Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » नाइट लाइफ की इन खास चीजों का मजा लेना है तो पहुंचे चंडीगढ़

नाइट लाइफ की इन खास चीजों का मजा लेना है तो पहुंचे चंडीगढ़

चंडीगढ़ की नाइट क्लब बनाते हैं चंडीगढ़ की शाम को रंगीन । Chandigarh's nightclub makes the evening colorful.

चंडीगढ़ की गिनती भारत के चुनिंदा सबसे खास शहरों में होती है, जिसकी खूबसूरती का अंदाजा आप रेलवे स्टेशन से लेकर शहर की गलियों में जाकर लगा सकते हैं। बाकी शहरों के मुकाबले चंडीगढ़ योजनाबद्ध तरीके से बनाया गया है। जहां के हर एक इलाके तक आप एक रोडमैप के सहारे आसानी से पहुंच सकते हैं।

समय से साथ-साथ यह शहर धनी आबादी और युवाओं का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है, जिसका मुख्य कारण है विकसित होता आईटी सेक्टर और शैक्षणिक संस्थानों की बढ़ती संख्या। यह शहर न सिर्फ देश बल्कि विश्व के युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

इन सब बदलाव के कारण चंडीगढ़ की नाइट लाइफ भी काफी रंगीन हो गई है, जहां आप दिन क्या पूरी रात भर दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। आइए जानते हैं शहर के कुछ खास केंद्रों के बारे में जहां आप जी भरकर एक हसीन शाम गुजार सकते हैं।

विशलिंग डक

विशलिंग डक

चंडीगढ़ भारत के चुंनिंदा सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है, जहां लड़कियां भी बेधड़क रात में घूम सकती है। अगर आप दिनभर बोर होकर एक शानदार शाम अपने दोस्तों के साथ बिताना चाहते हैं जो चंडीगढ़ सेक्टर 16 के विशलिंग डक की मेहमाननवाजी का आनंद उठा सकते हैं।

आप यहां आकर अपनी शानदार ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं, साथ ही हर शुक्रवार यहां डीजे नाइट का हिस्सा बनकर जी भरकर आनंद उठा सकते हैं। विशलिंग डक शहर के चुनिंदा नाइट क्लब में गिना जाता है।

द ग्रेट बियर

द ग्रेट बियर

अगर आप शावरमा, फलाफ़ेल, मॉकटेल्स, शिकागो पिज्जा, और वीट बियर का आनंद लेना चाहते हैं तो सेक्टर 26 के 'द ग्रेट बियर' नाइट क्लब में प्रवेश कर सकते हैं। यहां युवाओं की मस्ती के लिए पूरा इंतजाम किया हुआ है। चंडीगढ़ में युवाओं के लिए ग्रेट बियर क्लब मौज मस्ती के लिए खास माना जाता है। यहां आप जी भरकर ड्रिंक्स का आनंद ले सकते हैं। बीते दो सालों में शहर का ग्रेट बियर क्लब युवाओं की एक बड़ी आबादी को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हुआ है।

राउंड द क्लॉक

राउंड द क्लॉक

अगर आप चंडीगढ़ आकर किसी शानदार जगह की तलाश में हैं जहां आप दोस्तों के साथ एक हसीन शाम बिता सकें....तो आप सेक्टर 10 के राउंड द क्लॉक होटल माउंटव्यू में आ सकते हैं। यहां आप अपनी पसंदीदा ड्रिंक के साथ लजीज व्यंजन का आनंद उठा सकते हैं। होटल माउंटव्यू शहर के शानदार गंतव्यों में गिना जाता है। और सबसे अच्छी बात यह दिन के 24 घंटे खुला रहता है।

ग्रेपवाइन

ग्रेपवाइन

चंडीगढ़ के रात्रि भ्रमण के दौरान अगर आपका मन थोड़ा खास लजीज व्यंजन खाने का कर रहा है तो आप शहर के ग्रेपवाइन रेस्तरां में आ सकते हैं। चंडीगढ़ में बहुत से ऐसे नाइट क्लब हैं जहां आप शानदार रिजॉर्ट का भी आनंद ले सकते हैं। ग्रेपवाइन मौज मस्ती भरे वींकेड के लिए भी जानी जाता है। ग्रेपवाइन शहर के सेक्टर 22 के हिमालयन मार्गे पर मौजूद है, जहां आप दोस्तों या ऑफिस कॉलीग्स के साथ एक अच्छी शाम बिता सकते हैं।

द बैक रूम

द बैक रूम

चंडीगढ़ शहर डांस-संगीत प्रेमियों के लिए एक खास गंतव्य माना जाता है, जहां रात के दौरान भी आप नाइट क्लबों धूम मचा सकते हैं। शहर के बीच कुछ ऐसी ही जगह है द बैक रूम । 'द बैक रूम' शहर के चुनिंदा सबसे खास नाइट क्लबों में गिना जाता है। जहां आप दोस्तों के साथ एक टेंशन फ्री शाम बिता सकते हैं।

यहां रात के दौरान होने वाली रॉक बैंड प्रस्तुतियां किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर सकती हैं। चंडीगढ़ भ्रमण के दौरान इन नाइट क्लब का अनुभव जरूर लें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+