Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कर्नाटक : बैंगलोर से बनाएं इन खूबसूरत गंतव्यों का प्लान

कर्नाटक : बैंगलोर से बनाएं इन खूबसूरत गंतव्यों का प्लान

बैंगलोर के आसपास घूमने लायक स्थान। Places to Visit in Near Bangalore

By Khushnuma Parveen

विंटर की छुट्टियों में अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ प्यार भरे सुकून और मस्ती के पल जीना चाहते हैं तो बैंगलोर से कुछ ही दूर प्रकृति से भरपूर प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं जहाँ आप प्रेम के रस में डूबे मौसम का पूरा फ़ायदा उठा सकते हैं।

अगर आप ये सोच रहे हैं कि बैंगलोर से बाहर कहाँ जाएँ तो इतना मत सोचिये हम आपको बताते हैं कि जनवरी और फरवरी जिसे गुलाबी मौसम भी माना जाता है इन मौसम को और खुशनुमा बनाने के लिए कहाँ जाएँ? यूँ तो बैंगलोर के आस-पास काफी कुछ देखने लायक है लेकिन कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा घूमने का अपना ही मज़ा है। बैंगलोर के आस-पास कुछ पर्यटक स्थल - मैसूर, बीजापुर, श्रीरंगपट्टना, बेलूर, चिकमगलूर, कूर्ग, येलागिरी, कक्काबे, सुब्रमण्य, करकला, होंनमरडु, थंजावुर आदि।
पढ़ें: बंगलौर में वेलेंटाइन डे मनाने के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन

मैसूर

मैसूर

मैसूर कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी होने के साथ-साथ राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है। दक्षिण भारत का यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अपने वैभव और शाही परिवेश के लिए जाना जाता है। मैसूर शहर की पुरानी चमक-दमक, खूबसूरत गार्डन, हवेलियां और छायादार जगह यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

Images Courtesy:Ramnath Bhat

बीजापुर

बीजापुर

बीजापुर एक ऐसा स्‍थान है जहां अतीत की सुगंध आती है। इस शहर की वास्‍तुकला और अंसख्‍य स्‍मारक, पर्यटकों को बीजापुर की समृद्ध संस्‍कृति और विरासत की कहानी बताता है। यह बंगलौर से 530 किमी की दूरी पर स्थित है। पर्यटकों को गोल गुम्‍बद का दौरा अवश्‍य करना चाहिए क्‍योकि इसका एक ऐतिहासिक महत्‍व है। यह दुनिया का दुसरा सबसे बड़ा मकबरा है और बीजापुर के सुल्‍तान मुहम्‍मद आदिल शाह का मकबरा भी है।

Image Courtesy: Sanyam Bahga

श्रीरंगपट्टना

श्रीरंगपट्टना

श्रीरंगापट्नम एक ऐतिहासिक शहर है जो आपकी कर्नाटक यात्रा को यादगार बना देता है। श्रीरंगापट्नम अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण एक बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस शहर का नाम यहाँ स्थित रंगनाथस्वामी मंदिर के नाम पर रखा गया है।टीपू सुल्तान द्वारा इस शहर की वास्तुकला में हिंदू-मुस्लिम वंशावली उपस्थित है। यह प्रभाव दरिया दौलत बाग और जामा मस्जिद जैसे स्मारकों में साफ देखा जा सकता है।

Image Courtesy: Ankur P

बेलूर

बेलूर

बेलूर, कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध स्‍थलों में से एक है। यह हसन जिले में स्थित है, इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है जो बंगलौर से 220 किमी. की दूरी पर स्थित है। ऐतिहासिक दृष्टि से बंगलौर का महत्‍व काफी ज्‍यादा है क्‍योंकि यह होयसाल वंशजों की राजधानी हुआ करती थी। बेलूर में सबसे अच्‍छा मंदिर चेन्‍ना केशवा मंदिर है, जो भगवान विष्‍णु को समर्पित है, इस मंदिर की संरचना काफी विशाल और भव्‍य है।

Image Courtesy: Ashwin Kumar

चिकमगलूर

चिकमगलूर

चिकमंगलूर टाउन कर्नाटक प्रांत में इसी नाम के जिले में स्थित है। यह क्षेत्र बड़ा लोकप्रिय है क्योंकि यहां कई एक पर्यटन स्थल हैं। चिकमंगलूर का अर्थ है- "छोटी बेटी की भूमि"। कहा जाता है कि यहां के एक पैसे वाले मुखिया नें चिकमंगलूर दहेज में अपनी छोटी बेटी को दे दिया था। हालांकि चिकमंगलूर एक बेहद शांत स्थान है और इसे एक आरामगाह की संज्ञा दी जा सकती है।

Image Courtesy:Vikram Vetrivel

कूर्ग

कूर्ग

कुर्ग या कोडागु, कर्नाटक के लोकप्रिय पर्यटन स्‍थलों में से एक है। यह स्‍थान यहां पाई जाने वाली हरियाली के कारण के प्रसिद्ध है, यहां की सुंदर घाटियां, रहस्‍यमयी पहाडि़यां, बड़े - बड़े कॉफी के बागान, चाय के बागान, संतरे के पेड़, बुलंद चोटियां और तेजी से बहने वाली नदियां, पर्यटकों का मन मोह लेती है।

Image Courtesy: Ramesh NG

येलागिरी

येलागिरी

येलागिरी को एलागिरी भी कहते है, यह तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में बसा हुआ छोटा सा हिल स्टेशन है और इसको पर्यटकों का स्वर्ग भी कहा जाता है। येलागिरी की पहाड़ियां साहसिक खेल प्रेमी के बीच एक प्रसिद्द जगह हैं। पुनगनुर झील येलागिरी के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। यहाँ नौकाविहार करने पर आप पहाड़ियों से घिरी प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकते है।

Image Courtesy: Ashwin Kumar

करकला

करकला

कर्नाटक के उडुपी जिले में छोटे से शहर करकला का ऐतिहासिक के साथ-साथ धार्मिक महत्व भी है। करकला का इतिहास 10 वीं सदी का है जब यहां जैन राजाओं का शासन था। उस समय के शासकों ने कई जैन बसादियों के साथ-साथ कई मंदिरों का निर्माण कराया। आज, ये संरचनायें शहर में पर्यटकों की भीड़ को आकर्षित करती हैं, जो इसके गौरवशाली अतीत की एक झलक पाना चाहते हैं।

Image Courtesy:Arun Keerthi K. Barboza

बैंगलोर के आस-पास के पर्यटन स्थल

बैंगलोर के आस-पास के पर्यटन स्थल

कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा घूमने का अपना ही मज़ा है। नजदीक के स्थान बेंगलुरु (वीकेंड में जाने लायक) जानने के लिए बस एक क्लिक करें

Image Courtesy: Koshy Koshy

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+