Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तिरुपति मंदिर में बिना स्पेशल दर्शन टोकन के मिलेंगे प्रसादम् लड्डू, करना होगा छोटा सा काम!

तिरुपति मंदिर में बिना स्पेशल दर्शन टोकन के मिलेंगे प्रसादम् लड्डू, करना होगा छोटा सा काम!

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने हर साल लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। उनमें से काफी संख्या में ऐसे भक्त होते हैं जिन्होंने अपने लिए स्पेशल दर्शन टोकन पहले से ही बुक कर रखा होता है। इस टोकन को बुक करने वाले भक्तों को मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ता है।

इस टोकन के साथ ही मंदिर में मिलने वाला प्रसिद्ध प्रसादम् लड्डू भी उन्हें मुफ्त में मिलता है। लेकिन जिन भक्तों ने स्पेशल दर्शन टोकन नहीं खरीदा उन्हें कैसे मिलता है प्रसादम् लड्डू?

जिन भक्तों ने तिरुमाला तिरुपति मंदिर में स्पेशल दर्शन टोकन नहीं खरीदा, उन्हें अब तक प्रसादम् में मिलने वाले लड्डूओं को खरीदना पड़ता था। लेकिन अब उन्हें ऐसा नहीं करना होगा। अब प्रसादम् में मिलने वाले लड्डू मंदिर में ही मिलेंगे। उसके लिए बस एक छोटा सा काम करना पड़ेगा। हाल ही तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की तरफ से एक फैसला लिया गया जिसमें मंदिर के निर्धारित काउंटर से उन श्रद्धालुओं को भी प्रसादम् का लड्डू मिलेगा जिनके पास स्पेशल दर्शन टोकन नहीं है।

क्या होगा वह छोटा सा काम?

तिरुपति मंदिर में आने वाले जिन श्रद्धालुओं के पास स्पेशल दर्शन टोकन नहीं होगा, उन्हें अपने आधार कार्ड की मदद से प्रसादम् लड्डू जिसे श्रीवरी लड्डू भी कहा जाता है, वह मिल सकेगा। पर कैसे? इस बारे में तिरुमाला तिरुपति अपडेट्स के आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर विस्तार से जानकारी दी गयी है। इस पोस्ट में बताया गया है कि मंदिर में अब आधार कार्ड को रजिस्टर कर प्रसादम् प्राप्त करने की व्यवस्था को शुरू किया जा रहा है।

इस पोस्ट में बताया गया है कि TTD ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रवेश करने के लिए स्पेशल एंट्री टोकन लॉन्च किया है, लेकिन वह सभी दर्शनार्थियों के पास नहीं होता है। लेकिन अब से मंदिर प्रबंधन उन सभी भक्तों को भी प्रसादम लड्डू देगी, जिनके पास स्पेशल दर्शन टोकन नहीं है।

कहां मिलेगा प्रसाद?

जिन श्रद्धालुओं के पास स्पेशल दर्शन टोकन नहीं होगा, खास उनके लिए ही TTD ने आधार कार्ड रजिस्टर कर प्रसादम के लड्डू पाने की व्यवस्था को शुरू किया है। इसके लिए श्रद्धालुओं को 'लड्डू काउंटर' पर जाकर अपना आधार कार्ड रजिस्टर करवाना होगा। ऐसा करते ही उन्हें काउंटर नंबर 48 से 62 में से किसी भी काउंटर से 2 प्रसादम् लड्डू मिल जाएंगे। ध्यान रहें, काउंटर नंबर 48 से 62 के बीच ही आपको आधार कार्ड रजिस्टर कर लड्डू प्रसादम् देने के लिए निर्धारित किया गया है।

अचानक क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

इस बारे में TTD के अतिरिक्त एग्जिक्यूटिव ऑफिसर सीएच वेंकैया चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इन प्रसादम् लड्डूओं को ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा था, जो काम कुछ दलाल कर रहे थे। इसे रोकने के लिए ही सरकार की इस स्वतंत्र ट्रस्ट ने आधार कार्ड को रजिस्टर कर प्रसादम् प्राप्त करने की व्यवस्था को शुरू किया है। उक्त अधिकारी का दावा है कि यह फैसला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही लिया गया है।

More News

Read more about: tirupati andhra pradesh temple
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+