Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुश हो जाएं दिल्ली-NCR वाले, नोएडा में खुल गया है देश का सबसे बड़ा इंडोर क्लाइंब सेंटर

खुश हो जाएं दिल्ली-NCR वाले, नोएडा में खुल गया है देश का सबसे बड़ा इंडोर क्लाइंब सेंटर

रॉक क्लाइंबिंग का शौक है? हिल क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग पर जाना तो चाहते हैं लेकिन ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलने के कारण बाकी दूसरे सपनों की तरह यह सपना भी दम तोड़ रही है? अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में खुल गया है देश का सबसे बड़ा इंडोर रॉक क्लाइंब सेंटर 'क्लाइंब सिटी'।

बच्चे हो या बुढ़े या फिर जवान...हर किसी के अलग-अलग प्रैक्टिस ग्राउंड बनाए गये हैं। नोएडा में खुले रॉक क्लाइंब सेंटर 'क्लाइंब सिटी' को 6 मार्च से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। अब अगर पूरे परिवार के साथ एडवेंचरस ट्रिप पर जाने का सपना देख रहे हैं तो एक ही जगह पर उसकी ट्रेनिंग से लेकर ट्रेनिंग के दौरान उस सपने के पूरा होने की छोटी सी झलक आप देख सकेंगे।

wall climbing

नोएडा के सेक्टर 132 में खुला यह क्लाइंब सेंटर फैमिली एंटरटेंमेंट और एडवेंचर की बेहतरीन जगह है। सेंटर के फाउंडर प्रणव जैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अगर कोई खिलाड़ी प्रैक्टिस करना चाहता है या किसी प्रतियोगिता की तैयारी करना चाहता है, तो वह यहां आसानी से कर सकता है। यहां रॉक क्लाइंबिंग वॉल हैं जो बच्चों, बुजूर्गों व जवानों के लिए अलग-अलग हैं।

वॉल क्लाइंबिंग के दौरान सुरक्षा से संबंधित सभी इक्विपमेंट्स का ध्यान यहां अच्छी तरह से रखा जाता है। बताया जाता है कि इस रॉक क्लाइंबिंग सेंटर में आपको कुछ ऐसे इक्विपमेंट्स भी मिल जाएंगे, जिनका इस्तेमाल ओलंपिक जैसे खेलों में किया जाता है।

wall climbing training

नोएडा का रॉक क्लाइंबिंग सेंटर 'क्लाइंब सिटी' सोमवार को बंद रहता है। मंगलवार से शुक्रवार तक यह सेंटर सुबह 7 से दिन में 11 बजे तक और दोपहर 3 से रात 9 बजे तक खुला रहता है। सप्ताहांत में सेंटर सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक लगातार खुला रहता है। एक दिन की बुकिंग करने पर आपको 3 घंटे के लिए रॉक क्लाइंबिंग व अन्य प्रैक्टिस-ट्रेनिंग करने का मौका मिलेगा जिसके लिए 800 रुपए का शुल्क चुकाना पड़ेगा।

इसकी बुकिंग आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं, जिसके लिए 'क्लाइंब सिटी' के वेबसाइट पर जाकर आपको अपनी पसंद का स्लॉट चुनकर उसके लिए पेमेंट करना होगा। अगर कोई व्यक्ति किसी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए रोजाना प्रैक्टिस करना चाहता है तो उनके लिए पैकेज भी हैं, जिनके बारे में अधिक जानकारी आपको नोएडा के 'क्लाइंब सिटी' में जाकर मिल जाएगी।

More News

    Read more about: delhi noida
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+