Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन छुट्टियों घूमे उमियम झील

इन छुट्टियों घूमे उमियम झील

मेघालय में स्थित उमियम झील, भारत की मंत्रमुग्ध झीलों में से एक है, जोकि धीरे-धीरे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रही है। ये झील उन पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है,जो नई जगहें देखने

By Goldi

पूर्वोतर भारत में स्थित मेघालय को बादलों का घर कहा जाता है, जो कई खूबसूरत अद्भुत प्राकृतिक स्थलों का भी घर है। खूबसूरत घाटियों, शांत झीलें, घने जंगलों से परिपूर्ण मेघालय निश्चित रूप से पृथ्वी पर एक स्वर्ग है।

मेघालय में स्थित उमियम झील, भारत की मंत्रमुग्ध झीलों में से एक है, जोकि धीरे-धीरे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रही है। ये झील उन पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है,जो नई जगहें देखने और घूमने के शौक़ीन हैं। अगर आप भी नई जगहें देखने और घूमने के शौक़ीन है, तो मेघालय के इस छिपी हुई झील को अवश्य घूमे-

उमियम झील के बारे में जाने

उमियम झील के बारे में जाने

बदलते समय के साथ यह झील पर्यटकों के बीच अपनी अद्भुत सुन्दरता के चलते खासा लोकप्रिय हो गयी। इस झील से पूर्व खासी पहाड़ियों के लुभावने नजारों को निहारा जा सकता है। झील के खूबसूरत नजारे निश्चित रूप से स्कॉटलैंड के झीलों के आकर्षण से प्रतिस्पर्धा कर सकती है।Pc: K.D.Grover

क्या करें उमियम झील के किनारे

क्या करें उमियम झील के किनारे

220स्क्वायर किमी में फैली इस झील को खूबसूरत बनाते हैं आसपास मौजूद हरी-भरी पहाड़ियां, समर्द्ध मैदान।

इस झील के आसपास पर्यटक कई वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं, जिसमे नौकायन, मछली पकड़ने, पानी के सायकलिंग और कयाकिंग शामिल हैं।

पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स के अलावा यहां खासी पहाड़ियों पर ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं । अगर आप फोटोग्राफी के शौक़ीन हैं तो, यहां के मनमोहक नजारों को अपनी बेहतरीन फोटोग्राफी की कला से कैमरे में कैद करना ना भूलें।

आखिर क्यों घूमे उमियम झील

आखिर क्यों घूमे उमियम झील

कैसे पहुंचे उमियम झील

कैसे पहुंचे उमियम झील

उमियम झील शिलांग से लगभग 17 किमी की दूरी पर स्थित है; इसलिए, यह सड़क द्वारा आसानी से सुलभ है। निकटतम रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा शिलांग में है, शिलांग पहुँचने के बाद पर्यटक यहां से टैक्सी या कैब ले सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+