Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के इन जगहों पर ले सकते हैं विदेशों जैसा मजा, मना सकते हैं एक शानदार वीकेंड

भारत के इन जगहों पर ले सकते हैं विदेशों जैसा मजा, मना सकते हैं एक शानदार वीकेंड

हमेशा से सुना जाता रहा है कि विदेश की जगहें काफी खूबसूरत है, घूमने के लिहाज से भी काफी शानदार है, लेकिन जब बात जेब पर आ जाती है तो हम सभी वहां से अपना पैर पीछे खींच लेते हैं और वहां जाने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, भारत में ही आपको विदेशी जगहों की तरह कई शानदार जगहें मिल जाएंगी। जहां जाकर आप अपना वीकेंड सेलिब्रेट कर सकते हैं और अपने परिवार या दोस्तों के साथ फूल एंजॉय कर सकते हैं।

भारत के शानदार जगहों की लिस्ट

औली

औली

उत्तराखंड के सबसे फेमस हिल स्टेशनों में से एक औली हिल स्टेशन है, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरती के आगे शायद आपको दुनिया की हर खूबसूरती फीकी लगने लगे। यहां चारों तरफ आपको सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई देंगे, जो आपके इस ट्रिप को और भी रोमांचक बना देंगे। यहां पर आप कई एडवेंचरस स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।

जाने का सही समय - अप्रैल से जून।

नैनीताल

नैनीताल

नैनीताल के बारे में आप सभी ने सुना ही होगा, ये उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर घूमने के कई बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। यहां के सनसेट प्वॉइंट से आप बर्फीली चोटियों को भी निहार सकते हैं या यूं कहे कि ये शहर चारों ओर से बर्फीली पहाड़ियों से घिरा हुआ है तो कुछ गलत नहीं है। यहां घूमने के लिए नैना देवी मंदिर, नैनीताल लेक, नैनाताल जू, सात ताल समेत कई टूरिस्ट स्पॉट है।

जाने का सही समय - अप्रैल से जून या जुलाई तक।

मनाली

मनाली

हिमाचल की गोद में बसा मनाली बेहद खूबसूरत शहर है। ठंडा स्थान होने के चलते गर्मी के सीजन में यहां पर्यटकों की काफी आवाजाही लगी है। यहां के नजारों की बात की जाए तो ये इतने खूबसूरत है कि इन्हें एक बार देखने के बाद आपकी आंखें थम जाएंगी, जो दिलों में हमेशा एक कैप्चर मोड में फिट हो जाएंगी। यहां का हिडिम्बा देवी मंदिर पर्यटकों की पहली पसंद मानी जाती है। यहां पर जोगिनी झरना, सोलांग घाटी, व्यास नदी और हिमवैली जैसी खूबसूरत जगहें हैं और इसके अलावा यहां पर आप ट्रेकिंग, स्कीइंग और राफ्टिंग जैसे एडवेंचर का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

जाने का सही समय - अप्रैल से सितंबर।

कश्मीर

कश्मीर

कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है और आज तक जितने भी पर्यटक वहां घूमने गए हैं वो सभी भी इस बात से इंकार नहीं करते हैं। यहां आपको चारों ओर बर्फीली चोटियां देखने को मिल जाएगी, जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। यहां पर आपको कई झील और फूलों के गार्डन दिख जाएंगे, जो पर्यटकों के लिए एक शानदार टूरिस्ट प्लेस का भी काम करती हैं। यहां श्रीनगर में 'शिकारा की सवारी' काफी फेमस एडवेंचर्स में से एक है, जिसे हर कोई करना चाहता है। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और गुरेज जैसी कई खूबसूरत व शानदार जगहें हैं।

जाने का सही समय - अप्रैल से सितंबर तक।

लेह

लेह

हिमालय की गोद में बसा लेह भारत के सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले जगहों में शुमार है। यहां पर खूबसूरत पहाड़ों के साथ कटीले वृक्ष भी दिख जाएंगे, जो पर्यटकों के खास आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं। यहां की सुंदर झीलें और शांत वातावरण के चलते पर्यटक आना बेहद पसंद करते हैं। यहां पर कई प्रकार की एडवेंचरस एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहां पास में ही कारगिल वार मेमोरियल भी है, जहां जाकर देश के वीर-शहीदों को याद कर आप उन्हें नमन कर सकते हैं।

जाने का सही समय - अप्रैल से जून तक।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग

अपने चाय के बागानों और टॉय ट्रेन के लिए मशहूर पश्चिम बंगाल में बसा दार्जिलिंग बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है। यहां की खूबसूरती निहारने के लिए हर साल हजारों लोग आते हैं और यहां आकर आप अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ फुल मस्ती कर सकते हैं। यहां की हरियाली देखने के बाद आपको बिल्कुल ऐसा लगेगा जैसे धरती ने खुद ही इसे गोद में बैठा रखा हो।

जाने का सही समय - मार्च से सितंबर तक।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+