Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी! नमो भारत ट्रेनों से सफर पर मिलेगी छूट, जानिए कितना बचेगा आपका रूपया?

खुशखबरी! नमो भारत ट्रेनों से सफर पर मिलेगी छूट, जानिए कितना बचेगा आपका रूपया?

दिल्ली और उपनगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नमो भारत ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों को टिकट की कीमतों पर छूट देने की घोषणा की है। NCRTC की यह पहल लॉयल्टी प्वाएंट प्रोग्राम का ही विस्तार है, जिसे पिछले दिनों ही लॉन्च किया गया था। इसमें नमो भारत मोबाइल ऐप पर टिकट खरीदने पर उसकी कीमतों पर छूट दी जाती है।

अब यह छूट सिर्फ मोबाइल ऐप ही नहीं बल्कि एनसीएमसी कार्ड का इस्तेमाल करने वाले हर यात्री को भी मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो NCRTC कार्ड का इस्तेमाल कर नमो भारत ट्रेनों से यात्रा करने वाले हर यात्री को टिकट की कीमतों पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

namo bharat train discount

क्या है लॉयल्टी प्वाएंट प्रोग्राम?

दैनिक जागरण की एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार NCRTC के लॉयल्टी प्वाएंट प्रोग्राम के तहत जो भी यात्री एनसीएमसी कार्ड का उपयोग कर नमो भारत ट्रेनों से सफर करेगा, हर यात्रा पर यात्री एक प्वाएंट अर्जित करेगा। किराए के लिए खर्च हर रुपए पर एक लॉयल्टी प्वाएंट मिलेगा। प्रत्येक लॉयल्टी प्वाएंट का मूल्य 10 पैसे है। इस तरह से इकट्ठा सभी प्वाएंट यात्री के एनसीएमसी खाते में जमा होंगे।

उदाहरण के तौर पर अगर कोई यात्री 100 रुपए के टिकट पर यात्रा करता है कि उसके एनसीएमसी खाते में 100 अंक जमा होंगे, जिससे उन्हें 10 रुपया मिलेगा। बताया जाता है कि यह ऑफर किसी भी एनसीएमसी कार्ड पर उपलब्ध है। स्टेशन के टिकट काउंटर पर इन प्वाएंट्स को रिडीम करवाया जा सकता है। यात्री अपनी जरूरत के आधार पर इन प्वाएंट्स को रिडीम करवाकर छूट का लाभ उठा सकते हैं।

यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव करवाने के लिए उन्हें नमो भारत मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गयी है। हर नए उपयोगकर्ता को ऐप डाउनलोड करने पर 50 रुपए (500 लॉयल्टी प्वाएंट्स के बराबर) मिलेंगे। इसके साथ ही अगर एक उपयोगकर्ता ऐप को किसी दूसरे को रेफर करता है, तब भी उसे अतिरिक्त 500 लॉयल्टी प्वाएंट्स मिल सकते हैं।

बता दें, मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ से न्यू अशोकनगर स्टेशन के आवाजाही करती है। दिल्ली में इसका एक और स्टेशन जंगपुरा और मेरठ की तरफ शताब्दी नगर, भैंसाली, बेगमपुल, मोदीपुरम, मोदीपुरम डिपो रूट अभी निर्माणाधीन है।

More News

    Read more about: delhi train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+