Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चारधाम यात्रा में एक बार फिर से मौसम बना विलेन, बिगड़े हालातों में क्या करें जाने यहां

चारधाम यात्रा में एक बार फिर से मौसम बना विलेन, बिगड़े हालातों में क्या करें जाने यहां

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के खुल जाने के बाद चारधाम की यात्रा पूरे उत्साह और उल्लास के साथ शुरू हो गयी है। लेकिन बीच में बार-बार मौसम विलेन बन रहा है। एक बार फिर से भारी बर्फबारी की वजह से केदारनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन को बंद कर दिया गया है।

kedarnath trekking route

इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर गये तीर्थयात्री भी बर्फबारी के बीच जगह-जगह फंस गये हैं। अगर आप भी मौसम खराब होने की वजह से चारधाम की यात्रा में बीच रास्ते में फंसे हुए हैं तो आगे आपको क्या कदम उठाना चाहिए, इस बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं।

मौसम सही होने तक टाल दें यात्रा

अगर आपने अभी तक चारधाम यात्रा की चढ़ाई शुरू नहीं की है तो जब तक मौसम ठीक ना हो जाए, तब तक के लिए अपनी यात्रा को टाल दें। मौसम खराब होने की वजह से एहतियातन प्रशासन ने केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन को 5 मई तक बंद रखा है। दूसरी तरफ बद्रीनाथ धाम में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दे रहा है।

गौरीकुंड से केदारनाथ का रास्ता बंद

kedarnath trek

उत्तराखंड के सभी पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। इस वजह से केदारनाथ धाम की यात्रा को 3 मई को रोक देना पड़ा है। ट्रेकर्स से प्रशासन ने मौसम को लेकर अपडेट रहने की सलाह दी है। इस दौरान अपने पास सभी जरूरी दवाईयां मौजूद रखें और सबसे महत्वपूर्ण बात...ट्रेकिंग शुरू करने से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवा लें।

मौसम साफ होने के बाद ही शुरू करें चढ़ाई

पुलिस और राज्य प्रशासन ने श्रद्धालुओं और ट्रेकर्स से अपनी यात्रा को कुछ दिनों के लिए टाल देने की सलाह दी है। मौसम साफ होने के बाद ही श्रद्धालु अपनी यात्रा शुरू करें। 4 मई तक 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गयी है।

रुकने की जगह ढूंढे

keadrnath

अगर आपने चढ़ाई शुरू कर दी है और बर्फबारी की वजह से बीच रास्ते में फंस गये हैं तो अविलंब रुकने की जगह तलाश करें। 3 मई को हुई भारी बर्फबारी की वजह से केदारनाथ की यात्रा को रोकने का फैसला लिया गया है। ऐसे में तीर्थयात्री श्रीनगर, रुद्रप्रयाग या फिर ऋषिकेश में होटलों में रुक सकते हैं।

अगर वापस लौटना चाहे घर

अगर आपने यात्रा को आगे जारी नहीं रखते हुए बीच रास्ते से घर वापस लौटने का निर्णय लिया है तो आपको ऋषिकेश, हरिद्वार या फिर मसूरी आ जाना चाहिए। यहां एक रात रुकने के बाद आपको घर वापस लौटने के लिए विमान, बस या ट्रेन मिल जाएगी।

इन शहरों में मिलेंगे होटल

keadrnath temple

अगर आपने आगे ना बढ़ते हुए अपनी यात्रा को बीच रास्ते में समाप्त करने का फैसला लिया है तो रास्ते में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, मसूरी और देहरादून में अच्छे होटल मिल सकते हैं। इन सभी शहरों से बस और टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाती है। इन सभी शहरों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्थायी कैंप भी बनाए गये हैं। जहां आपको हर तरह की मेडिकल मदद मिल जाएगी।

More News

    Read more about: kedarnath gangotri yamunotri
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+