Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में कहॉं-कहॉं मिलता है बेस्ट चम्‍पारण मटन? जानिए लोकेशन

बेंगलुरु में कहॉं-कहॉं मिलता है बेस्ट चम्‍पारण मटन? जानिए लोकेशन

बिहार का चम्पारण जिला अपने मटन की रेसिपी के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। एक समय था जब लोग केवल मटन का स्वाद चखने के लिए पश्चिम चम्पारण जाते थे, लेकिन अब चम्पारण मटन देश के लगभग सभी बड़े शहरों में मलने लगा है। लेकिन हाँ ध्‍यान रहे, यह वो रेसिपी है, जो केवल एक बिहारी ही अच्‍छी बना सकता है, बाकि आप ट्राई कर सकते हैं, लेकिन कहीं न कहीं कमी तो रह ही जाएगी।

champaran mutton restaurants in bangalore

खैर यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, कि बेंगलुरु यानि बैंगलोर में कहाँ आपको बेस्ट चम्पारण मटन मिलेगा।

अगर आप बेंगलुरु की ऊंची-ऊंची इमारतों में रहते हैं, तो हम आपकी व्यथा समझ सकते हैं, आप लाख चाहें तो भी घर पर चम्पारण मटन नहीं पका सकते, क्योंकि इसमें लगता है कोयला और अपार्टमेंट में कोयला जलाना सख्‍त मना होता है। अरे भाई बगल वाले को धुऑं जो लगेगा...। वैसे एक बात और बता दें, यूट्यूब पर पचास वीडियो देखने के बाद भी आप घर पर चम्पारण मटन नहीं पका पायेंगे, भले ही आपके पास कोयले की भट्टी क्यों न उपलब्ध हो, जाना तो आपको रेस्टोरेंट ही पड़ेगा। हाँ अगर आप बिहार के हैं, तो माफ कीजियेगा, चम्पारण मटन पकाने में आपकी काबिलियत का कोई तोड़ नहीं।

खैर आगे बढ़ते हैं, अहूना की ओर.... अरे हाँ आपको बताना भूल गए, दरअसल अहूना चम्पारण मीट का देसी नाम है। मीट की इस रेसिपी में मटन को एक कडुआ तेल यानी शुद्ध सरसो का तेल, घी, प्याज, अदरक, व मसालों के पेस्ट के साथ मिट्टी की हांडी में पकाया जाता है। बिहारी स्टाइल मटन की इस खास रेसिपी को पकने में कम से कम चार से पाँच घंटे लगते हैं।

बेंगलुरु में चम्पारण मटन की कीमत

लोकेशन पर बढ़ने से पहले आपको बता दें, बेंगलुरु में चम्पारण मटन की कीमत थोड़ी अधिक है। इसके तीन कारण हैं, पहला- यहां हांडी की सप्लाई बाहर से होती है, ज्यादातर रेस्तां वाले एक बार मटन पकने के बाद हांडी को तोड़ कर फेंक देते हैं, उसे रीयूज़ नहीं करते। दूसरा कोयला भी थोड़ा महंगा मिलता है। और तीसरा - अरे भाई ये मेट्रो शहर है, अब अपार्टमेंट में धुऑं नहीं करने की थोड़ी कीमत तो चुकानी पड़ेगी न।

बेंगलुरु में लगभग सभी जगह मीडियम साइज़ की हांडी में चम्पारण मटन मिलता है। छोटे रेस्तरां में मटन की कीमत 300 रुपए से 450 रुपए प्रति हांडी होती है। मध्‍यम दर्जे के रेस्तरां में कीमत 500 से 700 रुपए तक होती है। फाइव स्टार होटलों में कीमत की बात ही मत कीजिए, क्योंकि वहां चम्पारण मटन नहीं मिलता। अगर मिल भी जाए तो चखियेगा जरूर, हमारी गारंटी है आपको वो स्वाद नहीं मिलेगा, जो कोयले पर पके मटन का होता है, क्योंकि वो इसे गैस, माइक्रोवेव या हीटर पर पकाते हैं।

बेंगलुरु में बेस्ट चम्पारण मटन रेस्तरां व उनकी लोकेशन :

चम्पारण मीट हाउस, एचएसआर (Champaran Meat House, HSR): HSR Layout branch- शॉप नंबर 1, 31/1 हरलूर मेन रोड, फेज़ 2, लेक ड्यू रेजिडेंसी के पास, एचएसआर लेआउट (see location), Varthur Road branch- डीमार्ट के पास, व्हाइटफील्ड, सिद्धापुरा बेंगलुरु- see location.

चम्पारण मीट हाउस, काडुबीसनाहल्ली (Champaran Meat House in Kadubeesanahalli)

चम्पारण मटन रवि बार ( Ravi Bar): 2nd क्रॉस रोड, एनजीआर लेआउट , रूपेना अग्रहारा, बोमनहल्ली, बेंगलुरु- See Location.

दि चम्पारण बेली (The Champaran Belly): शॉप नंबर 6, 36/4, नवीन रेड्डी बिल्डिंग, सीज़न्स होटल के पीछे, फेंज़ 2, बेंगलुरु - See Location.

चम्पारण हट (Champaran Hut): 278, 7th मेन रोड, सेकेंड स्टेज, बीटीएम लेआउट, बेंगलुरु - See Location.

दि ओल्‍ड चम्पारण मीट हाउस (The Old Champaran Meat House): 10th क्रॉस 4th मेन, आईटीआई लेआउट, एचएसआर लेहाउट बेंगलुरु- See Location.

चम्पारण मटन हाउस (Champaran Mutton House): खानकेश कुमारी, कुमारापल्ली तुबाराहल्ली बेंगलुरु - See Location.

चम्पारण हांडी मटन (Champaran Handi Mutton): 303 हाउस, वीना इनक्लेव, 204, 80 फीट बीडीए लेआउट, फेज़ II, अंजनापुरा 10th ब्लॉक, लाल बहादुर शास्त्री नगर बेंगलुरु। यह कनकपुरा रोड, जेपी नगर, बनरगट्टारोड से पास है - See Location.

चम्पारण मीट ज़ोन (Champaran Meat Zone): नल्लुरहल्ली सर्किल, बोरवेल रोड, अम्बेडकर मूर्ति के पास, व्हाइटफील्ड, नल्लुराहल्ली बेंगलुरु - See Location.

चम्पारण जंक्शन (Champaran Junction): भारतीय सिटी, कन्नुरु, बेंगलुरु - See Location.

उम्मीद है आपको यह जानकारी लाभकारी लगी होगी। अगर हां तो सोशल पर शेयर करना मत भूलियेगा। अगर आप इनमें से किसी भी रेस्तरां में जायें और आपको वहां का मटन वाकई में पसंद आये, तो इस आर्टिकल को एक बार फिर से शेयर कर दीजिएगा, आखिर आपके मित्र भी तो बिहार के इस प्रसिद्ध टेस्ट को ढूंढ ही रहे होंगे न।

More News

    Read more about: bihar bangalore bengaluru
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+