Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-NCR में इन जगहों की Halloween Party है काफी मशहूर

दिल्ली-NCR में इन जगहों की Halloween Party है काफी मशहूर

पश्चिमी देशों में उत्साह से मनाए जाने वाले Halloween Day का भारत में भी काफी तेजी से प्रचलन बढ़ रहा है। खास तौर पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे महानगरों में हैलोवीन की थीम पर डरावनी पार्टियों में युवा वर्ग शामिल होती है। हर साल अक्टूबर के आखिरी दिन (31 अक्टूबर) को हैलोवीन डे के तौर पर मनाया जाता है। यह ऐसा दिन होता है जब लोग खुशी-खुशी चुड़ैल, भूत और ड्रैकुला बनकर घूमने निकलते हैं।

candles

अगर आप दिल्ली या आसपास में रहते हैं और हैलोवीन पार्टी के लिए बेस्ट लोकेशन ढूंढ रहे हैं, तो हम आपकी मुश्किल को आसान बना दे रहे हैं।

दिल्ली-NCR में हैलोवीन पार्टी के बेस्ट लोकेशंस :-

1. इनफॉर्मल बाय इम्पर्फेक्टो

यह कपल्स, ग्रुप पार्टी और युवाओं की सबसे फेवरेट जगह है। यहां पार्टी करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती है। खासतौर पर वीकेंड पर तो यहां पार्टी पिपल्स की भीड़ उमड़ पड़ती है। हैलोवीन के दिन पार्टी करने के लिए इनफॉर्मल बाय इम्पर्फेक्टो बेस्ट लोकेशन है। यहां हैलोवीन पर बड़ी पार्टी होती है जिसमें म्यूजिक, खाना-पीना और हैलोवीन की थीम पार्टी का लुत्फ उठाने की पूरी व्यवस्था रहती है। यह जगह नोएडा में मौजूद है। दो लोगों के टिकट के लिए आपको ₹2,000 की कीमत चुकानी पड़ सकती है।

2. द पियानो मैन ज़ैज क्लब

halloween party

दिल्लीवाले अगर हैलोवीन की पार्टी का भरपूर लुत्फ उठाना चाहते हैं तो द पियानो मैन ज़ैज क्लब जरूर आएं। इस क्लब में सबसे ज्यादा कपल्स और ग्रुप में पार्टी करने वाले युवा पहुंचते हैं। सफदरजंग एनक्लेव मार्केट में मौजूद इस क्लब में हर साल हैलोवीन पार्टी होती है। यहां डांस के साथ खाने-पीने की व्यवस्था भी होती है। दो लोगों के टिकट के लिए आपको यहां ₹16,00 चुकाने पड़ेंगे।

3. हौज खास वीलेज

halloween

दिल्ली और एनसीआर क्या आसपास के शहरों से आने वाले पार्टी पिपल्स की सबसे पसंदीदा जगह हौज-खास वीलेज है। हौज-खास को दिल्ली-एनसीआर का पार्टी हब माना जाता है। हैलोवीन के दिन होने वाली पार्टिज के लिए यह जगह काफी फेमस है। हौज-खास वीलेज में हैलोवीन पर एक नहीं बल्कि कई पार्टियां होती हैं। इन पार्टियों को एंजॉय करने के लिए कपल्स और ग्रुप्स में सैंकड़ों लोग यहां पहुंचते हैं। यहां हैलोवीन के समय 2 लोगों के लिए हैलोवीन पार्टी का टिकट लेने में करीब ₹1,500 खर्च हो सकते हैं।

4.बार किचन

halloween theme party

दिल्ली NCR में रहने वाले लोगों के लिए हैलोवीन पर गुरुग्राम के बार किचन में आयोजित होने वाली पार्टी बेस्ट होती है। यहां हर साल हैलोवीन नाइट @अनलॉक नाम से पार्टी रखी जाती है। इस पार्टी को एंजॉय करने के लिए सिर्फ कपल्स ही नहीं बल्कि दोस्तों और ऑफिस कलिग्स के ग्रुप्स भी आते हैं। यहां पार्टी में म्यूजिक के साथ-साथ खाने-पीने के लजीज व्यंजन भी उपलब्ध होते हैं। यहां दो लोगों के पार्टी और खाने-पीने के लिए करीब ₹1200-₹1500 का टिकट लेना पड़ता है।

More News

    Read more about: festival delhi india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+