Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मात्र 2 घंटे में अहमदाबाद से पहुंचे मुंबई, बुलेट ट्रेन के ट्रैक पर दौड़ेगी स्वदेशी सुपरफास्ट ट्रेन, कब शुरू?

मात्र 2 घंटे में अहमदाबाद से पहुंचे मुंबई, बुलेट ट्रेन के ट्रैक पर दौड़ेगी स्वदेशी सुपरफास्ट ट्रेन, कब शुरू?

पिछले कुछ समय से गुजरात के अहमदाबाद से महाराष्ट्र के मुंबई के बीच हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 320 किमी की रफ्तार वाली जापानी तकनीक से लैस शिंकांसेन E5 बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। मिली जानकारी के अनुसार जापान को टोक्यो से मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन भारत भी आएगी। लेकिन उसमें अभी कुछ वक्त लग जाएगा क्योंकि बुलेट ट्रेन का ऑर्डर देने के बाद उसे बनने में करीब 2 साल का समय लगेगा।

अभी भारतीय रेलवे की ओर से उसके जापानी समकक्ष से इस बारे में बातचीत की जा रही है जिसके बाद ऑर्डर दिया जाएगा। लेकिन उससे पहले ही अहमदाबाद से मुंबई के बीच बन रही हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर में दौड़ेगी देसी हाई स्पीड ट्रेन। मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन की रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा होगी, जिसका ट्रायल रन मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड कॉरिडोर पर किये जाने की संभावना है।

mumbai ahmedabad desi high speed train

जारी किया गया था टेंडर

Economic Times की एक रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही भारत में स्वदेशी हाई स्पीड हाईटेक ट्रेन सेवाओं को शुरू किया जाएगा। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली इन ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 250 किमी प्रति घंटा होगी। बताया जाता है कि अहमदाबाद से मुंबई के बीच की 508 किमी की दूरी को तय करने में ये ट्रेन महज 2 घंटे का वक्त लेंगी। इस ट्रेन का संचालन उन सभी 12 स्टेशनों के बीच होगा, जिन्हें बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए तैयार किया जा रहा है। यानी यह ट्रेन भी मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) कॉरिडोर पर ही चलेगी।

कहां बन रही स्वदेशी हाई स्पीड ट्रेन?

मिली जानकारी के अनुसार पिछले 5 सितंबर को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने दो चेयरकार हाई स्पीड ट्रेनों के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किया था। बताया जाता है कि इन ट्रेनों का निर्माण बेंगलोर के भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) में किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए ICF के जनरल मैनेजर यू सुब्बा राव ने बताया कि अभी तक केवल BEML ने ही इसकी बोली लगायी है। टेंडर की अंतिम तारीख 19 सितंबर थी। ICF का दावा है कि यह ट्रेन अगले 2.5 सालों में बनकर तैयार हो जाएगी।

ahmedabad mumbai desi high speed train

कितनी होगी लागत?

ICF की ओर से इसकी लागत के संबंध में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गयी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि स्वदेशी हाईस्पीड ट्रेन के निर्माण में करीब 200 से 250 करोड़ रूपए की लागत आ सकती है। इस कॉरिडोर पर हाई स्पीड ट्रेन चलाने का मुख्य उद्देश्य अहमदाबाद से मुंबई के बीच के यातायात को सुगम बनाना और यात्रियों का समय बचाना है। उम्मीद की जा रही है कि इस कॉरिडोर पर Made in India हाई स्पीड ट्रेन के शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अहमदाबाद से मुंबई के बीच Made in India हाई स्पीड ट्रेन के शुरू होने के बाद काम के सिलसिले में बस 1 दिन के लिए मुंबई जाना और वापस अहमदाबाद लौटना, एक दिन की छुट्टी में अहमदाबादवालों के लिए मुंबई दर्शन करना, सिद्धिविनायक के दर्शन करने जाना, हाजी अली के दरगाह में माथा टेकना या फिर बस यूं ही मुंबई के मरीन ड्राइव पर थोड़ी चहलकदमी करते हुए एक दिन का शॉर्ट ट्रिप करना काफी आसान बन जाएगा।

More News

    Read more about: bullet train ahmedabad mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+