Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दुनिया के सबसे व्यस्त और Best एयरपोर्ट्स की लिस्ट में दिल्ली का IGI एयरपोर्ट भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

दुनिया के सबसे व्यस्त और Best एयरपोर्ट्स की लिस्ट में दिल्ली का IGI एयरपोर्ट भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

अतिमारी कोरोना का प्रकोप खत्म होते ही दुनियाभर में एयरपोर्ट्स से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी उछाल देखा जा रहा है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में दुनियाभर में 8.5 बिलियन यात्रियों ने विमान यात्राएं की हैं, जो उससे पहले वाले साल (2022) के मुकाबले 27.2% अधिक है।

बात अगर भारत की हो तो साल 2023 में राजधानी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से 72.2 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की थी। इसी वजह से दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स की हालिया जारी लिस्ट में दिल्ली एयरपोर्ट Top 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। इसके साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट ने दुनिया के Top 50 बेहतरीन एयरपोर्ट्स की लिस्ट में भी अपनी जगह बनायी है।

Bangalore airport

इस लिस्ट को प्रतिष्ठित Skytrax World Airport Awards की ओर से जारी किया गया है। यह लिस्ट पिछले साल यानी 2023 के आधार पर जारी की गयी है। बता दें, Skytrax World Airport Awards को एविएशन इंडस्ट्री का ऑस्कर भी कहा जाता है।

दुनिया का सबसे व्यस्त और Best एयरपोर्ट!

दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की लिस्ट में पहला स्थान अटलांटा के हार्सफिल्ड-जैक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (ATL) ने बनायी है। पिछले साल इस एयरपोर्ट से होकर 104.65 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की थी। इससे साबित होता है कि यह एयरपोर्ट अमेरिका के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स में शीर्ष पर है। वहीं दुनिया का सबसे बेहरीन (Best)एयरपोर्ट का खिताब दोहा के हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने प्राप्त किया है।

हमाद एयरपोर्ट (DOH) ने यह खिताब सिंगापुर के छांगी एयरपोर्ट (SIN) को हराकर प्राप्त किया है। 600,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आकार 6 फूटबॉल के मैदान जितना बड़ा है। साल 2022 की लिस्ट में हमाद एयरपोर्ट दूसरे नंबर पर और छांगी एयरपोर्ट पहले नंबर पर था।

देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट IGI एयरपोर्ट

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DEL) ने विश्व के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स की Top 10 लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस एयरपोर्ट ने इसके साथ ही विश्व के सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट्स की Top 50 लिस्ट में भी अपनी जगह बनायी है। Top 50 की लिस्ट में भारत से सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट ने ही अपनी जगह बनायी है।

delhi airport sculpture

हालांकि दुनिया के सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट्स की Top 10 लिस्ट में भारत से किसी भी एयरपोर्ट को स्थान नहीं मिल सका है लेकिन Top 100 लिस्ट में भारत से कुल 5 एयरपोर्ट्स ने अपनी जगह बनायी है।

दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स (Busiest Airport) की Top 10 लिस्ट

रैंक एयरपोर्ट का नाम एयरपोर्ट कोड लोकेशन
1. हार्ट्सफिल्ड-जैक्सशन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ALT अटलांटा, जॉर्जिया, अमेरिका
2. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट DXB दुबई, संयुक्त अरब अमिरात
3. डलास-फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट DFW टेक्सस, अमेरिका
4. हिथरो एयरपोर्ट LHR लंदन, ब्रिटेन
5. टोकयो हानेडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट HND टोकयो, जापान
6. डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट DEN कोलोराडो, अमेरिका
7. इस्तांबुल एयरपोर्ट IST इस्तांबुल, तुर्की
8. लॉस एंजेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट LAX कैलिफोर्निया, अमेरिका
9. शिकागो ओ'हेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ORD शिकागो, अमेरिका
10. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट DEL दिल्ली, भारत

दुनिया के सबसे बेहरीन एयरपोर्ट (Best Airport) की Top 10 लिस्ट

रैंक एयरपोर्ट का नाम एयरपोर्ट कोड लोकेशन
1. दोहा हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट DOH दुबई
2. सिंगापुर छांगी एयरपोर्ट SIN सिंगापुर
3. सियोल इंचियोन एयरपोर्ट ICN इंचियोन, दक्षिण कोरिया
4. टोकयो हानेडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट HND टोकयो जापान
5. टोकयो नारिता इंटरनेशनल एयरपोर्ट NRT टोकयो जापान
6. पेरिस सीडीजी CDG पेरिस, फ्रांस
7. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट DXB दुबई, संयुक्त अरब अमिरात
8. म्यूनिक एयरपोर्ट MUC म्यूनिक, जर्मनी
9. जूरिख एयरपोर्ट ZRH जूरिख, स्विट्जरलैंड
10. इस्तांबुल एयरपोर्ट IST इस्तांबुल, तुर्की

दुनिया के बेहरीन एयरपोर्ट्स (Best Airport) की Top 100 लिस्ट में शामिल भारत के एयरपोर्ट -

रैंक एयरपोर्ट का नाम एयरपोर्ट कोड लोकेशन
36. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट DEL दिल्ली
59. केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट BLR बैंगलोर, कर्नाटक
61. राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट HYD हैदराबाद, तेलांगना
92. मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट GOX गोवा
95. छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट BOM मुंबई, महाराष्ट्र

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+