Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Budget 2024-25 : बिहार में विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर का होगा व्यापक विकास

Budget 2024-25 : बिहार में विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर का होगा व्यापक विकास

मंगलवार को मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। इस बजट में बिहार के खाते में काफी कुछ आया है। बिहार में एक ओर जहां सड़कों का जाल, 3 नये एक्सप्रेसवे, गंगा नदी पर 2 लेन पुल और नये एयपोर्ट्स मिले। वहीं दूसरी ओर बिहार में पर्यटन को भी बढ़ावा देने से संबंधित कई घोषणाएं वित्त मंत्री ने की।

इसी क्रम में बिहार के बोधगया व गया में स्थित महाबोधी मंदिर और विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर को काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तरह बनाने के लिए केंद्र सरकार ने फंड मुहैया करने की घोषणा की है।

budget 2024 bihar mahabodhi temple

वित्त मंत्री ने कहा

बजट सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बोधगया में स्थित महाबोधी मंदिर और विष्णुपद मंदिर का धार्मिक महत्व है। इसलिए इन दोनों मंदिरों में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह कॉरिडोर विकसित किया जाएगा जो इन्हें विश्वस्तरीय पर्यटन और धार्मिक स्थान के रूप में प्रसिद्ध करेगा। उन्होंने बताया कि दोनों मंदिर कॉरिडोर को विकसित करने के लिए फंड मुहैया करवायी जा चुकी है। इसके साथ ही राजगीर के जैन मंदिर को भी विकसित करने के लिए विशेष फंड जारी की जाएगी।

nirmala sitharaman fm india

विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर का टेंडर जारी

बिहार के गया धाम में स्थित विष्णुपद मंदिर में कॉरिडोर निर्माण की दिशा में काम शुरू भी हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार इस मंदिर के कॉरिडोर के पहले चरण का निर्माण लगभग 57.74 करोड़ रुपए की लागत से की जाएगी। पहले चरण में पाथवे सह शेड भवन, संरचना और मंदिर के वैकल्पिक एप्रोच पथ व बस डिपो का निर्माण किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पर्यटन विकास निगम ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। 6 अगस्त को प्री-बिड मीटिंग होनी है और 12 अगस्त को टेंडर खुलेगा। जिसके बाद चयनित एजेंसी निर्माण कार्य शुरू करेगी।

कॉरिडोर में क्या-क्या बनेगा और कब तक होगा काम पूरा?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर में तीर्थयात्रियों के बैठने की सुविधा पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्य भवन का निर्माण, रिवर फ्रंट से मुख्य मंदिर तक 42 मीटर पथ का निर्माण, कैनोपी, शौचालय, पीने के पानी की सुविधा, पाथवे का विकास, पार्किंग क्षेत्र के पास पर्यटक सुविधा केंद्र और बस डिपो का निर्माण आदि करने की योजना है। बताया जाता है कि पहले चरण का काम 24 महीने यानी 2 साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

महाबोधी कॉरिडोर का भी टेंडर हो चुका है जारी

प्रभात खबर की एक रिपोर्ट के अनुसार बोधगया में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तरह महाबोधि मंदिर कॉरिडोर को तैयार किया जाएगा। इसके लिए लगभग 72.90 एकड़ भूमि को चिह्नित किया गया है। इसमें से 66.96 एकड़ जमीन शिक्षा विभाग, 0.30 एकड़ जमीन बिहार सरकार और 1.07 एकड़ जमीन आम लोगों से ली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार इस पूरे क्षेत्र को लाल-गुलाबी पत्थरों से सजाया जाएगा और इसे ग्रीन बेल्ट में तब्दिल किया जाएगा। महाबोधि मंदिर कॉरिडोर का टेंडर भी 12 अगस्त को ही खुलेगा जिसके बाद एजेंसी को निर्माण कार्य शुरू करना होगा।

More News

    Read more about: bihar budget temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+