Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दार्जिलिंग का खूबसूरत पहाड़ी गांव मोंगपोंग, जानिए क्यों है खास

दार्जिलिंग का खूबसूरत पहाड़ी गांव मोंगपोंग, जानिए क्यों है खास

दार्जिलिंग का खूबसूरत मोंगपोंग पहाड़ी गांव । beautiful mongpong hill village in Darjeeling

मोंगपोंग, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। दरअसल यह एक पहाड़ी गांव है, जो सिलीगुड़ी से लगभग 27 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह डूअर्स टूरिज्म सर्किट में पहला पर्यटन गंतव्य है। इस स्थल को डूअर्स का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। तीस्ता नदी के तट पर स्थित मोंगपोंग, एक शानदार रोमांटिक डेस्टिनेशन है। तीस्ता नदी लगभग 200 कि.मी का लंबा पहाड़ी सफर तय कर यहां पहुंचती हैं, और अलग-अलग माध्यमों में बंट जाती है, जिसमें महानंद वन्यजीव अभयारण्य भी शामिल है, जो पक्षी विहार के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है।

शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच यह एक शानदार गंतव्य है, जहां आप एक यादगार अवकाश अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिता सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज यह पहाड़ी स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

क्यों आएं मोंगपोंग

क्यों आएं मोंगपोंग

मोंगपोंग स्थानीय लोगों के लिए एक शानदार पिकनिक स्पॉट माना जाता है। फॉरेस्ट चेक पोस्ट, कच्चे मकानों और स्थानीय दुकानों के साथ यह एक खूबसूरत पहाड़ी गांव हैं, जहां आप प्रकृति की अनंत खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। मोंगपोंग महानंद वन्यजीव अभयारण्य के किनारे स्थित है, जहां आप विभिन्न प्रकार के देशी और प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं। मोंगपोंग अपनी भौगोगिक स्थित के लिए भी काफी ज्याद प्रसिद्ध है। पर्यटकों को यहां समय बिताना बहुत ही अच्छा लगता है। आप यहां से हिमालय के शानदार दृश्यों को देख सकते हैं। पर्यटकों के लिए यहां ठहरने के लिए व्यवस्था भी है। एक शानदार अवकाश के लिए आप यहां आ सकते हैं।

आसपास के पर्यटन आकर्षण

आसपास के पर्यटन आकर्षण

मोंगपोंग अपनी खास भौगोलिक स्थित के लिए जाना जाता है, जहां आप अपने परिवार व दोस्तों के साथ यादगार समय बिता सकते हैं। मोंगपोंग, डूअर्स का प्रवेश द्वार कहा जाता है। आप मोंगपोंग से डूअर्स का प्लान बना सकते हैं। डूअर्स में देखने और घूमने फिरने योग्य कई सारे प्राकृतिक आकर्षण मौजूद हैं। चालसा, मूर्ति, बिंदू, बिरपारा, झलोंग, गोरूमारा राष्ट्रीय उद्यान, चप्रामरी वन्यजीव अभयारण्य आदि यहां के निकवर्ती पर्यटन स्थल हैं। आप यहां के कालिम्पोंग, कुरसिओंग, लावा, लोलेगांव की सैर का प्लान भी बना सकते हैं।

आने का सही समय

आने का सही समय

मोंगपोंग एक पहाड़ी स्थल है, इसलिए यहां का वातावरण और मौसम साल भर अनुकूल बना रहता है। आप यहां साल के किसी भी महीने में सकते हैं। लेकिन अगर आप मोंगपोंग में आकर अपने आनंद और मनोरंजन को दुगना करना चाहते हैं, तो आपके लिए यहां आने का उचित समय सितंबर से फरवरी रहेगा।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

मोंगपोंग, दार्जिलिंग का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां आप परिवहन के तीनों का साधनों के सहारे पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा बोगडोगरा एयरपोट्ट है, जहां से आपको नियमित फ्लाइट्स मिल जाएंगी। रेल मार्ग के लिए आप न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं। मोंगपोंग, राष्ट्रीय राजमार्ग के द्वारा सिलीगुड़ी और गुवाहाटी से जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+