Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के इस पार्क में चारों तरफ फैला है कबाड़, फिर भी घूमने आते हैं लोग, जानिए क्यों?

दिल्ली के इस पार्क में चारों तरफ फैला है कबाड़, फिर भी घूमने आते हैं लोग, जानिए क्यों?

दिल्ली का ऐसा पार्क जहां चारो तरफ बस कबाड़ ही कबाड़ फैला हुआ है, लेकिन हर रोज यहां लाखों लोग घूमने आते हैं। सुनकर ही चकरा गये न...। दरअसल, हम बात कर रहे हैं दिल्ली के पंजाबी बाग में बने भारत दर्शन पार्क की। इस पार्क को स्क्रैप से सजाया गया है।

Bharat Darshan park

वेस्ट टू वंडर्स के तर्ज पर बना यह पार्क छुट्टियों के दिन परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने और घूमने जाने के लिए बेस्ट लोकेशन हो सकता है।

bharat darshan park

चलिए हम आपको बताते हैं दिल्ली के इस अनोखे पार्क के बारे में :

क्या है भारत दर्शन पार्क

भारत दर्शन पार्क स्क्रैप से लगभग 22 रेप्लिकाएं बनी हुई हैं। 8.5 एकड़ जगह में बने इस पार्क को तैयार करने में 22 महीनों का समय लगा है और इन्हें 200 मजदूरों ने मिलकर बनाया है। भारत दर्शन पार्क को बनाने में 350 टन कबाड़ का इस्तेमाल किया गया है।

bharat darshan park

इस पार्क में 14 राज्यों की 22 ऐतिहासिक और धार्मिक स्मारकों की प्रतिकृति को तैयार करने में स्क्रैप और वेस्ट का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए दिल्ली निगम स्टोर में बेकार पड़े लोहे के तार, बिजली के खंभों, पुरानी कारों, लाहें के पाइप, ग्रिल आदि का प्रयोग किया गया है।

कौन से स्मारकों की दिखेगी प्रतिकृति

bharat darshan park

दिल्ली के भारत दर्शन पार्क में ताजमहल, कुतुब मीनार, कोणार्क मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय, हवा महल, रामेश्वरम, गेटवे ऑफ इंडिया, जूनागढ़ किला, सांची स्तूप, खजुराहो मंदिर, अजंता व एलोरा की गुफाएं, हम्पी, चार धाम (द्वारकाधीश मंदिर, बद्रीनाथ, केदारनाथ और रामेश्वरम), विक्टोरिया मेमोरियल समेत कई अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्मारकों की प्रतिकृतियां (रेप्लिकाएं) दिखेंगी। प्रत्येक प्रतिकृति को कबाड़ से ही बनाया गया है।

पार्क के अन्य आकर्षण

bharat darshan park

भारत दर्शन पार्क पूरी तरह से सोलर एनर्जी पर चलता है। पार्क में 5 सोलर ट्री और कई रुफटॉप सोलर पैनल भी लगे हुए हैं। इस पार्क की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए यहां ढेर सारे पेड़-पौधे भी लगाये गये हैं, जिनकी वजह से चारों तरफ आपको हरियाली ही दिखेगी। बच्चों को ध्यान में रखते हुए इस पार्क में चिल्ड्रेन जोन और एम्फीथिएटर बनाया गया है। शाम के समय होने वाला साउंड एंड लाइट शो इस पार्क का एक खास आकर्षण है।

पार्क की एंट्री फीस और समय

दिल्ली के पंजाबी पार्क में स्थित भारत दर्शन पार्क सुबह 10 बजे से लेकर रात को 10 बजे तक खुली रहती है। यह पार्क रखरखाव के लिए सोमवार और किसी भी नेशनल हॉलीडे पर बंद रहती है। दिन के समय इस पार्क की एंट्री फीस 100 रुपये और 12 साल से कम उम्र के बच्चों की दिन में एंट्री फीस 50 रुपये है।

bharat darshan park

शाम के समय 12 साल से कम आयु के बच्चों की एंट्री फीस 75 रुपये और वयस्कों की एंट्री फीस 150 रुपये है। टिकट 4 घंटों के लिए वैध रहता है। पर्यटक ऑनलाइन या फिर पार्क के गेट पर जाकर भी टिकट खरीद सकते हैं।

FAQs
क्या भारत दर्शन पार्क में खाना मिलता है?

हां, भारत दर्शन पार्क के अंदर एक फुडकोर्ट है। यहां आप कई तरह लोकल व स्ट्रीट फुड का लुत्फ उठा सकते हैं।

क्या भारत दर्शन पार्क में फोटोग्राफी की इजाजत है?

बिल्कुल। भारत दर्शन पार्क में फोटोग्राफी की पूरी इजाजत है। बस फोटोग्राफी के दौरान इस बात का ध्यान रखना होगा कि इन सामानों को कोई नुकसान ना पहुंचे।

दिल्ली के पंजाबी बाग में कौन सा पार्क है?

पंजाबी बाग इलाके में भारत दर्शन पार्क स्थित है। यह पार्क कबाड़ से बनाये गये ऐतिहासिक और धार्मिक स्मारकों से सजाया गया है। पार्क में ताजमहल, द्वारिकाधीश मंदिर, चार धाम, कुतुब मीनार, सांची स्तूप समेत कई अन्य स्मारकों को बनाया गया है।

NativePlanet Travel

More News

Read more about: delhi india tourist places
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+