Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर से पहले और कौन-कौन से देशों में चल रही है एयरपोर्ट के लिए Air-Taxi की तैयारी

बैंगलोर से पहले और कौन-कौन से देशों में चल रही है एयरपोर्ट के लिए Air-Taxi की तैयारी

हाल ही में बैंगलोर के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) की तरफ से घोषणा की गयी कि बैंगलोर में एयरपोर्ट के लिए एयर टैक्सी (E-flying) टैक्सी की शुरुआत की जाएगी। बैंगलोर एयरपोर्ट भारत में ऐसा पहला हवाई अड्डा होगा, जहां एयर टैक्सी की सेवाएं होंगी। हालांकि बैंगलोर से पहले दिल्ली से गुरुग्राम के लिए भी एयर टैक्सी को शुरू करने की रेस में आगे बढ़ चुके हैं। अगर आप यह सोच रहे होंगे कि विदेशों में ऐसा होता होगा, तो बता दें कि अब तक किसी भी देश में यह सेवा शुरू नहीं हुई है। इसीलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन देशों के नाम जहां पर एयर-टैक्सी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

air taxi list of countries

आगे बढ़ने से पहले आपको बताना चाहेंगे कि दुनियाभर की करीब 150 से अधिक हाई-टेक कंपनियां एयर-टैक्सी के सपने को साकार करने की ओर काम कर रही हैं। यहां बात केवल एयर-टैक्सी के उत्पादन की नहीं है, इसमें सबसे महत्वपूर्ण होगा ड्रोन का निर्माण जो टैक्सी में एंबेड होगा। वही टैक्सी को वर्टिकल अपलिफ्ट प्रदान करेगा। इसके अलावा हेलीपैड, वर्टीपोर्ट, एयर सिग्नल सिस्‍टम आदि स्‍थापित करना अलग है।

खैर चलिये बात करते हैं उन देशों की जहां पर एयर-टैक्सी प्रस्‍तावित हैं-

भारत में बेंगलुरु

जैसा कि हमने पहले ही बताया, भारत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर टैक्सी को शुरू करने की दिशा में काफी पहले ही कदम उठाया तो जा चुका है लेकिन किसी भी एयरपोर्ट के लिए एयर टैक्सी को सबसे पहले बैंगलोर में ही शुरू करने की पहल की जा रही है। बैंगलोर एयरपोर्ट ने सरला एविएशन के साथ मिलकर इस सेवा को शुरू करने का फैसला लिया है। आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी से बैंगलोर एयरपोर्ट तक पहुंचने में करीब 152 मिनट का समय लगता है लेकिन एयर टैक्सी से यह दूरी मात्र 19 मिनट में तय की जा सकेगी।

वहीं बात अगर किराए की करें तो इलेक्ट्रॉनिक सिटी से बैंगलोर एयरपोर्ट के बीच की 37.5 किमी की दूरी के लिए कैब का किराया लगभग ₹2500 होता है लेकिन एयर टैक्सी का किराया ₹1700 के आसपास होने की संभावना है। बताया जाता है कि अनुमति लेने से लेकर इसके शुरू होने तक में अभी कम से कम 3 सालों का समय लग सकता है।

अमेरिका में न्‍यूयॉर्क

अमेरिका के न्यूयॉर्क एयरपोर्ट के लिए नवंबर 2023 में जॉबी एविएशन (Joby Aviation) ने न्यूयॉर्क शहर का चक्कर लगाकर एयर टैक्सी की पहली टेस्ट फ्लाईट सफलतापूर्वक पूरी की थी। मैनहेट्टन से जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए एयर टैक्सी ने उड़ान भरी थी। जॉबी एविएशन का दावा था कि सामान्यतः इस दूरी को तय करने में जितना वक्त लगता है, एयर टैक्सी ने उससे करीब 7 मिनट का कम समय लिया था। एविएशन कंपनी सरकार के साथ मिलकर अगले पांच वर्षों में इस सेवा को लॉन्‍च करने की तैयारी में है।

air taxi bangalore

ब्रिटेन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2026 तक ब्रिटेन में पहली एयर टैक्सी उड़ान भर सकती है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले 2 सालों के दौरान आसमान में उड़ते एयर टैक्सी सामान्य दृश्य बन जाएंगे। अगर जानकारों की बातें सच होती हैं तो साल 2030 तक ब्रिटेन में पहली पायलटलेस एयर टैक्सी भी उड़ान भरने लगेगी। कहा भी जा रहा है कि भविष्य में ड्रोन और अन्य उड़ने वाले वाहन बहुत ही सामान्य दृश्य बन जाएंगे।

अमेरिका में लॉस एंजेल्स

वर्ष 2026 तक लॉस एंजेल्स एयरपोर्ट के लिए आर्चर एविएशन एयर टैक्सी को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। एयर टैक्सी को यहां लंबी-लंबी दूरियों को मात्र 10-20 मिनट की फ्लाईट से ही तय करने के उद्देश्य से लॉन्च किया जाएगा।

सिर्फ इतना ही नहीं, अमेरिका के 30 से ज्यादा एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रिक व्हीकल को शुरू करने के लिए एटलांटिक एविएशन के साथ भी हाथ मिलाया गया है। वहीं लिलियम ने प्राइवेट, प्रीमियम और शटल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए लिलियम जेट का निर्माण और उन्हें बेचने का फैसला लिया है।

air taxi india and other countries

ऑस्ट्रेलिया में ब्रिसबेन

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की सरकारी एजेंसी एयरसर्विस ऑस्ट्रेलिया के साथ विस्क एयरो ने करार किया है ताकि वह इस बात का अध्ययन कर सकें कि देश की एयरोस्पेस में एयर टैक्सी को कैसे शुरू कर सकती है।

यह कदम एक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी उत्पादन करने वाली कंपनी की उस घोषणा के बाद उठाया गया है जिसमें उसने 4 सीटर एयरक्राफ्ट को ऑस्ट्रेलिया में ब्रिसबेन ओलंपिक्स 2032 और पैरालंपिक्स खेलों से पहले लॉन्च करने की बात कही है। विस्क उन चुनिंदा eVTOL बनाने वाली कंपनियों में से एक है जिसमें पर्यावरण का ख्याल रखते हुए घनी आबादी वाले शहरों में परिवहन के नये साधनों को शुरू करने का वादा किया है।

सउदी अरब में दुबई

दुबई के ऐसे कई लोकेशन हैं जैसे दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पाम जुमेराह, डाउनटाउन दुबई, दुबई मरीना आदि, जहां के लिए एयर टैक्सी की सेवाओं को शुरू करने की योजना बनायी गयी है। यह न सिर्फ स्थानीय निवासियों की बल्कि पर्यटकों को भी काफी मदद पहुंचाएगा।

RTA एयर टैक्सी सेवाएं अगले साल से सुरक्षित और तेज परिवहन के साधन के तौर पर अमिरात के प्रमुख शहरों के बीच एयर टैक्सी को शुरू करने वाली है। बताया जाता है कि एयर टैक्सी का किराया करीब 350 दिरहम होगा। अमेरिका की एक कंपनी इस परियोजना का संचालन करेगी।

More News

    Read more about: air taxi bangalore airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+