Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस सर्दी करिए भारत के इन ऐतिहासिक स्थलों की सैर और अपने पार्टनर के साथ बिताइए कुछ खास पल

इस सर्दी करिए भारत के इन ऐतिहासिक स्थलों की सैर और अपने पार्टनर के साथ बिताइए कुछ खास पल

अधिकतर पर्यटक सर्दी के मौसम में ही घूमने की प्लानिंग करते हैं, ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप भारत के इन ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर सकते हैं। इन स्थलों पर जाकर आप ठंड के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों की भी झलक देख सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहे तो इन स्थलों की ओर इस सर्दी के मौसम में अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

सिक्किम

सर्दी के मौसम में घूमने के लिए सिक्किम काफी अच्छा जगह माना जाता है। यहां आपको हिमालय पहाड़ और उस पर बर्फ की सफेद चादर और यहां की ठंडी हवाएं आपका मन मोह लेंगी, यकीन मानिए ठंड के मौसम में सिक्किम की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

chopta valley

यहां घूमने के लिए काफी अच्छी-अच्छी जगहें है। सिक्किम में आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ कई धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल भी देखने को मिलेंगे। इनमें त्सोंगमो लेक, नाथू ला दर्रा, युमथांग घाटी, लाचुंग गांव, सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल, रुमटेक मोनेस्ट्री व चोपता शामिल है, जहां आप बेहतरीन व कुदरती नजारों के बीच अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

राजस्थान

राजस्थान अपनी राजशाही अंदाज के लिए जाना जाता है। राजस्थान को राजाओं-महाराजाओं की धरती कही जाती है। राजशाही अंदाज को फिर से देखना और इसे जीना हो तो राजस्थान आप जरूर जाएं। यहां के कई ऐसे होटल है, जो पर्यटकों को बिल्कुल राजाओं की तरह सम्मान देते हैं और उसी अंदाज में स्वागत भी करते हैं।

सर्दी के मौसम में आप राजस्थान की ओर रूख कर सकते हैं। राजस्थान जितना अपनी गर्मी के लिए जाना जाता है, उतना ही यहां सर्दी भी पड़ती है। राज्य के नागौर और आसपास के जिलों में तो बर्फबारी भी देखने को मिलती है। ऐसे में आप यहां के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर व अजमेर जैसी जगहों पर जा सकते हैं और इस सर्दी एक अच्छी वैकेशन ट्रिप बना सकते हैं।

मेघालय

इस सर्दी आप मेघालय की ओर भी रूख कर सकते हैं। मेघालय अपनी हरी भरी वादियों और साफ पानी वाली नदी के लिए जाना जाता है। यहां घूमने आने वाले हमेशा से ही मेघालय को अपनी दिलों में रखकर वापसी करते हैं। यहां की जगहें किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं।

meghalaya

यहां घूमने के लिए शिलांग, चेरापूंजी, डॉन बॉस्को म्यूजियम, एलीफैंट फॉल्स, उमियम लेक व दावकी जैसी कई खूबसूरत जगहें हैं। यहां आप लिविंग रूट ब्रिज से लेकर एशिया के सबसे स्वच्छ गांव को भी देख सकते हैं और यहां की संस्कृति में कुछ दिन बिता भी सकते हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अपने मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां के हर जिले में आपको कुछ न कुछ नया ही मिलेगा। या तो उसका इतिहास धार्मिक रहा हो या फिर ऐतिहासिक... यहां सब कुछ है। यहां भगवान राम और श्री कृष्ण की जन्मभूमि है। यहां बाबा भोलेनाथ की नगरी है और तो और यहां नवाबों का शहर भी है।

सर्दी में अगर आप चाहे तो उत्तर प्रदेश की ओर रूख कर सकते हैं। यहां आप अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर किसी के साथ भी आ सकते हैं। यहां घूमने के लिए वाराणसी (काशी), मिर्जापुर, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, कानपुर, लखनऊ व झांसी समेत कई स्थान है।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली ऐतिहासिक स्थलों का घर माना जाता है। इसके अलावा यहां कई मंदिर और गुरुद्वारे भी देखने को मिलते हैं। मुगलों ने दिल्ली पर करीब 200 सालों से भी अधिक समय तक राज किया था, जिनका इतिहास और वास्तुकला आज भी यहां देखने को मिलती है। यहां पर कई मकबरे भी हैं, जो अपनी शानदार शैली के लिए जाने जाते हैं।

taj mahal

सर्दी के मौसम घूमने के लिए दिल्ली भी काफी अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। यहां के ऐतिहासिक स्थल सर्दी के मौसम में और भी हसीन दिखाई देते हैं। ऐसे में अगर आप चाहे तो इस सर्दी आप दिल्ली की ओर रूख कर सकते हैं। यहां घूमने के लिए हुमायूं का मकबरा, सफदरगंज का मकबरा, लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला, तुगलकाबाद का किला व अक्षरधाम मंदिर समेत कई दार्शनिक स्थल है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+