Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »PM मोदी ने दिखाई 2 अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, जानिए रूट और कितना है किराया

PM मोदी ने दिखाई 2 अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, जानिए रूट और कितना है किराया

30 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में नवनिर्मित 'महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम' और 'अयोध्या धाम जंक्शन' रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न रूटों पर 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई।

amrit bharat express

किराया अधिक होने की वजह से जिन लोगों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट लेना संभव नहीं हो पाता है, ऐसे नागरिकों की बात को ध्यान में रखते हुए ही भारतीय रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की है।

जिन दो रूटों पर अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा वो हैं :-

1. दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) वाया अयोध्या
2. मालदा टाउन-बैंगलोर

1. दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) वाया अयोध्या

प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर को अयोध्या रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना तो कर दिया है लेकिन इस ट्रेन की सामान्य यात्रा 1 जनवरी 2024 से दरभंगा से शुरू होगी। इस ट्रेन में 16 स्लीपर, 4 अनारक्षित कोच और 2 दिव्यांग कोच होंगे, जो यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में सिर्फ 2 दिन, सोमवार और गुरुवार को ही होगा।

pm modi flagged off amrit bharat express

दरभंगा से अमृत भारत एक्सप्रेस दोपहर 1.55 बजे खुलेगी जो अगले दिन 9.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 4.10 बजे आनंद विहार से खुलेगी जो अगले दिन 12.35 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक बार में 1834 से ज्यादा यात्रियों को प्रीमियम श्रेणी में यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन 130 किमी/घंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी। ट्रेन पुश-पुल पद्धति से चलेगी और इस ट्रेन के दोनों तरफ बेहद पावरफुल WAP5 इंजन लगा हुआ है।

ट्रेन का ठहराव

दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के रूट पर चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का रास्ते में जिन स्टेशनों पर ठहराव होगा वो निम्न हैं :-

  • कमतौल
  • जनकपुर रोड
  • सीतामढ़ी
  • बैरगनिया
  • रक्सौल
  • नरकटियागंज
  • कप्तानगंज
  • गोरखपुर
  • बस्ती
  • मनकापुर
  • अयोध्या धाम जं.
  • लखनऊ
  • कानपुर सेंट्रल
  • इटावा
  • टूंडला
  • अलीगढ़
  • आनंद विहार टर्मिनल

मालदा टाउन-सर एम. विश्वश्वरैया टर्मिनस (बैंगलोर)

pm modi and amrit bharat express

मालदा टाउन-SMVT बैंगलोर अमृत भारत एक्सप्रेस हर रविवार को सुबह 8.50 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी जो मंगलवार की रात को 3 बजे बैंगलोर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर गुरुवार को दोपहर 1.50 बजे बैंगलोर से खुलेगी जो शनिवार की सुबह 11 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यानी इस रूट पर यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ 1 दिन रविवार (बैंगलोर) और गुरुवार (मालदा टाउन) ही चलेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस एक कम बजट की लग्जरी ट्रेन है, जो हर सीट के पास चार्जिंग सॉकेट, पीने के पानी की अत्याधुनिक मशीन, सीसीटीवी कैमरे, बायो टॉयलेट जैसी सुविधाओं से लैस है।

ट्रेन का ठहराव

  • न्यू फरक्का
  • रामपुर हाट
  • बोलपुर शांति निकेतन
  • बर्दवान जंक्शन
  • डानकुनी
  • आंदुल
  • खड़गपुर जंक्शन
  • बेलदा
  • जलेश्वर
  • बालासोर
  • सोरो
  • भद्रक
  • कटक
  • भुवनेश्वर
  • खुर्दा रोड जं.
  • विशाखापट्टनम
  • समलकोट जं.
  • राजामुंद्री
  • विजयवाड़ा जं.
  • तेनाली जं.
  • नेल्लोर
  • गुंडूर
  • जोलापट्टी जं.

कितना होगा अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया 1 से 15 किलोमीटर तक की दूरी के लिए सामान्य श्रेणी में ₹35 और स्लीपर क्लास में ₹46 किराया होगा। 100 किमी तक के लिए इसका किराया ₹57 और ₹91 होगा। 200 किमी के लिए किराया क्रमशः ₹88 और ₹143 होगा। 500 किमी के लिए ₹312 निर्धारित किया गया है। वहीं 1000 किमी के लिए किराया क्रमशः ₹314 और ₹528 होगा। इस किराए अन्य अतिरिक्त शुल्क भी जोड़े जाएंगे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+