Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा दिन...देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसे मना जश्न, देखें Photos

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा दिन...देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसे मना जश्न, देखें Photos

22 जनवरी...वह दिन जब पिछले 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में 5 साल के बालक के रूप में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में पूरा देश राम नाम के भक्ति सागर में गोते लगा रहा है।

ayodhya ram temple

बॉलीवुड के एक्टर-डायरेक्टर से लेकर राजनेताओं तक...खिलाड़ियों से लेकर देश भर के विभिन्न हिस्सों से आएं साधु-संत तक...राम मंदिर के उद्घाटन अनुष्ठान में सभी ने अपनी उपस्थिति को सुनिश्चित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यजमानी में राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी। दिन भर सोशल मीडिया पर भी अयोध्या और राम मंदिर ही छाया रहा। आइए तस्वीरों में देख लेते हैं 22 जनवरी 2024 का ऐतिहासिक दिन देशवासियों ने कैसे जश्न के रूप में मनाया।

ramlalla smile

दिल को छु लेने वाली रामलला की मनमोहक मुस्कान।

delhi ram mandir

रामभक्ति में अयोध्या ने लगाये गोते तो नई दिल्ली के कनाट प्लेस पर लोगों ने रोशन किया दीया।

ram lalla garbha griha

राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान समाप्त होने के बाद दर्शन करने के लिए उमड़े साधु-सन्यासियों की भीड़।

ayodhya saryu ghat

22 जनवरी की शाम को रामलला के स्वागत में दीयों से रोशन अयोध्या का सरयू घाट।

narendra modi

रामलला की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमजीवियों पर फूल बरसाते पीएम नरेंद्र मोदी।

varanasi boat

बनारस में माझी समुदाय के सदस्यों ने रामलला की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में निकाली नावों की रैली।

bhubaneshawar ram mandir

भुवनेश्वर में अपने बच्चे को भगवान राम के स्वरूप में सजा कर कंधे पर घूमाता पिता।

ram mandir in the evening

उद्घाटन के बाद 22 जनवरी की शाम को रोशनी से जगमग करता अयोध्या का राम मंदिर।

gurugram ram mandir

राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में बलून व झंडे से सजाया गया गुरुग्राम का सदर बाजार मार्केट।

patna ram mandir

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाते हुए पटना के नगबाबा ठाकुरबाड़ी में दीया जलाते श्रद्धालु।

amritsar ram mandir

राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में अमृतसर में जुलूस निकालते रामभक्त।

assam naogaon

अयोध्या में हुआ राम मंदिर का उद्घाटन तो असम के नवगांव में भक्तों ने निकाला जुलूस।

pune ram mandir

श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की स्थापना की खुशी में पूणे में जश्न मनाते राम भक्त।

shankracharya temple

राम मंदिर के उद्घाटन के दिन श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर में विशेष पूजा करता श्रद्धालु।

assam

असम के गुवाहाटी में राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में निकाली गयी जुलूस में हिस्सा लेते ट्रांसजेंडर।

gujarat surat

गुजरात के सूरत में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रामलला की घर वापसी का जश्न मनाते रामभक्त।

mathura

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में पटाखे फोड़कर कुछ इस अंदाज में किया गया श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का स्वागत।

ram mandir ayodhya

अयोध्या में राम मंदिर के पीछे लगाये गये भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के कटआउट के साथ सेल्फी लेते लोग।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+