Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों का टिकट DMRC के ऐप पर, पर्यटकों के लिए घूमना होगा अब पहले से आसान

दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों का टिकट DMRC के ऐप पर, पर्यटकों के लिए घूमना होगा अब पहले से आसान

पिछले लंबे समय से राजधानी दिल्ली प्रदूषण के खतरनाक स्तर को लेकर पूरे देश में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इसके अलावा अक्सर राजनीतिक सरगर्मियों की वजह से दिल्ली खबरों की सुर्खियां बन जाता है। सर्दियों की शुरुआत होते ही दिल्लीवाले प्रदूषण के कारण परेशान होना शुरू कर देते हैं तो पर्यटक दिल्ली में घूमने का प्लान बनाना। मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक की न जाने कितनी ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है दिल्ली।

इसकी ऐतिहासिक धरोहरों व स्मारकों पर हर समय ही पर्यटकों का तांता लगा रहता है। अब देश के दूसरे कोने और विदेशों से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने विशेष पहल की है।

humayun tomb delhi

DMRC और ASI के बीच हुआ करार

दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक धरोहरों और स्मारकों की टिकटें अब DMRC के आधिकारिक ऐप पर ही उपलब्ध होने वाली है। इस बाबत DMRC और आर्कियोलॉजीकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर किया गया है जिसमें अब पर्यटक मेट्रो में सफर करने के अलावा दिल्ली के स्मारकों की टिकट भी DMRC के आधिकारिक ऐप मोमेंटम 2.O दिल्ली सारथी से खरीद सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार DMRC और ASI मिलकर एक इंटिग्रेटेड QR आधारित टिकट सिस्टम को तैयार करेगी। इस सिस्टम के तैयार हो जाने से पर्यटक मेट्रो में सफर करने के साथ ही ASI के स्मारकों का टिकट भी बड़ी ही आसानी से खरीद सकेंगे।

मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी ASI के स्मारकों की जानकारी

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए ही ASI के साथ मिलकर DMRC ने यह कदम उठाया है। इस पहल से यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों के आसपास मौजूद स्मारकों और ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में भी जानकारी मिलेगी और वहां तक पहुंचना व उन्हें देखना भी आसान हो जाएगा। बताया जाता है कि दिल्ली मेट्रो के सभी नामित मेट्रो स्टेशनों पर ऐतिहासिक स्मारकों को बारे में जानकारी तो उपलब्ध करवायी ही जाएगी, इसके साथ ही साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

delhi metro airport express

मुख्य रूप से यह समझौता घरेलु और दुनिया के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों को मेट्रो सेवाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों तक परेशानी मुक्त पहुंच को बनाने के लिए ही किया गया है। अब चाहे हुमायूं का मकबरा हो या लाल किला, कुतुब मीनार या दिल्ली का कोई अन्य स्मारक, वहां तक पहुंचने के लिए मेट्रो रेल का टिकट और स्मारकों का टिकट खरीदने का One Stop Destination बनने वाला है दिल्ली मेट्रो का मोमेंटम 2.O दिल्ली सारथी ऐप।

More News

    Read more about: delhi dmrc metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+