Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अविश्वनीय!! इन दोनों शहरों के बीच विमान का किराया मात्र 150 रुपए! ये है देश की सबसे सस्ती उड़ान

अविश्वनीय!! इन दोनों शहरों के बीच विमान का किराया मात्र 150 रुपए! ये है देश की सबसे सस्ती उड़ान

क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ ₹150 में आप विमान में सफर कर सकेंगे? महंगाई के साथ-साथ परिवहन का किराया जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उसमें मात्र ₹150 में विमान तो क्या एसी ट्रेन से सफर के बारे में भी नहीं सोचा जा सकता है। लेकिन हम आपसे बिल्कुल मजाक नहीं कर रहे हैं।

मात्र ₹150 में देश के एक शहर से दूसरे शहर तक जाने की विमान सेवा न सिर्फ उपलब्ध है बल्कि पिछले 2 महीने से इस उड़ान सेवा की सारी टिकटें भी फुल चल रही हैं। असम में मिल रही है देश की सबसे सस्ती फ्लाईट।

cheapest flight in india assam alliance flight

केंद्र सरकार की परियोजना 'उड़ान' के तहत एलीयांस एयर कंपनी मात्र ₹150 में विमान से सफर करने का मौका दे रही है। यह फ्लाईट सेवा असम के लखीमपुर जिले के लीलाबरी एयरपोर्ट से तेजपुर के बीच उपलब्ध है। इस रूट पर एयरलाइंस कंपनी हर दिन 2 फ्लाईट का संचालन करती है।

तेजपुर से लीलाबरी के बीच लोग अक्सर बस से आवाजाही करते हैं। इन दोनों शहरों के बीच की दूरी 216 किमी है, जिसे सड़क मार्ग से पूरा करने में लगभग 4 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन विमान से इस रूट की दूरी घटकर महज 147 किमी की रह जाती है, जिसे पूरा करने में सिर्फ 25 मिनट का समय लगता है।

assam cheapest flight

मात्र ₹150 है किराया

असम के इन दोनों शहरों के बीच फ्लाईट का किराया महज ₹150 है। वहीं वाया कोलकाता इस रूट वाली फ्लाईट का किराया लगभग ₹450 है। असम में जब से इतनी सस्ती फ्लाईट सेवा की शुरुआत हुई है, तभी से विमान की टिकटें लगभग 95 प्रतिशत भरी रहती हैं। लेकिन आपके मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि इतनी सस्ती फ्लाईट का किराया कैसे हो सकता है?

दरअसल, इस रूट पर किराए को सस्ता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने उड़ान योजना (उड़े देश का आम नागरिक) की शुरुआत की थी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की तरफ एयरलाइंस कंपनी को वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) दी जा रही है, जो एयरलाइंस कंपनी के नुकसान की भरपाई कर देती है।

अगर आप भी किसी भी कारणवश इन दोनों शहरों के बीच उड़ान सेवा का लाभ उठाकर सस्ती फ्लाईट से यात्रा करना चाहते हैं, तो जरा जल्दी किजीए। क्योंकि विमान की टिकटें यहां बड़ी तेजी से फुल हो रही हैं।

More News

    Read more about: assam flight airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+