Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केरल में कोविड के नये वेरिएंट की हुई पुष्टि, देश में 5 लोगों की गयी जान, जानिए क्या है लक्षण!

केरल में कोविड के नये वेरिएंट की हुई पुष्टि, देश में 5 लोगों की गयी जान, जानिए क्या है लक्षण!

देश के लगभग सभी हिस्सों में सर्दी अपने पैर पसार रही है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के मामलों में भी एक बार फिर से तेजी नजर आ रही है। पिछले कुछ समय से केरल में कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आये हैं। हाल ही में केरल में कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 के मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद ही सरकार देशभर में अलर्ट मोड पर आ गयी है।

corona symptoms of covid

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 335 नये मामले सामने आए हैं। केरल और उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इसके बाद ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता जतायी है। WHO ने इन देशों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की एडवाइजरी जारी की है।

नए वेरिएंट ने दी है दस्तक

सबसे पहले कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 की पहचान सिंगापुर में हुई थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोरोना का सबसे जटिल और खतरनाक वेरिएंट है। कोरोना का यह वेरिएंट काफी तेजी से फैलता है। हाल के दिनों में इस नये वेरिएंट से अमेरिका और चीन समेत कई देशों में भी लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। पिछले दिनों केरल में भी इस नये वेरिएंट की पुष्टि हुई थी।

ICMR के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार केरल में 79 वर्षीया एक महिला कोरोना के नये वेरिएंट से संक्रमित हुई है। हालांकि यह मामला 8 दिसंबर का है और वर्तमान में उक्त महिला पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कोरोना संक्रमण के नये वेरिएंट से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 4 संक्रमित केरल में और एक कोरोना संक्रमित की मौत उत्तर प्रदेश में हुई है।

क्या है नये वेरिएंट के लक्षण

  • बुखार
  • गले में खराश
  • नाक बहना
  • सिरदर्द
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल

नये वेरिएंट की 5 मुख्य बातें -

  • कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 पिरोला वेरिएंट (BA.2.86) से पैदा हुआ है।
  • इस वेरिएंट से संक्रमित लोगों की पुष्टि अमेरिका, सिंगापुर, ब्रिटेन, स्पेन, पुर्तगाल, नीदरलैंड के बाद अब भारत में हो चुकी है।
  • 15 दिसंबर को चीन में भी इस सब-वेरिएंट के 7 मामले पाए गये।
  • इस वेरिएंट से संक्रमित अधिकांश मरीज घर पर रहकर ही स्वास्थ्य सलाहों का ठीक से पालन कर ठीक हो रहे हैं।
  • यदि किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के नये वेरिएंट के लक्षण पाए जाते हैं तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ उसे तुरंत खुद को परिवार से अलग करने की सलाह दे रहे हैं।

नेशनल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोविड टास्क फोर्ट के सह-अध्यक्ष राजीव जयदेवन का कहना है कि 7 महीनों के बाद भारत में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। केरल में लोगों के कोरोना 19 से संक्रमित होने की सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कोरोना के मामलों में अब भी पहले जैसी ही गंभीरता नजर आ रही है।

More News

    Read more about: kerala uttar pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+