Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रामनगरी अयोध्या में हॉट एयर बैलून की सवारी शुरू : आसमान से निहारें अलौकिक सुन्दरता, जाने Location और शुल्क

रामनगरी अयोध्या में हॉट एयर बैलून की सवारी शुरू : आसमान से निहारें अलौकिक सुन्दरता, जाने Location और शुल्क

इस साल जनवरी में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन और रामलला/बालक राम की मनमोहक मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को तेजी से विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में अयोध्या में वाटर मेट्रो की शुरुआत की जा चुकी है। अब अयोध्या की अलौकिक सुन्दरता को आसमान से निहारने का मौका आपको मिलने वाला है।

राज्य सरकार की ओर से अयोध्या में हॉट एयर बैलून (Hot Air Baloon) की शुरुआत की गयी है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सिर्फ पैदल ही नहीं बल्कि आसमान से भी रामनगरी, राम मंदिर, सरयू तट, कनक भवन समेत कई अन्य धार्मिक जगहों को निहारने का मौका दिया जाएगा।

ayodhya hot air baloon

कब से शुरू?

अयोध्या में हॉट एयर बैलून की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार (4 दिसंबर) को राज्य के विधायक वेदप्रकाश गुप्त, मंडलायुक्त गौरव दयाल और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडे की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की गयी। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए विधायक गुप्त ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।

उम्मीद की जा रही है कि हॉट एयर बैलून उनके लिए एक अनोखा और बड़ा ही सुखद अनुभव होने वाला है। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ कई बार कह चुके हैं कि अयोध्या को इस तरीके से सजाया और संवारा जाए कि यहां आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक बार-बार यहां आएं।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या विकास प्राधिकरण और पुष्पक एडवेंचर के सहयोग से हॉट एयर बैलून की शुरुआत की गयी है, जो पर्यटकों को अध्यात्म के साथ-साथ एक अलग ही नजारा भी दिखाएगा।

कहां पर करवायी जा रही है हॉट एयर बैलून की सवारी?

अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकिन हैं और ऊंचाई से आपको खास डर नहीं लगता है तो अयोध्या का वह नजारा, जिसे शायद ही पहले कभी आपने देखा होगा, को देखने के लिए हॉट एयर बैलून की सवारी जरूर करें। सरयू नदी का शानदार दृश्य हो या अयोध्या का राम मंदिर, कनक भवन, ऐतिहासिक जगहें, सभी दृश्य अद्वितीय अनुभव प्रदान करेंगे।

अयोध्या में हॉट एयर बैलून की सवारी नयाघाट स्थित हेलीपैड से कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार यह हॉट एयर बैलून अयोध्या पर मंडराएगा नहीं बल्कि एक निर्धारित ऊंचाई पर जाने के बाद वह हवा में स्थिर रहेगा और 10 मिनट बाद वह सुरक्षित तरीके से पर्यटकों को लेकर नीचे उतर आएगा।

ayodhya hot air baloon

हॉट एयर बैलून की विस्तृत जानकारी -

  • 250 फीट की ऊंचाई से दिखाया जाएगा अयोध्या का भव्य नजारा।
  • नयाघाट के पास मौजूद हेलीपैड के पास करवायी जाती है सवारी।
  • एक बार में 4 पर्यटक हॉट एयर बैलून की सवारी कर सकेंगे।
  • हॉट एयर बैलून की सवारी 10 मिनट तक करवायी जाती है।
  • टिकट का शुल्क : ₹999

More News

Read more about: ayodhya adventure sports tourism
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+