Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ की सड़कों पर सेलिब्रेट करें दोस्ती के खास दिन फ्रेंडशिप डे को

लखनऊ की सड़कों पर सेलिब्रेट करें दोस्ती के खास दिन फ्रेंडशिप डे को

लखनऊ में किस प्रकार मनाएं फ्रेंडशिप डे। How celebrate friendship-day in lucknow

जिन्दगी का असली मजा है दोस्तों के साथ जिनके साथ आप जमकर मस्ती कर सकते हैं..जीवन के खूबसूरत पलों को बिता सकते हैं। एक दोस्त के बिना ये जिन्दगी बिल्कुल अधूरी है।

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है,जिसे हम खुद चुनते हैं..अपने मन से बनाते हैं.. ऐसे व्यक्ति के साथ जिसे देख एक बार में ही लगे कि हाँ, यही है वो, जिसके साथ हर खट्टे मीठे पल, अपनी हर शरारत, अपनी हर बातें हम बाँट सकते हैं। वैसे तो दोस्तों का दिन रोज़ ही होता है। बिना दोस्तों के तो शायद ही कोई दिन बीते, पर दोस्ती के रिश्ते को और खास बनाने के लिए हम फ्रेंडशिप डे मनाते हैं, अगस्त के हर पहले रविवार को।

दोस्ती के खास दिन को मनाने के लिए सब कुछ ना कुछ खास प्लान करते हैं..यकीनन आपने भी किया होगा..उफ्फ्फ क्या आप भूल गये। उहो कोई बात नहीं हम हम आपकी मदद कर देते हैं,आपके फ्रेंडशिप को और भी गहरा करने के लिए।

आज हम आपको बतायेंगे लखनऊ की उन खास जगहों के बारे में जहां आप अपने फ्रेंडशिप डे को जी भरकर एन्जॉय कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस फ्रेंडशिप डे को आप लखनऊ में कैसे यादगार बनाएँ।

एडवेंचर ट्रिप

एडवेंचर ट्रिप

आपने अभी तक लखनऊ बस, ऑटो, कैब आदि से तो खूब घूमा होगा..लेकिन इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्त के साथ चौक की गलियों में तांगे की सवारी का आनंद ले.. लखनऊ की मस्त सड़कें, आपकी अपनी सवारी और आपके दोस्त, बस और क्या चाहिए ।PC: Rudolph.A.furtado

खाना

खाना

अगर आप पर आपके दोस्त या सहेली तरह तरह व्यंजन खाने के शौक़ीन है..तो लखनऊ आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है.यहां आप अच्छे से अच्छा नॉन वेज और वेज खाना ट्राई कर सकते । वैसे तो लखनऊ में कहीं भी चले जाइए आपको लाजवाब ज़ायके का स्वाद मिलेगा पर कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप अपने दोस्त के साथ जा अपने रिश्ते को और मज़बूत और यादगार बना सकते हैं। वह है,1090 चौराहा मरीन ड्राइव,शाह नजफ़ रोड हजरतगंज,चौक,अमीनाबाद,आलमबाग,फौजी ढाबा,रॉयल कैफ़े,मोतीमहल,पत्रकारपुरम आदि।PC: Mcbridejc

शोपोहॉलिक दोस्तों

शोपोहॉलिक दोस्तों

शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं...पक्के दोस्तों के साथ शॉपिंग करने का एक अलग ही मजा है। लखनऊ में शॉपिंग करने के लिए काफी अच्छी जगह है, जहां आप अपने दोस्तों के लिए भी कुछ शॉपिंग कर उन्हें एक बेहतरीन सरप्राइज़ दे सकते हैं। लखनऊ के प्रसिद्ध शॉपिंग डेस्टिनेशन,लवलेन हज़रतगंज,भूतनाथ मार्केट इंद्रा नगर,गोमती नगर,आलमबाग,कपूरथला,अमीनाबाद जहाँ आपको बिना अपने पॉकेट की चिंता करे अपने दोस्त और अपने लिए शॉपिंग के पूरे मज़े मिलेंगे।

मस्ती

मस्ती

शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ रिवर फ्रंट पर जाकर गोमती नदी के किनारे बैठ सकते है..साथ ही नदी में बोटिंग का लुत्फ भी ले सकते हैं।

घूमना-फिरना

घूमना-फिरना

जो मजा दोस्तों के साथ घूमने में है वो अकेले कहां और फिर फ्रेंडशिप डे के दिन तो घूमना बनता है...अगर आप और आपके दोस्त को घूमने की कोई जगह नहीं सूझ रही है...तो आप बिना सोचे समझे निकल पड़िए अम्बेडकर पार्क,जनेश्वर मिश्र पार्क आदि। यकीन मानिए इन पार्क्स में दोस्तों के साथ मस्ती करने में बेहद ही मजा आता है।

लखनऊ की गर्मी को दे मात

लखनऊ की गर्मी को दे मात

उत्तर भारत में इन दिनों काफी भयंकर गर्मी पड़ रही है..ऐसे में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल मत करिये..बल्कि पहुंच जाइये लखनऊ के बेहद खूबसूरत वाटरपार्क्स में..जहां आप दोस्तों के साथ जमकर फन कर सकते हैं..लखनऊ के प्रमुख वाटरपार्क..अनंदी वाटरपार्क,ड्रीमवर्ल्ड पार्क,आम्रपाली वाटरपार्क फोर सीजन फन सिटी,फन विलेज वाटरपार्क,नीलांश वाटर पार्क आदि।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+