राजस्थान इन्द्रधनुषीय सांस्कृतिक, स्थापत्य कला एवं शिल्प के बेजोड़ नमूने, किले महल और हवेलियां, रंग-बिरंगी पोशाकों की अद्भुत छटा, ऐतिहासिक ढांचे आदि की धरोहर है। यहाँ ऐतिहासिक इमारतें अपने इतिहास को बयान करती हैं। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं तो एक बार यहाँ तो आइये और जानिये क्या कहती हैं इन आलीशान इमारतों की दीवारें।
राजस्थान की संस्कृति से कौन अछूता रहा होगा। जो पर्यटक यहाँ नहीं भी आये होंगे तो वो भी इस वीर शौर्य राज्य के बारे में अवश्य जानते होंगे। यहाँ की संस्कृति है ही ऐसी जो सबको अपने रंग में रंग लेती है। इस राज्य में आप राजपूताना और मुगलकालीन स्थापत्य व वास्तुकला का अद्भुत संगम देखेंगे। जिन्होंने इसकी धरती को पर्यटकों का स्वर्ग बना दिया है। राजस्थान में मुश्किल से कोई महीना ऐसा जाता होगा, जिसमें धार्मिक उत्सव न होते हों। यह राज्य जितना अपने आलीशान ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है उतना ही उत्सवों के लिए भी सुर्ख़ियों में रहता है। तो चलिए इस वेकेशन सैर करते हैं रंग रंगीलो राजस्थान की जहाँ की ऐतिहासिक धरती कहती है 'पधारो मारे देस'।
यात्रा कूपन्स मुफ्त में पाने के लिए यहाँ पर क्लिक कीजिये

राजस्थान
ऐतिहासिक कला संस्कृति की अद्भुत निशानियाँ राजस्थान के किले व प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाते खूबसूरत दृश्य
Image Courtesy:Flicka

जयपुर
'पिंक सिटी' के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर
Image Courtesy:lpiepiora

सिटी पैलेस
आर्ट गैलरी, म्यूज़ियम और बेमिसाल कारीगरी के लिए मशहूर 'सिटी पैलेस'
Image Courtesy:McKay Savage

हवा महल
मधुमक्खी के छत्ते जैसी बारीक जालियों वाला 'हवा महल'
Image Courtesy:sheetal saini

जल महल
पहाड़ियों के बीच जल में बना सुन्दर 'जल महल'
Image Courtesy:MGA73bot2

जंतर-मंतर
नक्षत्रों व सितारों की गतिविधियों के बारे में बतलाता जयपुर का 'जंतर-मंतर'
Image Courtesy:Magnus Manske

ख्वाजा नईमुद्दीन चिश्ती की दरगाह
सूफी संत ख्वाजा नईमुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ
Image Courtesy:Zakir Naqvi

आनासागर झील
अजमेर की सबसे खूबसूरत झील 'आनासागर झील'
Image Courtesy:Debabrata Ghosh

जल महल
महाराणा जगतसिंह दिूतीय द्वारा उदयपुर में बनवाया गया 'जल महल'
Image Courtesy:Paul Asman and Jill Lenob

राजमहल
उदयपुर के पिछोला झील के किनारे बना सफ़ेद संगमरमर का 'राजमहल'
Image Courtesy:ArishG

सज्जनगढ़ पैलेस
उदयपुर का 'सज्जनगढ़ पैलेस' मानसून पैलेस के नाम से भी जाना जाता है।
Image Courtesy:Selmer van Alten

सोनार किला
जैसलमेर का सोने की भांति चमकता 'सोनार किला'
Image Courtesy:Manoj Vasanth

मेहरानगढ़ किला
दुर्ग देश के गौरवमय शौर्य और लोक संस्कृति का साक्षात गवाह जोधपुर का 'मेहरानगढ़ किला'
Image Courtesy:Francisco Anzola

जसवंत थड़ा
जसवंत सिंह दिूतीय की याद में बनवाई गई जोधपुर में खूबसूरत इमारत 'जसवंत थड़ा'
Image Courtesy:Rajendra prabhune

चित्तौड़गढ़
वीरों की भूमि 'चित्तौड़गढ़'
Image Courtesy:Gyanrajs

विजय स्तंभ
चित्तौड़गढ़ का विजय स्तंभ
Image Courtesy:Daniel VILLAFRUELA

नक्की लेक
पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र माउन्ट आबू की 'नक्की लेक'
Image Courtesy:Magnus Manske

ओम शांति भवन
माउन्ट आबू का 'ओम शांति भवन'
Image Courtesy:Sadasiv Swain

लौहगढ़
राजस्थान के भरतपुर का 'लौहगढ़ किले का म्यूज़ियम'
Image Courtesy:David Brossard

कुंभलगढ़ किला
भरतपुर का 'कुंभलगढ़ किला'
Image Courtesy:Anupom sarmah

बूंदी
पराक्रमी शौर्य और चित्र-शैली के लिए प्रसिद्ध राजस्थान का 'बूंदी'
Image Courtesy:Arian Zwegers

जूनागढ़ किला
अपनी विशालता के लिए प्रसिद्ध ऐतिहासिक बीकानेर का 'जूनागढ़ किला'
Image Courtesy:Arian Zwegers

अलवर
कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध राजस्थान का 'अलवर'
Image Courtesy:Tapish2409

सिलीसेड़
झील के किनारे बनी ये इमारत मंज़िलों-दर-मंज़िलों के लिए विख्यात है
Image Courtesy:Zeeyanwiki

सरिस्का
राजस्थान का खूबसूरत 'सरिस्का'
Image Courtesy:Magnus Manske



Click it and Unblock the Notifications














