Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर में अपनी अलग खासियत के साथ आता है हर मौसम, घूमने के लिए कौन है बेस्ट: ग्रीष्म, शीत, शरद या वसंत?

कश्मीर में अपनी अलग खासियत के साथ आता है हर मौसम, घूमने के लिए कौन है बेस्ट: ग्रीष्म, शीत, शरद या वसंत?

कश्मीर - धरती का स्वर्ग, जन्नत-ए-हिंद और भी न जाने कितने नामों से इसे पुकारा जाता है। हर भारतीय के मन में यह इच्छा जरूर होती है कि जीवन में कम से कम एक बार वह कश्मीर की बर्फिली वादियों को अपनी जागती आंखों से निहार सकें या कश्मीरी सेब के बागान में घूम सकें या चेरी ब्लॉसम को कश्मीर में एंजॉय कर सकें। चुंकि कश्मीर जाना आमतौर पर रोज-रोज की बात तो नहीं होती है...

काफी योजनाएं बनाने के बाद ही धरती के इस स्वर्ग में जाने का मौका मिल पाता है, इसलिए हर कोई चाहता है कि जब कश्मीर में प्राकृतिक सुन्दरता अपने पूरे शबाब पर हो, तभी वह कश्मीर में घूमने जाएं। आखिर कब होता है बेस्ट समय जब कश्मीर सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है? दरअसल, साल के 12 महीनों के दौरान कश्मीर में अलग-अलग तरह की सुन्दरता दिखाई देती है। कहा जा सकता है कि हर ऋतु अपने साथ एक अलग ही खासियत लेकर कश्मीर घाटी में प्रवेश करती है।

kashmir valley

कश्मीर में कौन से मौसम की क्या विशेषताएं होती हैं, यह हम आपको आज बताने वाले हैं। लेकिन आपको कश्मीर की कौन सी सुन्दरता का आनंद उठाना है, किसी खास ऋतु में कश्मीर की सुन्दरता को देखने के लिए कौन से महीने में वहां जाने का प्लान बनाना सही होगा, इस बारे में अंतिम फैसला आपका ही होने वाला है। तो इस बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें :

सबसे पहले बता दें, कश्मीर में कौन सी ऋतु किस महीने में आती है -

  • वसंत ऋतु (Spring) - मार्च-अप्रैल
  • गर्मी का मौसम (Summer) - मई-जुलाई
  • शरद ऋतु (Autumn) - अगस्त-नवंबर
  • सर्दियां (Winter) - दिसंबर-फरवरी
best time to visit kashmir

कौन से मौसम की क्या विशेषता :

वसंत ऋतु - कश्मीर घाटी सिर्फ हरियाली वाला ही नहीं होता है बल्कि यहां किस्म-किस्म के फूल भी खिलते हैं। वसंत ऋतु में कश्मीर के लगभग सभी गार्डन पर्यटकों के लिए खोल दिये जाते हैं। यहीं वह समय होता है जब ट्यूलिप गार्डन को भी पर्यटकों के लिए साल में एक बार खोला जाता है। बता दें, कश्मीर का ट्यूलिप गार्डन एशिया का सबसे विशाल ट्यूलिप गार्डन है जहां 50 हजार से ज्यादा ट्यूलिप के फूल देख सकते हैं।

इसके अलावा इसी समय कश्मीर में आपको चेरी ब्लॉसम, व्हाइट ब्लॉसम और भी न जाने कितनी तरह के फूल खिलते हुए दिखेंगे। हालांकि इस समय बर्फ आमतौर पर पिघलने लगती है और बर्फबारी भी बंद हो चुकी होती है। लेकिन सड़कों के दोनों किनारों पर जमी दूध सी सफेद बर्फ को आप जरूर एंजॉय कर सकेंगे।

cherry blossom kashmir

गर्मी का मौसम - गर्मी का मौसम कश्मीर में हरियाली वाला होता है। हल्की-हल्की बारिश और ठंड बिल्कुल कम हो जाने के कारण मोटे-मोटे ऊनी कपड़े न तो ढोकर ले जाने की परेशानी होती है और न ही घूमने में वो बाधा बनती हैं। यह समय होता कश्मीर को एक्सप्लोर करने का।

कश्मीर के ऐतिहासिक जगहों, मंदिरों, गांवों यहां तक कि वैसे गांव जो पाकिस्तान की सीमा से सटे होते हैं, वहां भी आप गर्मी के मौसम में ही जा सकते हैं। इस समय डल झील में शिकारा की सवारी भी की जा सकती है क्योंकि सर्दियों में डल झील में भी बर्फ जम जाता है।

tulip garden kashmir

शरद ऋतु - अगर आपको सेब के बगिचों में घूमना है या सेब के पेड़ों पर फूल आने से लेकर सेब कैसे लगते हैं आदि को करीब से देखना है तो शरद ऋतु कश्मीर घूमने जाने का बेस्ट समय होता है। इस समय हल्की-हल्की सर्दी पड़ने लगती है लेकिन बहुत ज्यादा ठंड नहीं पड़ती।

इसलिए गर्मी और उमस आपको परेशान नहीं करेगी और न ही मोटे-मोटे जैकेट या ऊनी स्वेटर लेकर जाने की जरूरत होगी। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि एक अच्छे सुहाने मौसम में जन्नत-एक-हिंद में घूमने का अपना अलग ही आनंद होता है।

winter sports in kashmir

सर्दियों का मौसम - कश्मीर की सर्दियां कैसी होती हैं, यह लगभग पूरा देश क्या, पूरी दुनिया को पता होता है। बर्फिली चोटियां, हर वक्त होती बर्फबारी कश्मीर घाटी को वंडरलैंड बना देती है। सर्दी के मौसम की अपनी एक अलग सुन्दरता होती है और कड़ाके की ठंड का भी अपना अलग ही आनंद होता है।

सर्दियों में कश्मीर के गुलमर्ग में कई तरह की एडवेंचर और स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी होती है, जिसे एंजॉय करने और उसमें हिस्सा लेने के लिए एक बार सर्दियों के मौसम में कश्मीर जरूर जाना चाहिए।

तो अब बताइए जनाब, कश्मीर घाटी का कौन सा रूप आपने मन को सबसे ज्यादा भा गया? किस मौसम में कश्मीर में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं या फिर कहीं आप चारों मौसम में ही एक-एक बार कश्मीर जाने का प्लान तो नहीं बना रहे...हमें जरूर बताइएगा!

More News

    Read more about: kashmir travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+