Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »G20 Summit में मिल रही 4 दिन की छुट्टियां, दिल्लीवालें उठाएं फायदा और निकल पड़े इन जगहों की सैर पर

G20 Summit में मिल रही 4 दिन की छुट्टियां, दिल्लीवालें उठाएं फायदा और निकल पड़े इन जगहों की सैर पर

जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुरी तरह से तैयार है। विदेशी मेहमानों को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कमर कस ली है। सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक छुट्टियां रहेंगी। उससे पहले 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर छुट्टी रहेगी। यानी जी 20 शिखर सम्मेलन की वजह से दिल्लीवालों को लगातार 4 दिनों की छुट्टी मिलने वाली है।

travel

तो फिर इंतजार किस बात का...बिना मांगे मोती मिलने की तरह मिल रही इन छुट्टियों का भी भरपूर फायदा उठाएं और घूमने के लिए निकल पड़े दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर।

4 दिनों की छुट्टी में दिल्ली के आसपास इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं :

मथुरा-वृंदावन

prem mandir

जन्माष्टमी के समय मिल रही इन छुट्टियों का भरपूर फायदा उठाएं और पहुंच जाएं श्रीकृष्ण के धाम मथुरा और वृंदावन। दिल्ली के पास घूमने के लिए बेहतरीन अध्यात्मिक विकल्प है। हालांकि इस समय जन्माष्टमी के कारण भीड़ थोड़ी ज्यादा हो सकती है लेकिन इस खास दिन को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में बिताने का मौका भी आपको मिलेगा। इस समय मंदिरों की सजावट कुछ ऐसी होती है जैसा सालभर कभी देखने को नहीं मिलता है। दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे से मथुरा पहुंचने में आपको 4-5 घंटों का समय लग सकता है। यहां इस समय यात्रा का खर्च ₹7000-8000 प्रति व्यक्ति हो सकता है।

शिमला

shimla

छुट्टियों में घूमने जाने के लिए शिमला दिल्लीवालों की फेवरेट जगह बन चुकी है। यहां छुट्टियों के समय सैलानियों की संख्या काफी बढ़ जाती है और उनमें सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली से आने वाले लोगों की ही होती है। दिल्ली से शिमला की दूरी लगभग 342 किमी है। शानदार पहाड़ी, घने जंगल और सुखद मौसम अचानक मिली इन छुट्टियों को और भी खुशनुमा बना देती है। अगर आप ट्रेकिंग के शौकिन हैं, तो आपके लिए यह जगह बेस्ट है। माल रोड पर खरीदारी करना किसे पसंद नहीं आता है। आप चाहे तो शिमला की इस ट्रिप में आप मनाली को भी शामिल कर सकते हैं। दो दिन शिमला और दो दिन मनाली में घूमकर रिफ्रेश होकर वापस घर लौटे।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

tiger

वाईल्ड लाइफ पसंद है तो आपके लिए 4 दिनों की छुट्टियों में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूम आना सबसे अच्छा विकल्प होगा। दिल्ली से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की दूरी सिर्फ 248 किमी की है। इस जंगल में बड़ी संख्या में रॉयल बंगाल टाइगर भी हैं। उनके पैरों के निशान देखकर बाघों का पीछा करना काफी रोमांचक हो सकता है। इस राष्ट्रीय उद्यान में करीब 400 से भी अधिक तरह के पेड़-पौधे मिलते हैं। इसके अलावा जंगल में वन विभाग का एक लॉज भी है। चाहे तो आप यहां शांति और सिर्फ जानवरों के कोलाहल के बीच अपनी शाम बिता सकते हैं।

ऋषिकेश

rishikesh

4 दिनों के लिए कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं और आपको जगह नहीं मिल रही तो आंखें मूंदकर ऋषिकेश की ट्रिप पर निकल पड़े। योग कैपिटल ऋषिकेश को गढ़वाल हिमालय का प्रवेश द्वार या दुनिया का योग केंद्र कहा जाता है। यहां कई तरह की एडवेंचरस एक्टिविटी होती हैं, जैसे रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, जिप लाइनिंग आदि। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी करीब 242 किमी की है। इसके अलावा शानदार पहाड़ी नजारों और जंगलों के बीच ट्रेकिंग करने का मौका भी ऋषिकेश में मिलेगा। Overall कहा जा सकता है कि लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए ऋषिकेश बेस्ट जगह है।

अलवर और भरतपुर

राजस्थान का हर एक शहर अपने आप में शाही विरासत को संभाले हुए है। अगर आप इसे अनुभव करना चाहते हैं तो लॉन्ग वीकेंड पर राजस्थान के किसी शहर में घूम आए। जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए मिल रही छुट्टियों का सही इस्तेमाल करते हुए राजस्थान के अलवर में पहुंच जाएं। दिल्ली से यह सिर्फ 164 किमी की दूरी पर है। अल्वर ऐसा शहर है जहां कई महल व उनके अवशेष मौजूद है।

alwar

इसके अलावा अलवर के पास ही लोकप्रिय भानगढ़ का किला भी है जो भारत के सबसे ज्यादा हॉन्टेड किलों में से एक है। दिल्ली से यहां पहुंचने में आपको 4 घंटों का समय लग सकता है। दिल्ली से 220 किमी की दूरी पर ऐतिहासिक शहर भरतपुर भी मौजूद है। जिसे 1700 के दशक में महाराजा सूरज मल ने स्थापित किया था। यहां स्थित भरतपुर बर्ड सेंचुअरी भी स्थित है जो यूनेस्को के World Heritage की लिस्ट में भी शामिल है। यमुना एक्सप्रेसवे से भरतपुर पहुंचने में आपको 4 घंटे का समय लग सकता है।

देहरादून और नैनीताल

उत्तराखंड की दून घाटी में बसा हुआ देहरादून एक शानदार हिल स्टेशन है। इसकी प्राकृतिक सुन्दरता सालभर पर्यटकों को आकर्षित करती है। दिल्ली से महज कुछ घंटों की दूरी पर स्थित देहरादून लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट जगह है। दिल्ली से देहरादून पहुंचने में सिर्फ 5 घंटों का समय लगता है। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए यह बेस्ट जगह है।

nainitaal

लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए दिल्लीवालों के पास नैनीताल भी अच्छा विकल्प है। यहां के टूरिस्ट प्लेसेज में घूमने में आपको 2 दिनों का समय लगेगा। इन 2 दिनों में आप नैनीताल झील, सात ताल, नैना देवी का मंदिर, चिड़ियाघर, केव गार्डन, सनसेट प्वाएंट घूम सकते हैं। बाकी बचे समय में नैनीताल शहर को एक्सप्लोर किजीए या फिर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क निकल जाइए। और हां, माल रोड पर शॉपिंग करना मत भूलिए। खास तौर पर नैना देवी मंदिर के पास लगने वाली अस्थायी दुकानों पर आपको काफी सस्ते में स्टाइलिश गर्म कपड़े मिल जाएंगे।

FAQs
शिमला की यात्रा क्यों विशेष है और इसके आकर्षण क्या-क्या हैं?

शिमला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो विरासती ऐतिहासिक स्थलों, शानदार दृश्यों, और फोटोग्राफी के लिए अच्छे स्थलों के रूप में प्रसिद्ध है। शिमला का मौसम भी बहुत ही प्रिय है, और यहां के खूबसूरत पर्वतमाला दृश्य को और भी आकर्षक बनाते हैं।

नैनीताल का सफर क्यों विशेष है और इसके प्रमुख आकर्षण क्या हैं?

नैनीताल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो सुंदर पहाड़ों, झीलों, और हरे भरे चराई से घिरा हुआ है। यहां के घूमावदार रास्ते और बर्फबारी के समय का खूबसूरत दृश्य प्रमुख आकर्षण हैं।

अलवर का किला कितना शानदार है और किस प्रकार के टूरिस्ट्स के लिए उपयुक्त है?

अलवर का किला एक ऐतिहासिक स्थल है और यहां पर्यटकों के लिए बहुत ही आकर्षक है। यह किला 15 बड़े और 51 छोटे टावरों के साथ 1,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इसका इतिहास विविध राजवंशों के द्वारा बनाया गया है।

अलवर में घूमने के लिए प्रमुख आकर्षण क्या-क्या हैं?

अलवर में घूमने के लिए कई आकर्षण हैं, जैसे कि सिलिसेढ, सरिस्का वन्य जीव उद्यान, भरतपुर पक्षी उद्यान, अलवर का किला, संग्रहालय, और अलवर के कोर्ट की इमारत।

अलवर ज़िला कहाँ स्थित है और इसका मुख्यालय क्या है?

अलवर ज़िला भारत के राजस्थान राज्य का एक ज़िला है, और इसका मुख्यालय अलवर है।

NativePlanet Travel

More News

Read more about: travel delhi g20
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+