Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शिवरात्रि पर आदि योगी के दर्शन : करें ईशा फाउंडेशन के 'एक रात ईश्वर के साथ' की लास्ट मिनट बुकिंग, जानिए शुल्क

शिवरात्रि पर आदि योगी के दर्शन : करें ईशा फाउंडेशन के 'एक रात ईश्वर के साथ' की लास्ट मिनट बुकिंग, जानिए शुल्क

काशी विश्वनाथ हो या देवघर में बाबा बैद्यनाथ...नासिक में त्र्यंबकेश्वर हो या देश के किसी भी छोटे-बड़े शहर में मौजूद भगवान शिव का मंदिर। महाशिवरात्रि वाले दिन हर मंदिर, हर शिवालय में भक्तों का हुजूम उमड़ता है। वहीं दूसरी ओर, जो लोग शांति और अध्यात्म के साथ महादेव की आराधना में लीन होना चाहते हैं, उनके बीच लोकप्रिय होता है कोयंबटूर का ईशा फाउंडेशन।

इस कार्यक्रम में पूरी रात जागकर योगाभ्यास, प्रवचन और मंत्रोच्चार के माध्यम से आदि योगी महादेव की आराधना की जाती है। अगर आप भी इस साल कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के मुख्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो जल्दी रजिस्ट्रेशन करें। क्योंकि तेजी से इस कार्यक्रम के सीट बुक हो रहे हैं।

बता दें, कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन का मुख्यालय है, जहां 112 फीट की विश्व की सबसे ऊंची महादेव आदि योगी की मूर्ति स्थापित है, जिसके सामने महाशिवरात्रि की सारी रात को अध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान यहां का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनायी जाएगी।

सबसे पहले आपको ईशा फाउंडेशन के 'एक रात ईश्वर के साथ' (A night with the divine) कार्यक्रम का शेड्यूल बता देते हैं :-

हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के विशेष कार्यक्रम 'एक रात ईश्वर के साथ' कार्यक्रम की शुरुआत 26 फरवरी की शाम को 6 बजे से शुरू होगी, जो अगले दिन (27 फरवरी) अहले सुबह 6 बजे तक चलेगी।

कार्यक्रम का शेड्यूल -

  • शाम 6 बजे - पंच भूत क्रिया
  • शाम 6.15 बजे - भैरवी महा यात्रा
  • शाम 7 बजे - आदियोगी दिव्य दर्शनम
  • शाम 7.15 बजे - सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य व संगीत
  • रात 10.50 बजे - सद्गुरु का प्रवचन और मध्यरात्रि ध्यान
  • आधी रात 1.25 बजे - नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • ब्रह्ममुहूर्त 3.40 बजे - सद्गुरु - ब्रह्ममुहूर्तम प्रवचन और शंभु ध्यान
  • अहले सुबह 4.20 बजे - नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • सुबह 5.45 बजे - सद्गुरु समापन

महाशिवरात्रि के इस विशेष कार्यक्रम के लिए कई श्रेणियों में टिकट बुक की जा सकती है, जिसके लिए शुल्क भी अलग-अलग होगा।

कौन से श्रेणी के टिकट का कितना शुल्क?

श्रेणी शुल्क (प्रति व्यक्ति)
गंगा ₹50,000
यमुना ₹25,000
महानदी ₹10,000
नर्मदा ₹5,000
ब्रह्मपुत्र ₹2,500
गोदावरी ₹1,000
कावेरी ₹500
तमिरापारानी निःशुल्क

कैसे बुक करेंगे सीट?

महाशिवरात्रि के ईशा फाउंडेशन के इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपअपनी सीट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप ईशा फाउंडेशन के आधिकारिक वेबसाइट https://isha.sadhguru.org/mahashivratri पर जाएं।
  • यहां 'अपना सीट रिजर्व करें' (Reserve your seat) टैब पर क्लीक करें।
  • श्रेणी का चुनाव करें और कितने व्यक्तियों के लिए सीट बुक करनी है, उससे संबंधित जानकारी भरें।
  • फिर रजिस्टर पर क्लीक करें और मांगी गयी जानकारियां भरें।
  • ऑनलाइन पेमेंट के विकल्प के माध्यम से शुल्क जमा करें और सीट कंफर्म होने की रसीद जरूर डाउनलोड करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+