Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आसनसोल-हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस : विस्टाडोम कोच में बैठकर देखें छोटा नागपुर की प्राकृतिक सुन्दरता

आसनसोल-हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस : विस्टाडोम कोच में बैठकर देखें छोटा नागपुर की प्राकृतिक सुन्दरता

पूर्व रेलवे के आसनसोल डिवीजन में पहली बार विस्टाडोम कोच (Vistadome coach) के साथ नयी ट्रेन की शुरुआत हुई है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ ही 8 नयी ट्रेनों को भी वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। उन्हीं ट्रेनों में शामिल है आसनसोल-हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस।

पहले रांची से मधुपुर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन किया जाता था जिसका विस्तार कर इसे अब नये रंग-रूप के साथ आसनसोल-हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस के नाम से चलाया जाएगा। खास बात है कि पर्यटन को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच भी रखा गया है। इस कोच में बैठकर यात्री झारखंड के जंगल, पहाड़ और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे।

vistadome coach

सप्ताह में 5 दिन चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

आसनसोल-हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में 5 दिन किया जाएगा। यह ट्रेन हर सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। मंगलवार और शुक्रवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। यह ट्रेन हटिया से शाम 2 बजे खुलेगी जो रात 11.40 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं आसनसोल से यह ट्रेन भोर के 4.10 बजे खुलेगी जो दोपहर 2 बजे हटिया पहुंचेगी।

ट्रेन में 5 सामान्य चेयरकार, 2 एसी कोच और 1 विस्टाडोम कोच होगा। बताया जाता है कि पिछले लंबे समय से ही आसनसोल से रांची जाने के लिए एक ट्रेन की मांग यात्रियों द्वारा की जा रही थी। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। बुधवार (13 मार्च) से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो चुका है।

asansol hatia intercity express

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

  • आसनसोल
  • चित्तरंजन
  • जामताड़ा
  • मधुपुर
  • न्यू गिरीडिह
  • कोडरमा
  • बरकाना
  • हजारीबाग
  • महेशमुंडा टाटीसिल्वे
  • रांची
  • हटिया

बता दें, पीएम मोदी ने इन ट्रेनों का उद्घाटन करने के साथ ही लगभग 85 करोड़ की लागत वाली रेल परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया था। पहले यह ट्रेन रांची से न्यू गिरिडीह के बीच चलती थी लेकिन यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इसका विस्तार मधुपुर तक किया गया था। अब फिर से यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही इस ट्रेन को विस्तार हटिया और आसनसोल तक कर दिया गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+