
मार्च खत्म हो चुका है और आ चुका है अप्रैल का महीना..कहा जाये तो आने वाले तीन महीने छुट्टियों के हैं। छुट्टियाँ जिनका बच्चो को पूरा साल इंतजार रहता है...बच्चों की हॉलीडेज के बहाने पैरेंट्स को भी आउटिंग का बहाना या कहे मौका मिल जाता है।
छुट्टियाँ हमारा सिर्फ मूड ही फ्रेश नहीं करती..बल्कि हमें नये कामों और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती हैं। छुट्टियों का मतलब सिर्फ एन्जॉय करना ही नहीं बल्कि कई नई जगहों को जानना भी होता है। जो आपकी जनरल नोलेज को भी बढ़ाते हैं।
खैर इसी क्रम में आज हम आपको 2017 की भारत की उन जगहों या कहें उन हॉलिडे डेस्टिनेशन से रूबरू कराने जा रहें है...जहां आपकी छुट्टियाँ होंगी मजेदार
आइये नजर डालिए स्लाइड्स पर

ओरछा
ओरछा मध्यप्रदेश में स्थित है..जो धीरे धीरे पर्यटकों के बीच खासा पॉपुलर होता जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटक महलों के साथ-साथ पर्यटक यहाँ पर हवेलियाँ देख सकते हैं। दाउजी की हवेली प्रमुख है। मंदिरों में चतुर्भुज मंदिर तथा को दर्शाती हैं तथा चतुर्भुज मंदिर आकार में अन्य मंदिरों से सबसे बड़ा है। यदि पर्यटक यहाँ की ओरछा संस्कृति से परिचित होना चाहते हैं तब बेतवा नदी पर स्थित ओरछा की छतरी देख सकते हैं।
PC: Rajiv Kumar Solanki

तीर्थान
तीर्थन घाटी वाकई में बेहद ही खूबसूरत है साथ ही यह जगह मेडीटेशन करने के लिए एकदम परफेक्ट है।यहां आकर आपको एक असीम शांति का एहसास होगा। तीर्थन घाटी मनाली और कसोल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। PC: Ankitwadhwa10

स्पीती घाटी
हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति में स्थित स्पीती घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। भीड़ भाड़ से दूर यहां सैलानी शांत वातावरण में अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।स्पीति घाटी मठों के लिए प्रसिद्ध है, परन्तु उनमें धनकर मठ अपनी ख़ास पहचान रखता है। यहां आप तिब्बती धर्म को अच्छे से जान और समझ सकते हैं...यह पर्यटन स्थल मनाली से सड़कमार्ग से जुड़ा हुआ है।

जुलुक
जुलुक गांव बेहद ही खूबसूरत है यह सिक्किम की खूबसूरत वादियों में स्थित..यहां पहुँचने के लिए आपको थोड़ी सी मशक्कत करनी होगी..लेकिन पहुंचने के बाद आपका दिल बाग़-बाग़ हो जाएगा।
PC: SOUMEN MANDAL

महाराष्ट्र में अलंग मदन कुलंग ट्रेक
अगर आप इन गर्मियों की छुट्टियों ट्रेकिंग करना चाहते हैं तो महाराष्ट्र के जिले नासिक में स्थित है..यह ट्रेकिंग बेहद ही कठिन इसमें आप क्लाइंब रोप आदि भी कर सकते हैं।

दुधवा नेशनल पार्क
यह नेशनल पार्क नेपाल सीमा के पास उत्तर प्रदेश राज्य के तराई बेल्ट में स्थित है। इसे 1958 में वन्यजीव अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था और 1977 में यह एक राष्ट्रीय उद्यान बन गया था। आज, यह उद्यान दो भागों में विभाजित है : किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य और कतरनियाघाट वन्यजीव अभयारण्य। PC: Dudhwa

छितकुल
छितकुल किन्नौर जिले की सांगला घाटी का एक छोटा और बेहद ही खूबसूरत सा गांव है। यह भारत - तिब्बत सीमा से निकटता में स्थित आखिरी बसे गांव के रूप में भी जाना जाता है।यह गांव उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो एडवेंचर गेम्स के दीवाने है। यह आप सर्दियो में जमकर बर्फबारी का आनन्द भी ले सकते हैं..साथ ही गर्मियों में गांव आपको अपनी खूबसूरती से आपका मन मोह लेगा।
PC: Vishalnagula

जीरो
जीरो ह्म्म्म ये नाम आपको सुनने को अजीब जरुर लगेगा लेकिन यह अरुणाचल प्रदेश में स्थित एक शहर का नाम है जोकि ईटानगर से तकरीबन 167 कि.मी की दूरी पर है। यह एक बेहद ही खूबसूरत जगह है...यहां अमूमन तापमान जीरो से कम ही रहता है।यहां आपको दूर दूर तक हरे भरे पहाड़ बर्फ से ढके हुए नजर आयेंगे।
PC: wikimedia.org

काशिद
काशिद महाराष्ट्र के उत्तरी कोंकण में स्थित एक समुद्री तट है..जो भीड़भाड़ से दूर अपने परिवार के साथ एक आइडल हॉलिडे मनाना चाहते हैं..उनके लिए काशिद एकदम परफेक्ट है। PC: Bharat Bang

चंदेरी
चंदेरी मध्यप्रदेश का एक छोटा सा और एतिहासिक गांव है। यह गांव बेतवा नदी के पास बसा चंदेरी पहाड़ी, झीलों और वनों से घिरा एक शांत नगर है, जहां सुकून से कुछ समय गुजारने के लिए लोग आते हैं। बुन्देल राजपूतों और मालवा के सुल्तानों द्वारा बनवाई गई अनेक इमारतें यहां देखी जा सकती है। इस ऐतिहासिक नगर का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है। PC:Arman Jafri

कसोल
कुल्लू से करीब 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कसोल पर्यटकों को हर सीजन में अपनी ओर आकर्षित करती है।यह पर्यटकों की कम भीड़ भाड़ के चलते छुट्टियों को अच्छे से एन्जॉय किया जा सकता है।
PC:Boazdorot

कश्मीर ग्रेट लेक ट्रेक
ये तो सभी जानते है कि, कश्मीर बेहद ही खूबसूरत है..अगर आप इसकी खूबसूरत झीलों को भी देखना चाहतें है तो...कश्मीर ग्रेट लेक ट्रेक आप ही के लिए है..यह ट्रेक बेहद ही खूबसूरत है..बता दें इस ट्रेकिंग की शुरुआत दस वर्ष पहले ही हुई है।PC: Thisguyhikes

नोहरधर
नोहरधर कोई टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं है, यह हिमाचल प्रदेश के सिरमुर जिले में स्थित है। यहां की अलौकिक खूबसूरती पर्यटकों को दिल जीत लेती है।एक दिन की ट्रिप के लिए जगह काफी बेहतरीन है।

करवर
उत्तर कर्नाटक में स्थित है..करवर बीच उन लोगो के बेहतरीन है जो पार्टी के बजाए अपने स्पेशल वन के साथ कुछ सुकून के पल गुजारना चाहतें है।
PC :Prashant Dobhal

चटपाल
चटपाल कश्मीर मिनी पहलगाम के नाम से भी जाना जाता है, इसकी मनमोहक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यह जगह पर्यटकों के बीच खास लोकप्रिय नहीं है जिस कारण आप यहां शांति और सुकून भरे पलों को आसानी से बिता सकते हैं। PC : sandeepachetan.com

दजुको घाटी
दजुको घाटी नागालैंड दजुको का मतलब अंग्मानी भाषा में होता है ठंडा पानी। दजुको घाटी के बारे में यूं तो ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन ये नागालैंड का छुपा हुआ पर्यटक स्थल है। यह घाटी अपनी खूबसूरती के लिए लोगो के बीच लोकप्रिय होती जा रही है।
PC: Mongyamba

कास पठार का फूल
कास पठार का फूल पश्चिमी घाट में सह्याद्री पर्वत के उच्च पहाड़ियों पर स्थित है, यह महाराष्ट्र राज्य के सतारा शहर से 22 किलोमीटर दूर है। इसे महाराष्ट्र की फूलों की घाटी के रूप में जाना जाता है पठार का
क्षेत्र लगभग 1,000 हेक्टेयर है। सितंबर और अक्टूबर के महीनों के दौरान पठार जंगली फूलों से भरा हुआ है। पूरे पठार विभिन्न रंगों में एक कालीन की तरह दिखता है। ये फूल करीबन 2-3 सप्ताह तक रहते हैं (मानसून और अन्य मौसम संबंधी कारकों के आधार पर)। यह संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा जैव विविधता विश्व विरासत स्थल के रूप में घोषित किया गया है। यह वनस्पति शोधकर्ताओं, प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए एक अनोखी जगह है। PC:Marmik Lapsiwala