Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्लवालों की दिल्ली : ये हैं गर्मी की शाम को परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के बेस्ट गार्डन्स

दिल्लवालों की दिल्ली : ये हैं गर्मी की शाम को परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के बेस्ट गार्डन्स

हर गुजरते दिन के साथ गर्मियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन की तेज धूप जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दे रही है, वहीं शाम की उमस भी राहत की सांस लेने नहीं दे रही है। ऐसे में सप्ताहांत में घूमने जाने की एक ही जगह बचती है जहां थोड़ी राहत के साथ बड़े बैठ सकेंगे तो बच्चे भी खूब खेल सकेंगे।

जी हां, हम बात कर रहे हैं दिल्ली शहर में मौजूद कई गार्डन्स की। ये गार्डन्स ही तो हैं जो दिल्ली की जान बने हुए हैं। चलिए बताते हैं आपको दिल्ली में कौन से वो गार्डन्स हैं जो काफी मशहूर हैं।

lodhi garden

1. लोधी गार्डन

दिल्ली का लोधी गार्डन न सिर्फ एक ऐतिहासिक जगह है बल्कि इसे दिल्ली का दिल भी कहा जा सकता है। इस गार्डन में कई मकबरे, हरियाली और चटख रंगों वाले फूलों के पौधे लगे हुए हैं, जो गर्मी की शाम को आंखों को बहुत सुकून पहुंचाते हैं।

यहां मौजूद सिकंदर लोधी के मकबरे पर पर्यटक घूम सकते हैं और इसकी ऐतिहासिकता को समझ सकते हैं। इसके अलावा यह जगह फोटोग्राफी और Reels बनाने के लिए भी बेस्ट है क्योंकि पानी के फव्वारों और तालाब को बैकग्राउंड में रखकर बहुत सुन्दर रिल्स बन सकते हैं।

parks in delhi

2. नेहरु पार्क

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के नाम पर इस गार्डन का नाम रखा गया है। इस गार्डन को देखकर ही पता चलता है कि इसके रखरखाव पर काफी ज्यादा ध्यान दिया जाता है। सुबह के समय जॉगिंग करना हो या फिर शाम को म्यूजिकल कॉन्सर्ट में शामिल होगा, यह पार्क दिल्लीवालों का स्वागत करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।

delhi park

3. गार्डन ऑफ 5 सेंसेज

यह जगह पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां लोग Reels बनाने के लिए आते हैं। इस गार्डन को इतने सुन्दर तरीके से सजाया गया है कि इसका नैचुरल बैकग्राउंड ही काफी अच्छा लगता है।

यहां Reels के लिए किसी भी आर्टिफिशियल बैकग्राउंड की जरूरत नहीं होती है। गार्डन में पक्षियों के दो स्टेनलेस स्टील से बनी विशालाकार मूर्तियां भी हैं जो काफी आकर्षक लगती है। इस गार्डन से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़े -

delhi summer park

4. डियर पार्क

दिल्ली के हौज खास में मौजूद डियर पार्क को वाइल्ड लाइफ सेंचुअरी का एक हिस्सा माना जाता है। यहां हिरण के अलावा मोर, खरगोश जैसे क्यूट से जानवरों को उनके प्राकृतिक निवास में देखने का मौका मिलता है। दिल्ली का डियर पार्क परिवार और दोस्तों के साथ घुमने की बेस्ट जगह है। अगर आप अकेले कुछ पल अपने आप के साथ भी बिताना चाहते हैं तो डियर पार्क से ज्यादा अच्छी जगह आपको दिल्ली में कहीं नहीं मिलेगी।

delhi park in summer

5. जैपनीज पार्क

दिल्ली के उत्तरी हिस्से में मौजूद है जैपनीज पार्क। इस पार्क की सबसे अधिक सुन्दरता यहां का लैंडस्केप है। इस पार्क का लैंडस्केप जापानी संस्कृति से प्रेरित है। इस पार्क में तालाब से लेकर वुडेन ब्रिज और ज़ेन गार्डन जैसी कई चीजें हैं जो आपकी शाम को खुशनुमा बना देगी।

यहां आकर आप आराम से मेडिटेशन, योगा आदि भी बिना किसी रोक-टोक के कर सकते हैं। वीकेंड पर शहर की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिताने के लिए यह बेस्ट पार्क है।

More News

    Read more about: delhi travel garden
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+