Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए BBMP ने दिया 16 फ्लाईओवर और 2 टनल रोड का प्रस्ताव, कहां-कहां?

बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए BBMP ने दिया 16 फ्लाईओवर और 2 टनल रोड का प्रस्ताव, कहां-कहां?

बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम की समस्या नयी नहीं है। इस समस्या से निपटने के लिए बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) भी लगातार प्रयासरत रहती है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में BBMP ने एल्टिनोक कंसल्टिंग इंजीनियरिंग द्वारा बनाए गये व्यापक बेंगलुरु शहर यातायात प्रबंधन अवसंरचना योजना को जारी किया है।

इस योजना में बेंगलुरु की ट्रैफिक से निजात पाने के लिए टनल रोड, डबल डेकर फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर, अंडरपास आदि बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही इस योजना में सड़कों को चौड़ा बनाने, वाहनों के लिए टनल रोड बनाने आदि का प्रस्ताव भी दिया गया है।

bangalore tunnel road

Indian Express की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना में BBMP ने 16 एलिवेटेड रोड और 2 टनल रोड बनाने का प्रस्ताव दिया है। बताया जाता है कि टनल रोड, डबल डेकर फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और अंडरपास को मिलाकर कुल 170 किमी लंबे नेटवर्क का प्रस्ताव दिया गया है ताकि बेंगलुरु की ट्रैफिक जाम की स्थिति में सुधार लाया जा सकें। इसमें से 124.7 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर, डबल डेकर फ्लाईओवर व अंडरपास के लिए निर्धारित किया गया है जबकि 46 किमी लंबे 2 टनल रोड बनाए जाएंगे जो उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम की ओर जाएंगे।

कहां बनेंगे फ्लाईओवर और डबल डेकर फ्लाईओवर?

जिन महत्वपूर्ण इलाकों में फ्लाईओवर या एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण करने का प्रस्ताव BMC ने दिया है, उनमें शामिल हैं -

  • यशवंतपुरा से केआर पुरम (27 किमी)
  • शूले सर्किल से मदिवाला जंक्शन (7.4 किमी)
  • मरेनाहल्ली मेन रोड से तलघटपुरा नाईस रोड (10.5 किमी)
  • स्वामी विवेकानंद मेट्रो स्टेशन से मदिवाला (10 किमी)
  • लिंक रोड से केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA)
  • आउटर रिंग रोड-हेन्नुर मेन रोड से बगलुर जंक्शन (15 किमी)
  • नगवारा-बगलुर मेन रोड (15 किमी)

इसके साथ ही 2 डबल डेकर कॉरिडोर का भी प्रस्ताव दिया गया है जिसमें से एक मेट्रो लाइन फेज 2 को जोड़ने वाली होसहल्ली से कडबगेरे (13 किमी) और BEL रोड और यशवंतपुर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली डबल डेकर कॉरिडोर (2.2 किमी) का प्रस्ताव भी दिया गया है।

bangalore new flyover

2 टनल रोड

  • हेब्बल से सिल्क रोड तक 18 किमी लंबी (उत्तर से दक्षिण)
  • केआर पुरम से नयनदहल्ली तक 28 किमी लंबी (पूर्व से पश्चिम)

मीडिया रिपोर्ट में इस योजना के आधार पर बताया गया है कि हेब्बल से सिल्क बोर्ड जंक्शन तक आने-जाने में अभी करीब 90 मिनट का समय लगता है लेकिन उत्तर-दक्षिण टनल कॉरिडोर का निर्माण हो जाने के बाद यह समय घटकर मात्र 20 मिनट रह जाएगा।

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 9 जगहों पर नॉर्थ-साउथ टनल कॉरिडोर बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के प्रस्तावित अलाइंमेंट का उल्लंघन कर रही है, जबकि उपनगरीय रेल परियोजना का 2 जगहों पर उल्लंघन हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे निर्माण कार्य की आनुमानिक खर्च करीब ₹15,000 करोड़ होगी।

आरके पुरम-नयनदहल्ली डबल डेकर टनल

इस रिपोर्ट में आरके पुरम-नयनदहल्ली डबल डेकर टनल रोड का भी प्रस्ताव दिया गया है। इस डबल डेकर टनल रोड का ऊपरी स्तर 3 लेन चौड़ा और नीचला स्तर 2 लेन चौड़ा बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस टनल रोड की कुल लंबाई लगभग 28 किमी होगी।

इस टनल रोड के ऊपरी हिस्से से होकर आरके पुरम से नयनदहल्ली सर्किल की ओर आने वाली गाड़ियों का संचालन होगा जबकि टनल रोड के नीचले स्तर से नयनदहल्ली से आरके पुरम की ओर जाने वाली गाड़ियां चलेंगी। इस टनल रोड को बनाने की कुल लागत करीब ₹8,913 करोड़ बतायी जाती है। इस टनल रोड पर एक महत्वपूर्ण चौराहा भी शामिल है, जहां मेट्रो लाइन पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण टनल कॉरिडोर से मिलता है।

More News

    Read more about: bangalore traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+