Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अंडमान में शुरू सी वॉकिंग : तैराकी नहीं जानते वो भी देख सकेंगे समुद्र के अंदर की दुनिया

अंडमान में शुरू सी वॉकिंग : तैराकी नहीं जानते वो भी देख सकेंगे समुद्र के अंदर की दुनिया

अब पर्यटक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिना स्कूबा डाइविंग वाली भारी-भरकम गियर या फिर स्कूबा डाइविंग का कोई प्रशिक्षण लिये ही समुद्र के अंदर की विशाल दुनिया को देख और महसूस कर सकेंगे। जी हां, अंडमान में अब आपको समुद्र के अंदर की दुनिया दिखाने के लिए एक नयी एडवेंचर एक्टिविटी की शुरुआत की गयी है।

सबसे मजेदार बात यह है कि इस एडवेंचर एक्टिविटी को वो लोग भी कर सकेंगे जिन्हें स्कूबा डाइविंग तो दूर ठीक तरह से तैराकी तक नहीं आती है। इस नयी एक्टिविटी को हेलमेट डाइविंग या अंडरवाटर वॉकिंग कहा जाता है।

कहां हो रही है अंडरवॉटर वॉकिंग

andaman sea walk

मिली जानकारी के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हैवलॉक द्वीप के एलिफेंट बीच और पोर्ट ब्लेयर के पास नॉर्थ बे द्वीप पर अंडरवाटर वॉकिंग करवायी जा रही है। अंडरवाटर सी-वॉकिंग के दौरान सैलानियों को हाई टाइड या फिर शांत पानी में, समुद्रतल में अधिकतम 7 मीटर की गहराई में चलाया जाता है। जरा सोचिए, वह अनुभव ही कितना खास होता होगा जब समुद्र की गहराई में नीले पानी में आपके चारों तरफ बस मछलियां तैर रही हो। वो भी आपकी मौजूदगी से बेफिक्र।

सी-वॉकिंग में आपको एक खास तरीके के हेलमेट पहना दिया जाता है, जो समुद्र के अंदर लोगों को सांस लेने में मदद करता है। यह एक ऐसा अनुभव है जो किसी अनुभवी गोताखोर से लेकर किसी नौसिखीए तक को कुछ ऐसी यादें दे जाता है, जिसे वो जिंदगी भर संजो कर रखना पसंद करेंगे। खास बात है कि स्कूबा डाइविंग से अलग, अंडरवाटर सी-वॉकिंग में आपको किसी भी भारी और झंझट वाले गियर की जरूरत नहीं होती है।

कैसे होती है सी-वॉकिंग

sea walk andaman and nicobar

पारंपरिक स्कूबा डाइविंग में, जहां तैराकों को ऑक्सीजन टैंक और दूसरे गियर बांधकर समुद्र में उतरना पड़ता है, जिनका वजन भी काफी ज्यादा होता है। लेकिन सी-वॉकिंग के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए हेलमेट का इस्तेमाल किया जाता है। यह समुद्र के अंदर गोताखोर के सिर के चारों ओर हवा का एक बुलबुला बनाता है। नतीजन गोताखोर को पानी में डूबे रहकर ही सांस लेने की आजादी मिल जाती है।

सामान्य गोताखोर की तरह उन्हें सांस लेने के लिए बार-बार पानी से बाहर नहीं आना पड़ता है। हेलमेट के अंदर ऑक्सीजन जाने के लिए एक नली के आकार का एक श्वास उपकरण बांधा जाता है। इससे आपको ताजी हवा मिलती रहती है। इसके बाद एक सीढ़ी की मदद से गोताखोर को प्लेटफ़ॉर्म या नाव से समुद्र तल में उतार दिया जाता है। इसके बाद गोताखोर सामान्य रूप से समुद्र के अंदर चलते हुए घूम पाता और आजादी से सांस ले पाता है।

स्थानीय नियमानुसार 7 साल से कम आयु के बच्चों को सी-वॉकिंग की अनुमति नहीं होती है। 7 से 15 साल तक के बच्चे किसी वयस्क की देखरेख में समुद्र के नीचे की दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए सी-वॉकिंग के लिए जा सकते हैं।

More News

    Read more about: travel andaman india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+