Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून के बाद बनाएं खूबसूरत चिरमिरी हिल स्टेशन का प्लान

मानसून के बाद बनाएं खूबसूरत चिरमिरी हिल स्टेशन का प्लान

छत्तीसगढ़ का चिरमिरी हिल स्टेशन । chirmiri hill station in chhattisgarh

चिरमिरी मध्य भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने हरे-भरे परिदृश्य अपने मनमोहक वातावरण के लिए जाना जाता है। यह पर्वतीय गंतव्य हसदो नदी के पास स्थित है, जो महानदी की एक सहायक नदी है। यह पहाड़ी गंतव्य राज्य के कोरिया जिले में स्थित है, जो औपनिवेशिक काल के दौरान एक रियासत था। 1998 में इस रियासत को एक स्वतंत्र जिला में तब्दील कर दिया गया था।

यह स्थल हर तरह के सैलानियों के लिए खास माना जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से चिरमिरी हिल स्टेशन आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है। साथ में जानिए यात्रा के दौरान यहां आसपास कौन-कौन से दर्शनीय स्थलों की सैर का प्लान बनाया जा सकता है।

क्यों आएं चिरमिरी ?

क्यों आएं चिरमिरी ?

किसी नए स्थल की सैर करने से पहले यह सवाल उठना लाजमी हैं, कि हम उस स्थान क्यों जाएं ? चिरमिरी हिल स्टेशन की यात्रा कई मायनों में सुखद हो सकती है। पहला कि यह एक पर्वतीय स्थल है, जहां आपको एक शानदार वातावरण मिल जाएगा, चारो तरफ फैली हरियाली के बीच आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो यह स्थल आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं, यहां पहाड़ी और वनस्पती आकर्षण आपको सुखद एहसास दिलाने का काम करेगा।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यह स्थल काफी खास है, जहां शानदार प्राकृतिक दृश्यों को कैमरे में कैद किया जा सकता है। इसके अलावा यह स्थल धार्मिक यात्रा के लिए भी खास माना जाता है, आप यहां के आसपास प्रसिद्ध मंदिरों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

आने का सही समय

आने का सही समय

चिरमिरी एक खास स्थल है, जहां साल भर मौसम खुशनुमा बना रहता है, लेकिन मानसून के बाद का समय यहां की सैर के लिए आदर्श माना जाता है। अक्टूबर से अप्रैल तक के बीच यहां का अत्यधिक आनंद लिया जा सकता है। ध्यान रहे इस दौरान अगर आप यहां आएं तो अपने साथ ऊनी कपड़े जरूर साथ रखे।

आकर्षण - अमृतधारा जलप्रपात

आकर्षण - अमृतधारा जलप्रपात

PC- Kailash Mohankar

चिरमिरी हिल स्टेशन के अलावा आप यहां के आसपास के प्राकृतिक आकर्षणों की सैर का प्लान बना सकते हैं। अमृत धार जलप्रपात यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से सैलानियों का आगमन होता है। यह कोरिया जिले के अंतर्गत एक आकर्षक स्थल है।

यह जलप्रपात महानदी की सहायक नदी हसदो से जल प्राप्त करता है। यह झरना आदर्श रूप से महेंद्रगढ़-बायकुनथपुर रोड पर स्थित है। अमृत धारा वाटरफॉल 90.0 फीट की ऊंचाई से गिरता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

प्रसिद्ध महा माया मंदिर

प्रसिद्ध महा माया मंदिर

PC- Deven2105

चिरमिरी भ्रमण के दौरान आप यहां के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महा माया मंदिर के दर्शन करना न भूलें। यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध 52 शक्तिपीठों में से एक है। इतिहास से जुड़े साक्ष्यों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 12वीं से 13 वीं शताब्दी के मध्य कलचुरी राजा रत्नदेव ने बनवाया था।

यह मंदिर देवी लक्ष्मी और सरस्वती को समर्पित है। मंदिर की वास्तुकला देखने लायक है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है। मंदिर परिसर में एक शिव और हनुमान मंदिर भी बने हुए हैं। आध्यात्मिक अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

अन्य आकर्षण

अन्य आकर्षण

PC- Vikassahu60

उपरोक्त प्राकृतिक आकर्षणों के अलावा आप यहां अन्य दर्शनीय स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं। आप यहां भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर की तरह बनाया गया है। यह मंदिर पुरी जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति है। इसके अलावा आप यहां गुफा मंदिर, कालीबाड़ी, हसदो नदी, बैगापारा आदि स्थलों की सैर कर सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

चिरमिरी हिल स्टेशन छत्तीसगढ़ का एक प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल है, जहां आप परिवहन के तीनों मार्गों से आ सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा रायपुर एयरपोर्ट है। चिरमिरी में एक छोटा रेलवे स्टेशन भी है जो बिलासपुर से जुड़ा हुआ है। आप बिलासपुर जंक्शन से भारत के बड़े शहरों के लिए रेल सेवा ले सकते हैं। आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से कोरिया राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+