Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवंबर के लिए खास हैं उत्तराखंड के ये चुनिंदा ऑफबीट प्लेस

नवंबर के लिए खास हैं उत्तराखंड के ये चुनिंदा ऑफबीट प्लेस

देवभूमि उत्तराखंड भारत का एक बेहद खास पहाड़ी राज्य है, जो अपने प्राकृतिक आकर्षणों से विश्व भर के सैलानियों का ध्यान आकर्षित करता है।

देवभूमि उत्तराखंड भारत का एक बेहद खास पहाड़ी राज्य है, जो अपने प्राकृतिक आकर्षणों से विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित करता है। आप यहां कुदरत के अद्भुत नजारों को देखने के साथ-साथ उसे महसूस भी कर सकते हैं। आत्मिक और मानसिक शांति एक बहुत बड़ा स्रोत है उत्तराखंड । घने जंगल, नदी, झील, जलप्रपात, पहाड़ी बर्फीली चोटियां इस राज्य की मुख्य विशेषता हैं। यह राज्य न सिर्फ प्राकृतिक बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से भी काफी ज्यादा मायने रखता है। पर्यटन स्थलों का एक बहुत बड़ा भंडार इस राज्य में मौजूद है, जो सैलानियों को आनंदित करने के साथ-साथ काफी ज्यादा रोमांचित भी करते हैं। इस खास लेख में आज हम आपको राज्य के लोकप्रिय पर्यनट स्थलों से अलग उन ऑफबीट स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी उत्तराखंड यात्रा को यादगार बना देंगे, जानिए ये टूरिस्ट प्लेस आपको किस प्रकार आंनदित कर सकते हैं।

ग्वालदम

ग्वालदम

उत्तराखंड के ऑफबीट स्थलों में आप चमोली जिले स्थित ग्वालदम की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह राज्य के उन छिपे प्राकृतिक खजाने में गिना जाता है, जिसके बारे में स्थानीय और ऑफबीट ट्रैवलर्स ही जानते हैं। समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थल चारों तरह से पहाड़ों और हरे-भरे दृश्यों से भरा हुआ है। यहां आकर आप अपार आत्मिक व मानसिक शांति का अनुभव कर पाएंगे। प्रकृति प्रेमियों और एकांत स्थल के खोजियों के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं है। आप यहां से ट्रेकिंग के जरिए तलवारी तक पहुंच सकते हैं, जहां आप हिमालयी पक्षियों और रंग बिरंगी वनस्पतियों को देख सकते हैं। एक यादगार सफर के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

शीतलाखेत

शीतलाखेत

PC-Rajarshi MITRA

उत्तराखंड के अज्ञात स्थलों में आप अल्मोड़ा स्थित शीतलाखेत की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह जिले का एक खूबसूरत स्थल है, जो ऑफबीट ट्रैवलर्स को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। दरअसल शीतलाखेत अपने फलों के उद्यानों के लिए जाना जाता है। हरी-भरी पहाड़ियों के मध्य बसे ये उद्यान बहुत ही आकर्षक नजर आते हैं। आप यहां रसीले हिमालयी फलों को स्वाद ले सकते हैं। यहां बड़ी संख्या में मौजूद पहाड़ी वनस्पतियां सैलानियों को काफी ज्यादा रोमांचित करती हैं। यहां कई धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं, जिनके दर्शन का सौभाग्य आप यात्रा को दौरान ले सकते हैं।

अबोट माउंट

अबोट माउंट

अपनी ऑफबीट यात्रा को कुछ ज्यादा रोमांचकारी बनाने के लिए आप पिथौरागढ़ जिले स्थित अबोट माउंट का सैर क प्लान बना सकते हैं। आप यहां जी भरकर पहाड़ी खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यह जिले का खास स्थल है, जहां दिन प्रतिदिन सैलानियों की संख्या बढ़ने पर है। यहां से आप हिमालच की बर्फीली चोटियां को भी देख सकते हैं, जो यहां से काफी अद्भुत नजर आती हैं। प्राकृतिक आकर्षणों से सराबोर यह स्थल आत्मिक व मानसिक शांति का अनोखा अनुभव कराता है। अगर आप फोटग्राफी का शौक रखते हैं, तो यहां के शानदार नजारों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। आप यहां दिल्ली-रुद्रपुर-खटीमा-टनकपुर-लोहाघाट के रास्ते पहुंच सकते हैं।

खिर्सू

खिर्सू

उत्तराखंड के ऑफबीट स्थलों की श्रृंखला में आप खिर्सू की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक खूबसूरत पर्यनट स्थल है जो राज्य के पौड़ी गढ़वाल मे स्थित है। समुद्र तल से यह 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सर्दियों के दौरान यहां सैलानी स्नोफॉल का आनंद लेने के लिए आते हैं। यह एक खास स्थल है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक यादगार अवकाश का आनंद ले सकते हैं। आप यहां हिमालयी खूबसूरती का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं। यहां चारों और फैली पहाड़ियां सैलानियों को काफी ज्यादा रोमांचित करने का काम करती हैं। यहां के एक-एक दृश्य कैमरे में उतारने लायक हैं। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं और कुरदरी खूबसूरती का अनोखा रूप देखना चाहते हैं, तो यहां का प्लान बना सकते हैं। आप यहां प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद उठाने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त कर सकते हैं।

घांघरिया

घांघरिया

PC- Dinesh Valke

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप चमोली जिले स्थित घांघरिया की सैर का प्लान बना सकते हैं। घांघरिया एक खूबसूरत पड़ाव है जो गोविंदघाट के रास्ते हेमकुंड और फूलों की घाटी के मध्य पड़ता है। पहाड़ी घाटियों के मध्य बसा यह एक आकर्षक स्थल है जहां आप अपनी मानसिक और शारीरिक थकान उतार सकते हैं। यहां सैलानियों के ठहरने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था है। वैली ऑफ फ्लावर और हेमकुंड साहीब जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां रूक सकते है। यह खूबसूरत स्थल समुद्र तल से 3,050 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। एक शानदार सफर के लिए आप यहां का आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+