Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के सबसे किफायती हनीमून डेस्टिनेशन, जिनकी हवाओं में ही है रूमानी एहसास

भारत के सबसे किफायती हनीमून डेस्टिनेशन, जिनकी हवाओं में ही है रूमानी एहसास

हनीमून के लिए सही जगह का चुनाव करना किसी पहेली से कम नहीं। अगर आप हनीमून मनाने के लिए विदेश का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार भारत के इन रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन पर जरूर नजर डालें।

By NRIPENDRA BALMIKI

pc- vastateparksstaff

शादी का सीजन अपने शबाब पर है, ऐसे में हनीमून के लिए सही जगह का चुनाव करना, किसी पहेली से कम नहीं। अगर आप हनीमून मनाने के लिए विदेश का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार भारत के इन रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन पर जरूर नजर डालें, सच मानिए इरादा बदल जाएगा। आज हम आपको उन 10 बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां देश-विदेश से लोग आने को तरसते हैं, ये वो हनीमून डेस्टिनेशन हैं जो अपने रूमानी एहसास के लिए जाने जाते हैं, जो खूबसूरत तो हैं ही साथ ही काफी किफायती भी हैं...

कश्मीर : हसीन वादियों की राजधानी

कश्मीर : हसीन वादियों की राजधानी

pc-Nadeemyasin61

बात अगर खूबसूरत जगहों की चल रही हो और कश्मीर का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। ज्यादातर हनीमून कपल्स कश्मीर जाना पसंद करते हैं। 'धरती का स्वर्ग' कहे जाने वाले कश्मीर की हसीन वादियां आप के रोमांस में थोड़ी और मिठास जरूर भर देगी। यहां की शीतल आबोहवा, हरे भरे मैदान और खूबसूरत पहाड़ियों में प्रकृति की अद्भुत चित्रकारी, किसी को भी वशीभूत कर सकती है। यही वजह है कि कश्मीर सैलानियों को अपनी तरफ का बार-बार आकर्षित करता है। यहां स्थित श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग की हसीन वादियां आपके हनीमून को सदा के लिए यादगार बना देगी। अगर आप 1 सप्ताह का प्लान कर रहे हैं तो आपका औसतन खर्च 18 से 24 हजार तक आ जाएगा।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग

pc-AHEMSLTD~commonswiki

पहाड़ खूबसूरत वादी और टॉय ट्रेन, यही है दार्जिलिंग की पहचान। दार्जिलिंग की खूबसूरती को महज शब्दों में बयां करना आसान नहीं, इसके लिए आपको वहां जाकर प्रकृति की मनमोहक सुंदरता को खुद देखना होगा। दार्जिलिंग के बारे में कहा जाता है कि यह जगह इतनी खूबसूरत है कि सिर्फ तस्वीर देखकर ही सैलानी यहां आने पर मजबूर हो जाते हैं। कुदरत के कई करिश्मों में से एक दार्जिलिंग को बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी चिन्हित किया गया है। दार्जिलिंग भारत के राज्य पश्चिम बंगाल का एक शहर है। भारत में ब्रिटिश राज के दौरान दार्जिलिंग की मनमोहक आबोहवा के चलते इस जगह को पर्वतीय स्थल बनाया गया था। अगर आप चाहते हैं अपने हनीमून ट्रीप को शानदार और यादगार बनाना, तो यहां जरूर जाएं। यहां ट्रेन, हवाई और सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। यहां का निकटतम हवाई अड्डा बागडोगरा है। जिसकी दूरी मात्र 95 किमी है। यहां रोजाना का औसतन बजट 3 हजार तक आ जाएगा।

मन्नार रोमांस के लिए प्रसिद्ध

मन्नार रोमांस के लिए प्रसिद्ध

pc-Bimal K C

भारत के दक्षिणी छोर केरल में, दूर-दूर तक फैले चाय के बागानों वाले लोकप्रिय पर्यटक स्थल मन्नार को रोमांस के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थल पुरस्कार मिल चुका है। खूबसूरत मन्नार शहर, अपने रोमांटिक कॉटेज, पहाड़ों पर मंडराते बादल, चाय बागानों, हरी भरी घाटियों, जलप्रपातों के लिए जाना जाता है। एक अगल अनुभव के लिए हनीमून कपल्स यहां की हसीन वादियों का भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं। यहां हवाई, रेल मार्गों द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है, साथ ही काफी किफायती बजट पर सैरसपाटे का आनंद लिया जा सकता है।

गोवा : समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध

गोवा : समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध

pc-Firdaushaque

गोवा अपने मनमोहक समुद्र तटों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। चमचमाती रेत, आसमान छूते नारियल के पेड़, समुद्री लहरें और शानदार सी-फूड के लिए लोग खींचें चले आते हैं। अगर हनीमून पार्टनर थोड़ा रिलेक्स करने के मूड में हैं और थोड़ा वेस्टर्न चील करना चाहते हैं, तो गोवा ऐसे कपल्स का स्वागत करता है। यहां के खूबसूरत बीच न सिर्फ आपको रोमांस का भरपूर आनंद देंगे, बल्कि आपको पूरी तरह तरोताजा भी कर देंगे। इसे सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन कहा गया है। यहां पर रहना, खाना - घूमना काफी कम बजट में हो जाएगा। मीरामार, मोबोर, वागातोर, मोरजिम यहां के फैमस बीच हैं।

उदयपुर : सिटी ऑफ लेक

उदयपुर : सिटी ऑफ लेक

pc-Geri

उदयपुर राजस्थान राज्य में बसा हुआ एक शानदार, खूबसूरत शहर है। अगर आप चाहते हैं अपने पार्टनर के साथ थोड़ा रॉयल टाइम स्पेंड करना, तो यह जगह आपके लिए ही है। बता दें कि उदयपुर मेवाड़ राजस्थान के दक्षिण-मध्य में एक रियासत थी, जिसकी खोज महाराणा उदय सिंह ने की थी। उदयपुर की संस्कृति और सुंदरता देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। यहां मेवाड़ परिवार का सुंदर महल है, जिसे रॉयल पैलेस कहा जाता है। उदयपुर में तालाबों की संख्या अधिक है, इसलिए इस शहर को 'सिटी ऑफ लेक' भी कहा जाता है। यहां कपल्स रॉयल एहसास के साथ प्राकृतिक खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इस वेडिंग सीजन में आपको काफी किफायती ऑनलाइन पैकेज उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे आप अपना हनीमून ट्रीप और भी यादगार बना सकते हैं।

अंडमान निकोबार

अंडमान निकोबार

pc-Vikramjit Kakati

अंडमान-निकोबार भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। अगर आप अपना हनीमून ट्रीप समुद्र के बीच कुछ अगल रोमांटिक अंदाज में बिताना चाहते हैं, तो यहां विश्व प्रसिद्ध द्वीप समूह आपके स्वागत में हैं। यहां हवाई मार्ग से ही पहुंचा जा सकता है, क्योंकि टापू होने के कारण यहां ट्रेन-बस से पहुंचा नहीं जा सकता है। अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक कराते हैं तो इस वक्त कई डोमेस्टिक फ्लाइट्स बेस्ट ऑफर दे रही हैं, जिससे आपकी यात्रा महंगी से काफी किफायती हो जाएगी।

मनाली में रोमांस के साथ एडवेंचर

मनाली में रोमांस के साथ एडवेंचर

pc-Rakesh Kumavat

मनाली हिमाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत शहर है, साथ ही कुल्लू घाटी के उत्तर में स्थित लोकप्रिय हिल स्टेशन भी है। आप यहां अपने हनीमून ट्रीप के दौरान रोंमांस के साथ-साथ खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य, हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायकिंग जैसे खेलों का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां के जंगली फूलों और सेब के बगीचों से छनकर आती सुंगंधित हवाएं दिलो दिमाग को ताजगी से भर देती हैं। पौराणिक ग्रंथों की मानें तो हिमाचल स्थित मनाली को मनु का घर कहा गया है, मान्यता के अनुसार जब सारी दुनिया प्रलय में डूब गई थी तब एकमात्र मनु की जीवित बचे थे। इसलिए इस स्थल को हिन्दुओं का पवित्र तीर्थस्थल भी कहा जाता है। बता दें कि इस समय कई ऑनलाइन ट्रैवल वेबसाइट डिस्काउंट पैकेज दे रही हैं अगर आप चाहे तो अपना सफर काफी हद तक सस्ता कर सकते हैं।

डलहौजी

डलहौजी

pc-Aditya7861

डलहौजी धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित एक बहुत की खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यह स्थल हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का हिस्सा है। अंग्रेजों ने 1854 में इसे बसाया था इसका नाम तत्कालीन वायसराय लॉर्ड डलहौजी के नाम पर रखा गया। अंग्रेज सैनिक और नौकरशाह यहां अपनी छुट्टियां बिताने आया करते थे। मनमोहक वादियों और पहाड़ों के अलावा यहां के अन्य आकर्षण प्राचीन मंदिर, चंबा और पांगी घाटी हैं। सर्दी के मौसम यहां देश-विदेश से सैलानी प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती का आनंद उठाते देखे जा सकते हैं। अगर न्यू वेडिंग कपल्स चाह रहे हैं थोड़ा ऐतिहासिक जगह की सैर करना, तो यह स्थल आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है। यहां रेल, सड़क, हवाई मार्गों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप 1 सप्ताह का प्लान कर रहे हैं तो औसतन आपका खर्चा 12 से 16 हजार तक आ जाएगा।

कूर्ग : दक्षिण भारत का कश्मीर

कूर्ग : दक्षिण भारत का कश्मीर

pc-Leelavathy B.M

कूर्ग कर्नाटक के दक्षिणी भाग में स्थित है, जिसे दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। यह एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। कूर्ग की प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठाने लिए देश-विदेश से सैलानी खींचे चले आते हैं। इस स्थल को अंग्रेजों ने भारत का 'स्कॉटलैंड' कहा था लेकिन अब ये दक्षिण भारत के कश्मीर के रूप में जाना जाता है। नए हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे कपल्स यहां की खूबसूरती का लुफ्त उठा सकते हैं। बता दें कि कूर्ग वन्य जीवन के लिए भी जाना जाता है, इसलिए एडवेंचर के शौकीन मैरिड कपल्स एक दूसरे को जानने के साथ-साथ प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं। यहां तीन वन्यजीव अभयारण्य और एक राष्ट्रीय उद्यान है: ब्रह्मगिरि, तालकावेरी, और पुष्पा गिरी अभयारण्य, और नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान. यहां रेल और हवाई मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है, साथ ही कम पैसों में यादगार पल बिताए जा सकते हैं।

नैनीताल झीलों का शहर

नैनीताल झीलों का शहर

pc - Extra999

झीलों का शहर नैनीताल उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल है। बर्फ़ से ढके पहाड़ों के बीच बसा यह स्‍थान झीलों से घिरा हुआ है। प्राकृतिक सुंदरता के प्रेमियों के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रंगीन वादियों के बीच प्यार को और मजबूत करना चाहते हैं, तो इससे अच्छी और कोई जगह नहीं हो सकती। नैनीताल कुमाऊं का सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। हरे भरे ओक, पाइन, और रोडोडेंड्रन से भरे जंगल, इसे प्रकृति के बीच आराम फ़रमाने का एक आकर्षक स्पॉट बनाते हैं। यहां 'खुर्पाताल' झील के मनमोहक दृश्यों का आनंद लेने के लिए आप यहां लैंड्स एंड' आ सकते हैं। नैनीताल उन चुनिंदा डेस्टिनेशन में हैं यहां पहुंचना काफी सरल है, सड़क मार्ग से देहरादून से नैतीताल मात्र 270 km पर है। यहां खूबसूरत वादियों का आनंद उठाने के लिए आसानी से कम बजट में पहुंचा जा सकता है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X