Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए क्यों एक ट्रैवलर के लिए खास है शिमला की जाखू हिल्स

जानिए क्यों एक ट्रैवलर के लिए खास है शिमला की जाखू हिल्स

हिमाचल प्रदेश की जाखू हिल्स । amazing destination for traveller jakhoo hills in shimla

शिमला मुख्य शहर से 7 कि.मी और रिज से दो कि.मी की दूरी पर स्थित जाखू हिल्स शिमला की सबसे ऊंची चोटी है, जो हिमालय के शानादर दृश्य प्रदर्शित करने का काम करती है। 2455 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पहाड़ी, शहर के मुख्य पर्यटन स्थलों में भी गिनी जाती है। जाखू हिल्स कई मायनों में आपके लिए महत्वपूर्ण है, एक प्रकृति प्रेमी, एडवेंचर के शौकीन और यहां तक की यह स्थल धार्मिक आस्था रखने वालों के लिए भी खास माना जाता है। पहाड़ी वनस्पतियों से भरे यहां के जंगल सैलानियों को काफी ज्यादा रोमांचिक करते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए जाखू हिल्स आपके कौन-कौन से उद्देश्यों को पूरा कर सकती है।

एक रोमांटिक स्थल

एक रोमांटिक स्थल

जाखू हिल्स शिमला के उन चुनिंदा स्थलों में गिनी जाती है, जहां कपल्स, नवविवाहित जोड़े जाना पसंद करते हैं। यहां की हसीन वादियां रोमांटिक अनुभव कराती हैं। शिमला में रुककर अधिकांश ऐसे पहाड़ी स्थलों की सैर करना पसंद करते हैं। यह शिमला की सबसे ऊंची चोटी है, जहां आप आसपास के शानदार प्राकृतिक नजारों का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं। पार्टनर के साथ आप यहां एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने साथी के साथ यहां के नजारों को कैमरे में भी कैद कर सकते हैं।

एडवेंचर की लिए खास

एडवेंचर की लिए खास

चूंकि जाखू हिल्स एक पर्वतीय चोटी है, इसलिए आप यहां माउटेन ट्रेकिंग आ भी अनुभव ले सकते हैं। यह पहाड़ी समुद्र तल से 2455 मीटर पर स्थित है। आप अपना सफर रिज से शुरु कर सकते हैं, लगभग 2.5 कि.मी का सफर तय कर आप जाखू तक पहुंच सकते हैं। यह एक साहसिक सफर है, इसलिए जरूरी चिजें अपने साथ रखें। यात्रा के दौरान आप प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद भी ले सकते हैं। पहाड़ी रास्ते, और वनस्पतियां आपको रोमांचित करने का काम करेंगी।

एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल

एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल

PC-Minaxi choudhary

जाखू हिल्स पर्यटकों के कई उद्देश्यों की पूर्ती करता है। यहां का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर इस पहाड़ी एक तीर्थ स्थल के रूप में पहचान देता है, जहां दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। जाखू मंदिर एक प्राचीन मंदिर है, जो हनुमान भगवान को समर्पित है। यहां दहशहरे पर एक वार्षिक त्योहार का भी आयोजन किया जाता है।

इस मंदिर से एक पौराणिक किवदंती भी जुड़ी है, माना जाता है कि संजीवनी बूटी ढूंढने के दौरान भगवान हनुमान यहां थोड़ी देर आराम करने के लिए रूके थे। माना जाता है कि आज भी उनके पद चिह्न यहां मौजूद हैं।

भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा

भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा

PC- Gayatri Priyadarshini

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां 2010 में भगवान हनुमान की एक विशाल प्रतिमा का निर्माण करवाया गया था। यह मूर्ति 108 फीट ऊंची है, जो भगवान हनुमान की सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जााती है। जानकारी के अनुसार इस मूर्ति को बनाने में लगभग 1.5 करोड़ का खर्च आया था। मंदिर के पास बनी यह संरचना श्रद्धालुओं का काफी ज्यादा प्रभावित करती है।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC-Bjørn Christian Tørrissen

जाखू हिल्स शिमला मुख्य शहर से 7 कि.मी और रिज से 2 कि.मी की दूरी पर स्थित है, यह सफर आपको ट्रेकिंग के जरिए पूरा करना होगा। यहां का नजदीकी हवाई अड्डा शिमला एयरपोर्ट है। इसके अलावा आप चंडीगढ़ और दिल्ली एयरपोर्ट से आप फ्लाइट्स ले सकते हैं। रेल मार्ग के लिए आप शिमला रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो शिमला सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं। बेहतर सड़क मार्गों से यह नगर दिल्ली, चंडीगढ़ जैसे शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+