Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली की जहरीली हवा से बचने के लिए इन शहरों का करें रूख, 100 के अंदर है AQI लेवल

दिल्ली की जहरीली हवा से बचने के लिए इन शहरों का करें रूख, 100 के अंदर है AQI लेवल

शुक्रवार (3 नवंबर) को दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली के कई इलाकों का AQI लेवल 500 तक पहुंच चुका है। दिल्ली की हवा में घुली जहर की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, सीने और आंखों में जलन जैसी समस्याएं भी हो रही हैं। बच्चों के स्कूल में भी केजरीवाल सरकार ने 2 दिनों की छुट्टी की घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी तरफ भारत के कई ऐसे शहर भी हैं, जहां आप जी भरकर ताजी हवा में सांस ले सकते हैं।

air pollution

इन शहरों का AQI लेवल 100 से नीचे और कुछ शहरों का तो 50 से भी नीचे हैं। अगर खुली ताजी हवा में सांस लेना चाहते हैं तो दिल्ली से बाहर निकलकर यहां बताए गये कुछ शहरों का आप रुख कर सकते हैं।

1. गंगटोक

सर्दियां शुरू होने के साथ ही अधिकांश जगहों की हवा का स्तर बिगड़ने लगता है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में भी सर्दियों ने दस्तक दे दी है, जिस वजह से यहां का AQI लेवल अभी मध्यम है। सर्दियों की शुरुआत को ही गंगटोक को एक्सप्लोर करने और वहां शॉपिंग के साथ-साथ लोकल व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए आदर्श माना जाता है।

AQI- 80

2. श्रीनगर

श्रीनगर में हवा की गुणवत्ता को काफी अच्छा नहीं माना जा सकता है लेकिन दिल्ली की तुलना में श्रीनगर की हवा कहीं ज्यादा ताजी और साफ है। श्रीनगर में अभी तक अधिक ठंड भी नहीं पड़ी है। इसलिए डल झील के जमकर बर्फ बन जाने से पहले यहां शिकारा राइड का लुत्फ उठा लें। और हां, अभी अगर आप श्रीनगर जाते हैं तो आपको लाल-लाल कश्मीरी सेब के बागों में जरूर घूमने जाएं।

AQI- 94

srinagar

3. मनाली

मनाली का AQI लेवल 50 से भी नीचे है। इस समय मनाली में बर्फ पड़नी भी शुरू हो चुकी है। इसलिए अगर बर्फ में खेलना और बेहद सुन्दर दृश्यों का लुत्फ उठाना है, तो मनाली घूमने का यह बेस्ट समय है। मनाली में बर्फ में कई एडवेंचरस गेम्स भी होते हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं।

AQI- 31

4. शिमला

मनाली की ताजी हवा शिमला में भला कैसे नहीं पहुंचेगी। काल्का-शिमला टॉय ट्रेन का लुत्फ उठाने का प्लान हो तो मनाली के बजाए शिमला का प्लान बनाएं। इसके साथ ही ताजी-शुद्ध हवा, शानदार प्राकृतिक नजारे और ताजी पड़ी बर्फ...इनको छोड़कर दिल्ली वापस लौटने का मन ही नहीं होगा।

AQI- 53

shimla

5. कोडईकनाल

अगर बर्फिले पहाड़ों के बजाए हरे-भरे पेड़-पौधों और जंगल से घिरे पहाड़ अधिक पसंद है तो फिर तमिल नाडू में वेस्टर्न घाट पर स्थित कोडईकनाल आपके लिए बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट हो सकता है। यकिन मानिए यहां का अभी यहां का AQI लेवल 30 से भी नीचे है। इसलिए शहरों की भागदौड़ और प्रदूषण से घिरी जिंदगी से एक छोटा सा ब्रेक लेकर कोडईकनाल जैसे किसी हिल स्टेशन पर कुछ दिन बीता कर आइए।

AQI- 29

6. कोहिमा

कोहिमा में सिर्फ आपको प्राकृतिक नजारे और ताजा हवा ही नहीं बल्कि यहां के नागा आदिवासियों के साथ कुछ अलग अनुभव करने का मौका भी मिलेगा। यह ऐसा खास अनुभव होगा, जिसे याद कर आप जिंदगी भर खुश होते रहेंगे। कोहिमा में इस समय हवा गुणवत्ता अच्छी है।

AQI- 54

kodaikanal

7. शिलॉन्ग

ठंडे-ठंडे मौसम में चारों तरफ हरियाली से भरे इस शहर की खूबसूरती ही अलग होती है। इस समय शिलॉन्ग में खिलने वाले छोटे-छोटे गुलाबी, सफेद और भी कई रंगों में चेरी ब्लॉसम फुलों की सुन्दरा को शब्दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल है।

AQI- 69

8. मदुरै

दक्षिण भारत की संस्कृति को अगर करीब से देखना और समझना चाहते हैं तो दिल्ली से सीधे मदुरै पहुंच जाइए। स्वदिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ-साथ मीनाक्षी अम्मन मंदिर की शानदार कलाकृति को खुद महसूस करें। मदुरै एक ऐसा शहर है जो सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों की वजह से काफी ज्यादा मशहूर है।

AQI- 42

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+