Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आंध्र प्रदेश : भीमली में घूमने लायक पांच सबसे खास पर्यटन स्थल

आंध्र प्रदेश : भीमली में घूमने लायक पांच सबसे खास पर्यटन स्थल

विशाखापट्टनम से 44 कि.मी की दूरी पर स्थित भीमुनीपट्टनम एक खूबसूरत शहर है, जो भीमली के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर का नाम महाभारत के पात्र भीम के नाम पर रखा गया है।

विशाखापट्टनम से 44 कि.मी की दूरी पर स्थित भीमुनीपट्टनम एक खूबसूरत शहर है, जो भीमली के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर का नाम महाभारत के पात्र भीम के नाम पर रखा गया है। बंगाल की खाड़ी का समुद्री दृश्य इस शहर को खास बनाने काम करता है। यह तटीय शहर प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से काफी खास माना जाता है। यहां के ऐतिहासिक स्थलों के अलावा यहां के प्राकृतिक स्थल पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करने का काम करते हैं। इतिहास और कला-संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह एक आदर्श स्थल है। यहां आप समुद्री तटों की खूबसूरती का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं। इस लेख में हमारे साथ जानिए अपने विभिन्न पर्यटन स्थलों के साथ भीमली आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

भीमली बीच

भीमली बीच

भीमली भ्रमण की शुरुआत आप यहां के मुख्य आकर्षणों में से एक भीमली बीच की सैर से कर सकते हैं। आप यहां समुद्री आबोहवा के साथ प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं। शहर की व्यस्त जिंदगी से दूर सुकून भरा समय बिताने के लिए आप इस सी बीच पर आ सकते हैं। यह एक प्रदूषण रहित तट है, जहां साल भर पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। पारिवारिक भ्रमण के लिए भी आप इस स्थल का चुनाव कर सकते हैं। इतिहास के पन्ने बताते हैं कि औपनिवेशिक काल के दौरान यह तट कभी बंदरगाह के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। तट के पास आप एक लाइट हाऊस भी देख सकते हैं, जिसे 1868 में बनाया गया था।

नरसिम्हा स्वामी मंदिर

नरसिम्हा स्वामी मंदिर

PC-Adityamadhav83

समुद्री तट के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध नरसिम्हा स्वामी मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। हर साल यहां हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इतिहास के पन्नों के अनुसार इस मंदिर का निर्मान मध्यकाल में 14वीं शताब्दी के दौरान मिंदी राजाओं के अंतर्गत किया गया था। आध्यात्मिक अनुभव के लिए आप मंदिर दर्शन के लिए आ सकते हैं। समुद्र से नजदीक होने के कारण यह मंदिर काफी अद्भुत नजर आता है। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से यह मंदिर काफी ज्यादा मायने रखता है।

पावुरालकोंडा

पावुरालकोंडा

PC-Adityamadhav83

आप यहां के उन खास स्थलों को भी देख सकते हैं, जो ऐतिहासिक रूप से काफी महत्व रखते हैं। पावुरालकोंडा एक महत्वपूर्ण स्थल है जहां आप भीमली का पूरा प्राचीन इतिहास जान सकते हैं। इस शहर का इतिहास कई साल पुराना है। यह एक छोटी पहाड़ी है जहां इतिहास से जुड़े कई साक्ष्य मौजूद हैं। आप यहां बौद्ध स्तूप से खंडहर भी देख सकते हैं। इस स्थल से पता चलता है कि आंध्र प्रदेश भी बौद्ध धर्म से काफी प्रभावित था। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

गोस्थानी नदी

गोस्थानी नदी

PC-Adityamadhav83

अपनी यात्रा को रिफ्रेशिंग बनाने के लिए आप यहां की गोस्थानी नदी की सैर का प्लान बना सकते हैं। एक सुकून भरा सयम बिताने के लिए आप यहां की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। आप यहां उस स्थान को भी देख सकते हैं, जहां गोस्तानी नदी बंगाल की खाड़ी में मिलकर अपना आखरी पड़ाव पूरा करती है। फोटोग्राफी के शौकीन इस शानदार दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। आप यहां बोटिग और फिशिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

थोटलाकोंडा बीच

थोटलाकोंडा बीच

PC- IM3847

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप थोटलाकोंडा बीच की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक शानदार और बेहद खूबसूरत समुद्री तट है, जहां पर्यटकों को समय बिताना बहुत ही अच्छा लगता है। साफ रेत के साथ यह एक खूबसूरत तट है जहां एक आरामदायक समय बिताया जा सकता है। दूर-दूर से सैलानी यहां का रिफ्रेशिंग अनुभव लेने के लिए आते हैं। यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी है। आप यहां अपने दोस्तों और परिवार के साथ आ सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+