Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से पहुंचे वडोदरा मात्र 9 घंटे में, खुलने वाला है दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 845 किमी लंबा स्ट्रेच, कब?

दिल्ली से पहुंचे वडोदरा मात्र 9 घंटे में, खुलने वाला है दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 845 किमी लंबा स्ट्रेच, कब?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ने वाली 1,386 किमी लंबी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway)। यह एक्सप्रेसवे देश के सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी लगभग 12% तक घट जाने का दावा किया जा रहा है। मात्र 12 घंटों में दोनों शहरों के बीच आना-जाना हो सकेगा संभव।

दावा किया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे का लगभग 80% काम पूरा हो चुका है। हालांकि दिल्ली से मुंबई के बीच एक्सप्रेसवे को कब से खोला जाएगा, इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन जल्द ही वडोदरा से दिल्ली के बीच एक्सप्रेसवे का एक लंबा हिस्सा खोलने की तैयारी चल रही है।

Delhi-mumbai-expressway

खुलने वाला है 845 किमी लंबा हिस्सा

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 845 किमी लंबा हिस्सा खोलने की तैयारी कर रही है। कुछ ऐसा ही दावा रिपब्लिक इंडिया की मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। बताया जाता है कि इस हिस्से के खुल जाने से दिल्ली से हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात तक आना जाना काफी आसान बन जाएगा।

अगले महीने तक दिल्ली से वडोदरा के बीच 845 किमी लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा लगभग तैयार हो जाएगा। इससे पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को दिल्ली से दौसा सवाई माधोपुर तक (293 किमी) और 245 किमी हिस्सा जो झालावर, रतलाम, मध्य प्रदेश और गुजरात को जोड़ता है, को आम जनता के इस्तेमाल के लिए खोल दिया गया है।

अभी तक इस एक्सप्रेसवे पर सवाई माधोपुर से झालावर के बीच 159 किमी लंबा स्ट्रेच और मध्य प्रदेश-गुजरात की सीमा से वडोदरा तक 148 किमी लंबा स्ट्रेच नहीं खोला गया है।

क्या होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का रूट?

दिल्ली से मुंबई के बीच बन रही देश की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे, जिसकी कुल लंबाई करीब 1,386 किमी होगी। यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के सोहना से शुरू होगी और राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात होते हुए महाराष्ट्र तक जाएगी। जिन प्रमुख शहरों को यह एक्सप्रेसवे जोड़ने का काम करेगी उनमें शामिल है

  • जयपुर
  • अजमेर
  • किशनगढ़
  • कोटा
  • उदयपुर
  • चित्तौड़गढ़
  • सवाई माधोपुर
  • भोपाल
  • उज्जैन
  • इंदौर
  • सूरत
mumbai-delhi-expressway

घटा देगा दिल्ली से वडोदरा के बीच की दूरी

बताया जाता है कि वर्तमान में दिल्ली से वडोदरा के बीच की दूरी लगभग 1300 किमी है, लेकिन एक बार यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाए तो इन दोनों शहरों के बीच की दूरी को घटाकर 900 किमी कर देगा। ट्रेन से इन दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 1100 किमी है, जिसे तय करने में लगभग 14 घंटों का समय लगता है।

लेकिन इस एक्सप्रेसवे से होकर दिल्ली से वडोदरा आने-जाने में लोगों को लगेंगे महज 9 घंटे का समय। इससे संभावना जतायी जा रही है इससे न सिर्फ व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी बल्कि राजधानी दिल्ली से सीधा जुड़ने की वजह से आर्थिक उन्नति भी तेजी से संभव हो सकेगी।

कब तक पूरा खुलेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे?

NHAI के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 80% पूरा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने तक दिल्ली से वडोदरा के बीच एक्सप्रेसवे को खोलने की तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन पूरा एक्सप्रेसवे कब तक खुलेगा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत में इस परियोजना को अगस्त 2025 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य बनाया गया था लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के सामने आने की वजह से अब एक्सप्रेसवे को अक्तूबर 2025 में पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है। बताया जाता है कि NHAI के अधिकारी आश्वस्त हैं कि दिवाली तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

More News

    Read more about: delhi vadodara expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+