Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए गुड न्यूज - शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें Details

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए गुड न्यूज - शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें Details

बाबा बर्फानी के दर्शन करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी। अमरनाथ यात्रा 2024 शुरू होने की तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। तो फिर इंतजार किस बात का...उठाइए अपना मोबाइल, टैब या लैपटॉप और जल्दी से अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर दिजीए।

इस बार अमरनाथ यात्रा 52 दिनों तक चलने वाली है। इसका मतलब है कि आपके पास बाबा बर्फानी की गुफा तक पहुंचने के लिए लंबा समय मिल जाएगा। अमरनाथ यात्रा का एडवांस रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है।

Amarnath yatra 2024

आइए जान लेते हैं अमरनाथ यात्रा 2024 के सभी Details :

कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

इस साल अमरनाथ गुफा की पवित्र यात्रा 29 जून 2024 से शुरू हो रही है। जैसा हमने पहले ही बताया इस साल 52 दिनों तक यह यात्रा चलेगी। 19 अगस्त 2024 को अमरनाथ गुफा की पवित्र यात्रा समाप्त होगी। यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

अमरनाथ यात्रा 2024 की एडवांस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो गयी है। अमरनाथ यात्रा के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन के लिए अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी वैध स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है। श्रद्धालु अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://www.jksasb.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

amarnath gufa cave

क्या है यात्रा का रूट?

अमरनाथ गुफा की पवित्र यात्रा दो रूट्स से होती है। इनमें पहली रूट पहलगाम रूट है जो 32 किमी लंबी और दूसरी रूट 14 किमी लंबी बालटाल रूट है।

पहगाम रूट मैप -
जम्मु से पहलगाम (करीब 315 किमी और श्रीनगर से 96 किमी)-चंदनवाड़ी (पहलगाम से 16 किमी)-पिस्सु टॉप-शेषनाग लेक-पंचतरिणी-अमरनाथ की पवित्र गुफा।


Read Also :


बालटाल रूट मैप -

सोनमर्ग - बालटाल - अमरनाथ की पवित्र गुफा (बालटाल से करीब 14 किमी)

नोट - सिर्फ वहीं श्रद्धालु जो अत्यधिक फिट होते हैं, वहीं अमरनाथ गुफा तक पहुंचकर उसी दिन वापस बालटाल लौट पाते हैं। यह ट्रेकिंग करीब 28 किमी लंबी होती है।

amarnath yatra starting date

क्या है अमरनाथ यात्रा के गाइडलाइंस?

  • अमरनाथ गुफा के लिए रजिस्ट्रेशन नामांकित बैंक की शाखाओं के माध्यम से करवा सकते हैं। (नामांकित बैंक की सूची)
  • 13 वर्ष से कम, 70 वर्ष से अधिक आयु और 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकती हैं।
  • रजिस्ट्रेशन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए 8 अप्रैल 2024 या उसके बाद डॉक्टर द्वारा जारी स्वास्थ्य सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है।
  • बैंक में एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ₹150 का शुल्क जमा करना होगा।
  • बिना RFID के किसी भी यात्री को चंदनवाड़ी या डोमेल प्रवेश नियंत्रण द्वार पार करने की अनुमति नहीं होगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+