Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मियों के मौसम में दक्षिण भारत में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहें

गर्मियों के मौसम में दक्षिण भारत में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहें

दक्षिण भारत एक ऐसा स्थान है, जहां का नाम सुनते ही हमारे मन में वहां की संस्कृति, सभ्यता व प्राकृतिक मनोरम दृश्य चित्रित होने लगता है। हो भी क्यूं ना, दक्षिण भारत है ही इतना खूबसूरत जो हर किसी का मन मोह लेता है। तो ऐसे में अगर आप भी अपनी गर्मियों की छुट्टियां दक्षिण भारत में प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगह के बारे में जहां आप घूम सकते हैं और अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ इंजॉय कर सकते हैं।

मुन्नार (केरल)

अगर आप भी अपने पार्टनर या दोस्त के साथ किसी हरियाली भरे प्राकृतिक स्थान पर जाने की सोच रहे है तो मुन्नार आपके लिए एक बेहतर डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। मुन्नार, केरल के इडुक्की जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है। जहां की हरी-भरी वादियां आपको अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके अलावा यहां पर चाय के बागान, प्राचीन घाटियां, पहाडि़यों पर वक्राकार घुमाव, जीव और वनस्‍पतियों की नई व अनोखी प्रजातियां, घने जंगल, जंगली अभयारण्‍य, प्राकृतिक खुशबू से भरी हवा और सबसे अच्‍छा मुन्नार का मौसम आपको बेहद पसंद आएंगे।

munnar hill station

गवी (केरल)

केरल में स्थित गवी एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो आपको एक अलग अनुभव प्रदान करता है। यहां आपको एडवेंचर एक्टिविटी (लंबी पैदल यात्रा, ट्रेकिंग, कैंपिंग) जैसी चीजें करने को मिल जाएंगी। इसके अलावा आप गवी में मसाले के बागानों को भी देख सकते हैं।

विथिरी (केरल)

यदि आपको भी प्रकृति से ज्यादा लगाव है तो आपके लिए केरल का विथिरी हिल स्टेशन सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। इस स्थान का ताजापन, आरामदायक माहौल व मनमोहक दृश्य आपको बेहद पसंद आएगा। इसके अलावा यहां सूचीपरा फॉल्स और चेंब्रा पीक घूमने लायक जगह है।

ऊटी (तमिलनाडु)

तमिलनाडु में स्थित ऊटी कपल्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप भी 'हिल स्टेशनों की रानी' ऊटी जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वहां जरूर जाएं। यहां के आश्चर्यजनक नजारे, विशाल चाय के बागान, शांत झील व खूबसूरत झरने आपको अपनी ओर खींच ही लेंगे। इसके अलावा यहां सरकारी बॉटनिकल गार्डन, ऊटी झील, माइल शूटिंग प्वाइंट, पाइकारा झरना व सेंट स्टीफंस चर्च घूमने लायक जगह है। वहीं, यहांं की सबसे खूबसूरत केट्टी तक टॉय ट्रेन की सवारी है, जो आपको एक अलग ही अनुभव देती है।

कोडैकनाल (तमिलनाडु)

तमिलनाडु में वैसे तो घूमने की तमाम जगहें है, लेकिन यहां कोडैकनाल सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार है। यहां का मनमोहक दृश्य आपको अपनी ओर इस कदर आकर्षित करता है कि आपको वहां से वापस आने का मन ही नहीं करेगा। ये जगह अपनों के सा्थ बिताने के लिए सबसे बेहतर डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।

kodaikanal hill station

कुन्नूर (तमिलनाडु)

कुन्नूर नीलगिरी पर्वत का दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है। यहां आप झरने की ट्रेकिंग, अपनों के साथ सैर सपाटा और कैंपिंग कर सकते हैं। यहां आप केटी घाटी, लैंब्स रॉक, लॉज फॉल्स व सिम्स पार्क जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां दरोग का किला भी आकर्षण का केंद्र माना जाता है।

coonoor hill station

कुर्ग (कर्नाटक)

कहा गया है कि पूरी दुनिया घूम ली तो क्या घूमा, अगर भारत नहीं घूमा तो कहीं नहीं घूमा। ऐसे में इस बात को सच साबित कर दिखाने के लिए एक ऐसा ही डेस्टिनेशन हम आपको बताने जा रहे हैं, जो कर्नाटक में स्थित है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कुर्ग की। कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां पर आपको अपनों के साथ जरूर आना चाहिए। खासकर, अपने पार्टनर के साथ आप यहां जरूर आएं और यहां के प्राकृतिक व मनोरम दृश्य का आनंद लें।

coorg hill station

नंदी हिल्स (कर्नाटक)

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में स्थित नंदी हिल्स भारत के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। यह एक बैल के आकार की पहाड़ी है, इसीलिए इसे नंदी हिल्स कहा जाता है। यहां सूरज की पहली किरणों को देखना सबसे खास होता है। इसके अलावा आप यहां पैराग्लाइडिंग, साइकिलिंग, ट्रेकिंग, कैंपिंग के अलावा और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

nandi hills

कुद्रेमुख (कर्नाटक)

अगर आप भी किसी एडवेंचर से भरे हिल स्टेशन की तलाश कर रहे हैं तो आप कर्नाटक में स्थित कुद्रेमुख हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं। आपको जहां आपको एडवेंचर जैसी एक्टिविटी करने को मिल जाएंगी। यहां की खूबसूरत नदियां, झील व पहाड़ आपको एक अलग अनुभव कर आते हैं।

kudremukh peak, kudremukh hill station

अराकू घाटी (आंध्र प्रदेश)

अराकू घाटी, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां जनजातीय संग्रहालय, टाइडा, बोर्रा गुफाएं, सांगडा झरने और पदमपुरम बॉटनिकल गार्डन जैसी खूबसूरत जगहें है, जहां आप जाकर यहां के मनोरम दृश्य के साथ अपनी यादों को सजो सकते हैं।

araku valley

More News

Read more about: kerala tamil nadu karnataka
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+