स्वप्ना सृष्टि वाटर पार्क

यह वाटर पार्क अहमदाबाद के प्रमुख पार्क में गिना जाता है। गूगल पर भी इसे 4 स्टार से ज्यादा की शानदार रेटिंग मिली हुई है। यह वाटर पार्क अहमदाबाद के अमरापुर इलाके में स्थित है। वाटर पार्क में टिकट की कीमत ₹700 से ₹800 प्रतिव्यक्ति के बीच में होती है। सप्ताहांत में टिकट की कीमत ₹800 तो वहीं सप्ताह के सामान्य दिनों में वाटर पार्क के टिकट का शुल्क ₹700 होता है।

  • सप्ताह के दिनों में टिकट का शुल्क (सोमवार से शुक्रवार) : ₹700
  • सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) में टिकट का शुल्क : ₹800
  • बच्चों के टिकट का शुल्क : 3 साल तक के बच्चों का मुफ्त
  • कॉस्ट्यूम : महिलाओं के लिए ₹100 और पुरुषों के लिए ₹80
  • लॉकर : ₹50
  • फूड कोर्ट और रेस्तरां की सुविधा उपलब्ध
water park ahmedabad

7S वाटर पार्क

वाटर पार्क होने के साथ-साथ यह एक एडवेंचर पार्क भी है। इसलिए कई तरह के राइड्स का आनंद उठाने के लिए भी आप इस पार्क में आ सकते हैं। यह सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है। यह वाटर पार्क अहमदाबाद के रोहिसा, हाथीजन, महेम्दावाड में मौजूद है।

यहां टिकट का शुल्क प्रति व्यक्ति ₹650 तक होता है। वहीं सप्ताहांत में प्रति व्यक्ति शुल्क थोड़ा बढ़कर ₹700 हो जाता है।

  • सप्ताह के दिनों में प्रति व्यक्ति टिकट का शुल्क : ₹650
  • सप्ताहांत में प्रति व्यक्ति टिकट का शुल्क : ₹700
  • बच्चों का शुल्क : मुफ्त (3 फीट से कम), ₹550 (3 फीट से ज्यादा)
  • समय : सुबह 10 से शाम के 5 बजे तक (हर दिन)
  • बुकिंग के लिए संपर्क करें : +91 90404 97676 या +91 90404 97575
  • ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट : www.7swaterpark.com

शंकुस वंडरफुल

शंकुस वंडरफुल वाटर पार्क होने के साथ-साथ रिसॉर्ट भी है। इसलिए आप चाहे तो यहां एक या दो रात परिवार के साथ रुकने का प्लान भी बना सकते हैं। अहमदाबाद मेहसाणा हाईवे पर यह वाटर पार्क और रिसॉर्ट मौजूद है। यहां शादी या किसी बड़े समारोह का आयोजन भी किया जा सकता है।

  • सोमवार से शनिवार तक प्रवेश शुल्क : ₹1225 (प्रति व्यक्ति)
  • रविवार को प्रवेश शुल्क : ₹1425 (प्रति व्यक्ति)
  • समय : सुबह 10 से शाम 5 बजे तक
  • 3 साल के कम आयु के बच्चों का शुल्क : मुफ्त
  • ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट : https://www.shankuswaterpark.com

More News

Read more about: ahmedabad summer gujarat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+