Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मिश्रित संस्कृतियों की भूमि है अजमेर

मिश्रित संस्कृतियों की भूमि है अजमेर

By Khushnuma

राजस्थान का ऐतिहासिक शहर अजमेर सूफी संत ख्वाजा नईमुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ के लिए तो मशहूर है ही लेकिन अपने ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। अजमेर को राजा अजयपाल ने बनवाया था। यह शहर रमणीयता, कलात्मकता और सांस्कृतिक में भी अहम योग्यदान रखता है। अजमेर राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है जो राज्य का पाँचवा बड़ा शहर है और राजधानी शहर जयपुर से 135 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अगर आप अजमेर आने की सोच रहे हैं तो आपको बतादें कि यहाँ पर्यटन की दृष्टि से बहुत कुछ है जो अजमेर को ख़ास बनाता है। यहाँ ख्वाजा नईमुद्दीन चिश्ती की दरगाह तो है ही लेकिन इसके अलावा यहाँ तारागढ़ किला, पुरातत्व संग्रहालय, भीम बुर्ज और गर्भ गुंजन, दौलत खाना, रानी महल, नासिया मंदिर, अढ़ाई दिन का झोपड़ा, अकबरी मस्जिद, अकबर का महल एवं संग्रहालय, अना सागर झील आदि इसके अतिरिक्त और भी दर्शनीय स्थल हैं।
कूपन्स मुफ्त में पाने के लिए यहाँ पर क्लिक कीजिये

हज़रात ख्वाजा नईमुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ

हज़रात ख्वाजा नईमुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ

हजरत ख्वाजा मोईनुद्‍दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह एक ऐसा पाक शफ्फाक नाम है जिसे मात्र सुनने से ही रूह को सुकून मिलता है। अजमेर शरीफ में हजरत ख्वाजा मोईनुद्‍दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की मजार की जियारत कर दरूर-ओ-फातेहा पढ़ने की चाहत हर ख्वाजा के चाहने वालों की होती है।

Image Courtesy:Zakir Naqvi

आनासागर झील

आनासागर झील


आनासागर झील अजमेर के सबसे खूबसूरत आकर्षणों में से एक है। यह झील अपने आपमें बेहद आकर्षक है। इस झील के बीच में एक टापू बना हुआ है। यहाँ आकर आप बोटिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।

Image Courtesy:Debabrata Ghosh

अढ़ाई दिन का झोपड़ा

अढ़ाई दिन का झोपड़ा

अढ़ाई दिन का झोपड़ा अजमेर के बेहद आकर्षणों में से एक है। इस मस्जिद को ढाई दिन में बनाया गया था इसलिए इसका नाम अढ़ाई दिन का झोपड़ा पड़ गया। यह स्थल हिन्दू मुस्लिन कलात्मक शैली का जीता जागता उदाहरण है।

Image Courtesy:Ramesh Lalwani

तारागढ़ किला

तारागढ़ किला


तारागढ़ किले को राजा अजयपाल ने बनवाया था। यह किला इतनी ऊंचाई पर बना हुआ है कि इस किले से पूरे अजमेर शहर का दिलकश नज़ारा बेहद आकर्षक लगता है।

Image Courtesy:Lev Yakupov

संग्राहलय

संग्राहलय


यह संग्राहलय बादशाह जलालुद्दीन अकबर के शाही निवास में बना हुआ है। जिसमे मुगलकाल और राजपुताना काल के हथियार, व वस्तुओं को आप देख सकते हैं।

Image Courtesy:Nagarjun Kandukuru

पृथ्वीराज स्मारक

पृथ्वीराज स्मारक

तारागढ़ किले के रास्ते पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान का यह स्मारक पृथ्वीराज स्मारक के नाम से जाना जाता है। जिसे देखने पर्यटक यहाँ अवश्य आते हैं।

Image Courtesy:Magnus Manske

पुष्कर

पुष्कर


पुष्कर अजमेर के दर्शनीय स्थलों में से एक है। इस झील के घाट पर बहुत सारे मंदिर हैं जिनके दर्शन के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है।

Image Courtesy:Ekabhishek

फोय सागर

फोय सागर


अजमेर की पुष्कर झील की तरह ही यह फोय सागर झील पर्यटकों को अपने आकर्षक दृश्यों से लुभाती है। इस झील के किनारे बैठकर इसकी गतिविधियों को निहारने का अपना अलग ही मज़ा है।

Image Courtesy:Sargamjain

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

वायु मार्ग द्वारा- जयपुर में स्थित सांगानेर हवाई अड्डा अजमेर का निकटतम हवाई अड्डा है जो 132 किमी. की दूरी पर स्थित है। शहर तक पहुँचने के लिए हवाई अड्डे से किराये की टैक्सी ली जा सकती है। यह हवाई अड्डा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ानों द्वारा जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग दवारा- अजमेर जंक्शन अजमेर का निकटतम रेल्वे स्टेशन है। क्योंकि यह राज्य का प्रमुख रेल्वे स्टेशन है, यहाँ से भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए रेल उपलब्ध हैं।

सड़क मार्ग द्वारा- अजमेर शहर दिल्ली और मुंबई के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर स्वर्णिम चतुर्भुज पर स्थित है। इसके अलावा, अजमेर राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर और भरतपुर जैसे सभी प्रमुख शहरों से सड़कों द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। राज्य संचालित बसों के अलावा कई पर्यटक बसों की सेवा भी उपलब्ध है।

Image Courtesy:Arefin.86

कब जाएँ

कब जाएँ

अजमेर की यात्रा के लिए उपयुक्त समय अक्टूबर और मार्च के बीच का समय है क्योंकि इस समय यहाँ का मौसम ठंडा होता है और आद्रता थोड़ी या नहीं के बराबर होती है। इस स्थान की यात्रा वर्षा ऋतु में भी की जा सकती है क्योंकि इस ऋतु में शहर सुंदर दिखता है। क्योंकि गर्मियों के दौरान मौसम बहुत गर्म होता है अत: गर्मियों के दौरान अजमेर की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।

Image Courtesy:Singh92karan

मिश्रित संस्कृतियों की भूमि है अजमेर

मिश्रित संस्कृतियों की भूमि है अजमेर

अजमेर अपनी प्राकृतिक रमणीयता और कलात्मकता के लिए पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

Image Courtesy:Singh92karan

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X