Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मियों में चाहिए अगर सर्दियों का मजा..तो इन छुट्टियों यहां जरुर जायें

गर्मियों में चाहिए अगर सर्दियों का मजा..तो इन छुट्टियों यहां जरुर जायें

हर साल गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप मनाली या मसूरी जाकर बोर हो गये हैं तो जाने भारत के दस ऐसी ठंडी जगहों के बारे में जहां आपकी छुट्टियों और भी यादगार

By Goldi

गर्मी आते ही उत्तर भारतीय लोग अपनी छुट्टियों की प्लानिंग में काग जाते हैं..कारण दो है एक तो तपा देने वाली गर्मी और बच्चो के स्कूल की छुट्टियाँ। लेकिन घूमफिर कर हमारे दिमाग में मनाली, शिमला, कश्मीर, मसूरी आदि आते हैं..लेकिन छुट्टियाँ होने के कारण यहां भीड़ इतनीअधिक हो जाती है यहां पर्यटक अपनी छुट्टियों को अच्छे से एन्जॉय नहीं कर पाते हैं।

अगर आप भी इन छुट्टियों अपनों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं...तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों से रूबरू कराने जा रहें है...जहां आपको मनाली से भी ज्यादा ठंडक का एहसास होगा और भीड़भाड़ से दूर आप
अपनी छुट्टियों को और भी यादगार बना सकेंगे। तो आइये नजर डालते हैं स्लाइड्स पर

द्रास

द्रास

कारगिल से करीब 62 किलोमीटर दूर स्थित खूबसूरत और बेहद ठंडा शहर द्रास समुद्र तल से करीब 3280 मीटर ऊंचाई पर बसा है। इसे 'लदाख का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। राष्ट्रीय राज मार्ग-1 पर शानदार सड़क है, जिस पर आप बेहतरीन नजारों के बीच यात्रा कर सकते हैं। यह शहर पर्यटकों के बीच अपने उबड़ खाबड़ प्राकृतिक दृश्य के लिए मशहूर है।PC: Deepak Bhatia

हेमकुंड साहिब

हेमकुंड साहिब

हेमकुंड साहिब जिसे गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब जी भी कहते हैं, सिक्खों का मुख्य तीर्थस्थल है, जो उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यह क्षेत्र ग्लेशियर झील से घिरा हुआ है। लोगों को यहाँ तक पहुँचने के लिए 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा या फिर खच्चर द्वारा यात्रा करनी होती है। ठंड के मौसम में बर्फ से ढके हुए इस क्षेत्र की सैर, गर्मी में ही की जाती है।
PC:Satbir 4

उत्तरी सिक्किम

उत्तरी सिक्किम

सिक्किम राज्य का उत्तरी सिक्किम क्षेत्र, सबसे उँची चोटी कंचनजंगा का घर भी है। उत्तरी सिक्किम भारत के सबसे ठंडे क्षेत्रों में से एक है। यहाँ का तापमान कम से कम -40 डिग्री तक पहुँच जाता है। यहाँ की कई लोकप्रिय जगह जैसे लाचुंग मठ, ज़ीरो पॉइंट आदि और यहाँ की संस्कृति पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।PC: Nichalp

स्पिति

स्पिति

स्पिति का मतलब होता है 'मध्य भूमि'। भारत और तिब्बत के बीच, हिमालय पर्वतों पर बसा छोटा सा क्षेत्र गर्मी के मौसम में पर्यटकों को सबसे ज़्यादा राहत दिलाता है। यहाँ का दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। स्पिति अपने बौद्धिक संस्कृति के कारण भी लोकप्रिय है।
PC: Dead habbits

लेह

लेह

प्राचीन राज्य लद्दाख की राजधानी लेह पर्यटकों का सबसे मनपसंद पर्यटन स्थल है। लोग दूर दूर से यहाँ की संस्कृति और परंपरा के साथ, यहाँ के कई आकर्षक केंद्रों का मज़ा लेने आते हैं। यहाँ साल भर तापमान लगभग 7 डिग्री से ज़्यादा नहीं होता और ठंड के समय और घटता जाता है।
PC:Vinodtiwari2608

कारगिल

कारगिल

हमेशा समाचारों में छाया रहने वाला, जम्मू कश्मीर में बसा कारगिल सबसे ठंडा क्षेत्र होने के लिए भी प्रसिद्ध है। सिंधु नदी के साथ ही बसे इस क्षेत्र का तापमान ठंड के मौसम में -48 डिग्री तक पहुँच जाता है। इसके पास ही सैर के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर पाशकुम और बौद्धिक गाँव मूलबेक भी स्थित है।PC: Caramjeet Xing

हेमिस

हेमिस

पहाड़ों की सैर और खूबसूरती देखने के लिए लद्दाख सभी के बीच में मशहूर है लेकिन कुछ अनजानी जगहों में से एक जम्‍मू और कश्‍मीर का यह छोटा सा कस्‍बा भी प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है।यहां का तापमान भी बहुत सौम्‍य रहता है।बस 4 से 21 डिग्री के बीच।

तवांग

तवांग

अरुणांचल प्रदेश का ये छोटा सा शहर अपने रंग-बिरंगे घरों और खूबसूरत झरनों की खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां की हरी-भरी वादियां मन को शांति और तन को ठंडक देने के लिए काफी हैं।
PC: Katochn

अमरनाथ

अमरनाथ

अमरनाथ हिंदुओं का सबसे प्रमुख तीर्थस्थल है। लोग पहाड़ियों पर उँची उँची चढ़ाई कर जमा देने वाली ठंड में यहाँ स्थित प्राकृतिक लिंग के दर्शन करने आते हैं। यहाँ का सामान्य तापमान लगभग 7.5 डिग्री रहता है।
PC: Rupak Sarkar

पश्चिमी सिक्किम

पश्चिमी सिक्किम

पश्चिमी सिक्किम ख़ासतौर पर ट्रेकर्स को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ के ग़ेज़िंग, पेल्लिंग और जोर्थांग नगर सबसे उँचाई पर बसे नगर हैं। अपने और अन्य आकर्षक केंद्रों के साथ इस क्षेत्र का सामान्य तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सीयस है।PC: Shillika

टिप्स

टिप्स

तो अब देर मत करिए, और मज़े लीजिए गर्मी में भी ठंड के मौसम का। ध्यान रखें की आप इन जगहों पर जाने से पहले अपने ठंड के कपड़े लेना ना भूलें।
PC: wikimedia.org

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+